Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रैक्टर व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की हुई मौत, दो घायल प्रतापगढ़। ट्रैक्टर व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की हुई मौत, दो घायल, छत का लिंटर लादकर जा रहे थे मजदूर, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, कंधई थाना के सराय भीमसेन गांव का मामला,
Salman Khan "Journalist"
ट्रैक्टर व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की हुई मौत, दो घायल प्रतापगढ़। ट्रैक्टर व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की हुई मौत, दो घायल, छत का लिंटर लादकर जा रहे थे मजदूर, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, कंधई थाना के सराय भीमसेन गांव का मामला,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी, प्रतापगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष अशीष कुमार श्रीवास्तव ने नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद में विभिन्न सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिले के सभी मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।जिला स्तर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने वृद्धाश्रम एवं जिला अस्पताल पहुंचकर बुजुर्गों एवं मरीजों के बीच फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों एवं मरीजों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद के सभी बूथों पर दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। देवेश त्रिपाठी, आलोक सिंह, आलोक अग्रहरि, राहुल मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान को महादान बताते हुए कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का माध्यम हैं। जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जिला कार्यालय पर केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अजय सिंह एवं अनुराग मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने पूरे जनपद में सेवा, स्वच्छता, दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। वहीं प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की अवसर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रयास से जनपद में एक और उपलब्धि जुड़ी है। प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने बताया कि रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद अमर पाल मौर्य के पत्र दिनांक 20 जुलाई 2026 के संदर्भ में भेजे गए पत्र में बताया है कि गाड़ी संख्या 13257/13258 दानापुर–आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया गया है।1
- ट्रैक्टर व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की हुई मौत, दो घायल प्रतापगढ़। ट्रैक्टर व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की हुई मौत, दो घायल, छत का लिंटर लादकर जा रहे थे मजदूर, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, कंधई थाना के सराय भीमसेन गांव का मामला,1
- नगर पंचायत मान्धाता के वार्ड 13 डिहवा में इंटरलाकिंग को लेकर मची हुई है खुली लूट। मानक के विपरीत हो रहा है काम। प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत मांधाता नगर पंचायत (वार्ड नंबर 13, डिहवा) में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में नियमों को ताक पर रखकर खुली मची है लूट। पुरानी ईंटों की हेराफेरी, नई सामग्री लगाने के बजाय पुरानी, जर्जर ईंटों को ही उखाड़कर साइडर वॉल में खपाया जा रहा है। मानकों का जनाजा तय अनुपात से कम सीमेंट, घटिया मसाला और दोयम दर्जे की गिट्टी से पहली ही बारिश में बह जाने वाली सड़क तैयार की जा रही है। अधिकारियों की चुप्पी और घटिया निर्माण पर न कोई तकनीकी जांच है और न ही जिम्मेदार अफसरों की निगरानी; जनता की गाढ़ी कमाई ठेकेदारों के मुनाफे की भेंट चढ़ रही है। कमीशनखोरी का सिंडिकेट, पूरा सिस्टम चंद चहेते ठेकेदारों और दलालों के हवाले है, जहां रखवाले ही आंखें मूंदे बैठे हैं। जनप्रतिनिधि मंचों पर झूठे दावों से अपनी पीठ थपथपाने में मस्त हैं, जबकि डिहवा की बदहाली यह चीख-चीख कर कह रही है कि विश्वनाथगंज में विकास नहीं, बल्कि सरकारी खजाने की खुली डकैती और बंदरबांट हो रही है। मुख्यमंत्री त्वरित योजना से होना था विधानसभा विश्वनाथगंज के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किंतु विधायक जीतलाल पटेल ने व्यक्तिगत राजनीति के लिए दो नगर पंचायतों में करोड़ों रुपए का कर दिए वारा न्यारा, ऐसे ही अन्य इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों पर हो रहा बंदरबांट होनी चाहिए जांच।3
- रायबरेली के विकास भवन परिसर के अंदर एक महिला द्वारा वृद्ध स्टाम्प विक्रेता (सरदार जी) की जूती से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- कीचड़ मुक्त अभियान के तहत गांव गांव का निरीक्षण कर रहे पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म Rakesh Singh कीचड़ मुक्त अभियान के तहत गांव गांव का निरीक्षण कर रहे पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म Rakesh Singh1
- संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश : फर्जी फर्मों के नाम पर करता था धोखा धड़ी प्रतापगढपुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है। जो अक्सर फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार-जनपद प्रतापगढ़ की क्राईम ब्रान्च द्वारा दिनांक 15.09.2026 को की गई कार्यवाही में एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों — शाकिब खान पुत्र स्व0 सगीर खान, निवासी फ्रेजर रोड, पटना (मूल निवासी थाना लासा, जनपद वाराणसी) तथा संदीप कुमार पुत्र टुनटुन लाल रजक, निवासी बन्दर बगीचा, पटना, बिहार — को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 318(4)/319(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है।घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ पर दिनांक 16.07.2026 को वादी डॉ0 सुमनेश सिंह पुत्र महादेव सिंह, निवासी भुवालपुर डोमीपुर के बड़ौदा यू0पी0 बैंक, शाखा मोहनगंज स्थित बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से बिना सूचना के ₹2,50,000/- निकाले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 0190/2026, धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। बरामदगी का विवरणअभियुक्तगण की तलाशी व उनके वाहन की जांच में पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अभिलेख व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: 01 लैपटॉप (लेनोवो) मय चार्जर तथा 01 POS मशीन मय चार्जर 06 मोबाइल फोन (एक खराब स्थिति में), जिनकी प्रारंभिक जांच में विभिन्न सिम व IMEI नम्बरों से जुड़े होने की पुष्टि हुई 06 पेन ड्राइव, 01 कार्ड रीडर, 01 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस तथा 01 चिप (8 जीबी) कई बैंकों की चेकबुकें, ATM, QR कोड इत्यादि अपराध की कार्यप्रणाली पूछताछ व साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि अभियुक्त शाकिब खान अपने पिता के विज्ञापन (एडवरटाइजिंग) व्यवसाय की आड़ में एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। गिरोह की कार्यप्रणाली मुख्यतः निम्न चरणों में सामने आई:गिरोह का एक सहयोगी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट, फर्जी ट्रेडिंग/निवेश स्कीमों, कोरियर के नाम पर ठगी व वायरस-युक्त APK फाइलों के माध्यम से साइबर फ्रॉड संचालित करता था तथा पुलिस से बचने हेतु विदेशी/फर्जी सिम व बदले हुए पतों का प्रयोग करता था।इस नेटवर्क को अपने संग्रहित/धोखे से प्राप्त फर्जी दस्तावेजों (जाली किरायानामा, फर्जी उद्यम/एमएसएमई/जीएसटी पंजीकरण) के आधार पर विभिन्न व्यक्तियों — अधिकांशतः अपने अनपढ़ या आश्रित कर्मचारियों व परिचितों — के नाम पर फर्जी फर्में पंजीकृत कर बैंकों में करेण्ट व कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर उपलब्ध कराए जाते थे, क्योंकि ऐसे खाते सामान्य बचत खातों की तुलना में बड़ी व संदिग्ध राशि के लेन-देन पर आसानी से बैंकों द्वारा फ्रीज नहीं किए जाते।जांच में एक ही पते पर कई-कई फर्मों के तथा एक ही मोबाइल नम्बर पर कई फर्जी फर्मों के पंजीकरण की पुष्टि हुई है, जिससे स्पष्ट है कि सभी खातों का वास्तविक नियंत्रण अभियुक्तगण के पास ही केंद्रित था, जबकि कागजों में खाते अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दर्शाए गए थे।इन फर्जी फर्मों/खातों के आधार पर बैंक खाते, उनसे जुड़े सिम कार्ड व ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने के एवज में अभियुक्तगण को कुल लेन-देन राशि में कमीशन में प्राप्त होता था। प्रारंभिक विश्लेषण में एक वर्ष की अवधि में अभियुक्तों द्वारा नियंत्रित खातों के माध्यम से लगभग ₹42.65 करोड़ (₹426523649/-) की साइबर फ्रॉड राशि का लेन-देन होना पाया गया है, तथा कुल 109 फर्मों के खाते विभिन्न बैंकों में सक्रिय पाए गए हैं। समन्वय पोर्टल विश्लेषण अखिल भारतीय स्तर पर संलिप्तता- गृह मंत्रालय के समन्वय (Samanvaya) पोर्टल पर की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्तगण द्वारा संचालित/नियंत्रित बैंक खाते व मोबाइल नम्बर देशभर में 500 से अधिक साइबर अपराध शिकायतों से लिंक पाए गए हैं। यह तथ्य गिरोह की गतिविधियों की व्यापकता तथा अखिल भारतीय स्तर पर पीड़ितों की संख्या को दर्शाता है। सम्बंधित राज्यों की साइबर क्राइम इकाइयों से समन्वय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के अतिरिक्त, विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336(3), 338, 340(2), 112(2), 61(2), 45 व 3(5) की भी बढ़ोतरी की गई है।1
- *थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार की बाइट-*1
- पट्टी-चिलबिला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी ने क्या कहा देखें। थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत सराय भीमसेन गेट के सामने पट्टी-चिलबिला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह की बाइट।1