लखनऊ अहिरन खेड़ा रोड आदर्श नगर मे जर्जर पड़ी सड़कें सालों से यही हाल है इस रास्ते का, कोई नहीं है यहाँ कि जनता को सुनने वाला, वर्दानी माता मंदिर के बगल वाला रास्ता जो बरौरा निकलता है पूरा रास्ता सालों से खराब पड़ा हुआ है। नगर निगम पार्षद और विधायक अरमान खान का क्षेत्र,बेजान सड़कें सालों से ऐसे ही टूटी फूटी पड़ी हुई है आने जाने वाले लोगों को मजबूरी मे करना पड़ता है ऐसी खराब पड़ी सड़को का सामना,जबकि देखा जाए तो ये एक कामर्शियल रोड है जहां पर काफ़ी संख्या मे आबादी भी है उसके बाद भी क्षेत्रीय पार्षद, और विधायक का नहीं है इस रास्ते पर कोई ध्यान, सड़को की हालत खस्ता हाल है आए दिन लोगों को इस रास्ते पर करना पड़ता है दुर्घटना का सामना,कोई नहीं है इस रास्ते का पुरसेहाल, बड़े बड़े गड्ढे और गन्दगी का लगा हुआ है अम्बार, क्षेत्र के लोगों मे विधायक और पार्षद को लेकर आक्रोश व्याप्त है, लोगों का कहना है कि विधायक बनने के बाद अरमान खान इधर कभी नहीं आये,और वोटिंग से पहले अक्सर आते रहते थे, ऐसे विधयाक और पार्षद का होने ना होने से क्या फायदा जो जनता कि समस्याओं को ही ना समझे
लखनऊ अहिरन खेड़ा रोड आदर्श नगर मे जर्जर पड़ी सड़कें सालों से यही हाल है इस रास्ते का, कोई नहीं है यहाँ कि जनता को सुनने वाला, वर्दानी माता मंदिर के बगल वाला रास्ता जो बरौरा निकलता है पूरा रास्ता सालों से खराब पड़ा हुआ है। नगर निगम पार्षद और विधायक अरमान खान का क्षेत्र,बेजान सड़कें सालों से ऐसे ही टूटी फूटी पड़ी हुई है आने जाने वाले लोगों को मजबूरी मे करना पड़ता है ऐसी खराब पड़ी सड़को का सामना,जबकि देखा जाए तो ये एक कामर्शियल रोड है जहां पर काफ़ी संख्या मे आबादी भी है उसके बाद भी क्षेत्रीय पार्षद, और विधायक का नहीं है इस रास्ते पर कोई ध्यान, सड़को की हालत खस्ता हाल है आए दिन लोगों को इस रास्ते पर करना पड़ता है दुर्घटना का सामना,कोई नहीं है इस रास्ते का पुरसेहाल, बड़े बड़े गड्ढे और गन्दगी का लगा हुआ है अम्बार, क्षेत्र के लोगों मे विधायक और पार्षद को लेकर आक्रोश व्याप्त है, लोगों का कहना है कि विधायक बनने के बाद अरमान खान इधर कभी नहीं आये,और वोटिंग से पहले अक्सर आते रहते थे, ऐसे विधयाक और पार्षद का होने ना होने से क्या फायदा जो जनता कि समस्याओं को ही ना समझे
- आप सब की क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं सत्य और सत्य से अवगत काराए जय श्री कृष्णा जय श्री राम जय जय परशुराम जी सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- Post by MAKKI TV NEWS1
- गौवंशों को चारा दाना की बात छोड़िए,जिम्मेदार तन ढकने के लिए छाया का भी बंदोबस्त नहीं कर सके, ग्राम पंचायत चेना की गौशाला बदहाली की कगार पर,जिम्मेदारों की अनदेखी ने खोली सरकारी दावों की पोल। हरदोई जनपद की ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत चेना में संचालित गौशाला की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। शासन और प्रशासन की ओर से गौवंश संरक्षण के नाम पर किए जा रहे दावों के बीच इस गौशाला की बदहाली न केवल सरकारी योजनाओं की जमीन पर हकीकत बयान कर रही है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में रहने वाले पशुओं के लिए न पर्याप्त छाया है, न पीने लायक शुद्ध पानी और न ही पौष्टिक चारा उपलब्ध है। गौवंशों के लिए सुरक्षा और देखभाल के मद में सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। गौशाला में न कोई केयरटेकर मौजूद है, न ही देखभाल के लिए कोई नियमित कर्मचारी नियुक्त किया गया है। ऐसी स्थिति में गौवंश दिन-रात खुले में पड़े रहने को मजबूर हैं और उनका जीवन पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है। प्रशासन गौशाला की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चेना के प्रधान की गौवंश संरक्षण में रुचि न होने के कारण गौशाला की स्थिति लगातार बिगड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान कभी गौशाला का निरीक्षण करने नहीं आता,यहां तक कि पशुओं की संख्या, उनके लिए उपलब्ध चारा, पानी और देखभाल की स्थिति के बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं रहती। ग्रामीणों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि गौशाला में कई पशुओं की मृत्यु हो चुकी है,लेकिन प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ठंड के मौसम में पशुओं के लिए न बिछावन है,न छप्पर और न ही कोई सुरक्षित आश्रय। दिन में धूप और रात में ठिठुरन के बीच असहाय पशुओं की हालत देखकर ग्रामीण भी भावनात्मक रूप से आहत हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम पंचायत चेना की गौशाला के लिए सरकारी स्तर पर बजट जारी होने और योजनाएं लागू होने के बावजूद यह धन आखिर खर्च कहां हो रहा है? गोवंशों की वास्तविक स्थिति किसी भी निरीक्षण,रिपोर्टिंग या भू-लेख पर दर्ज नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान,सचिव,ब्लॉक स्तर के अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी सभी मौन हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।1
- हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा,हाईवे पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बस,चालक की मौत, 9 यात्री घायल हरदोई जिले के कोतवाली कछौना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई–लखनऊ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।कटिया मऊ गांव के पास हरदोई से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने एक कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी।हादसे के वक्त बस में 30 से 35 यात्री सवार थे।इस दुर्घटना में मेंसर बानो,अखनूर, बालकराम,बबलू, पवन कुमार,मालती, मोहित,अवधेश और ममता घायल हो गए।हादसे के बाद बस चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बस चालक राजू उर्फ गोपाल निवासी जूरा सुरसा को मृत घोषित कर दिया।सीओ बघौली परवीन यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।1
- Post by सोशलिस्ट न्याय2
- Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में शब-ए-बारात के अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध के सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा दी गयी बाइट!!1
- लखन आज उत्तर रेलवे चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं - 4 पर बैटरी चालित कार पलट कर रेलवे लाइन पर जा गिरी गनीमत रही उस वक्त रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी ! सूचना मिलते ही बैटरी चालित कार को रेलवे ट्रैक से हटाकर लाइन की क्लियर किया गया !1
- दो बाइक आपस मे टकराई दोनों चालक घायल कछौना हरदोई थाना क्षेत्र के ब्लॉक कछौना के गेट के सामने ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर दो बाइक आपस मे टकराई जिससे दोनों बाइक चालक घायल बाइक चालक अमरीश निवासी पतसेनी देहात के मजरा तेरवा निवासी बताया ने बताया है कि अपनी पत्नी पुष्पा के साथ कछौना कस्बे में कपड़े की खरीदारी करके वापस जा रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रप्तार बाइक चालक कपिल पुत्र राजबहादुर निवासी कोरिहाना मजरा हथौडा जो अपने बहनोई के यहां बघौली से आ रहा था। नशे में धुत होने पर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे अमरीश के पैर में गम्भीर चोट आ गईं जानकरी पाकर मौके पर पहुँचे थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने ई रिक्सा से घायलों को अस्पताल भेजवा व बाइक को लिया हिरासत में1
- *पट्टी में महा जगन्नाथ महराज के महाप्रसाद में दिखा चमत्कार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़* प्रतापगढ़/पट्टी :-महा जगन्नाथ भगवान जी के (भात) महाप्रसाद कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का अद्भुत चमत्कार महसूस किया। जहां एक ओर भगवान इंद्रदेव की कृपा से उत्तर प्रदेश के कई जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हो रही है, वहीं प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पट्टी नगर में मौसम अनुकूल बना रहा, प्रतापगढ़ जिले के उमरवैश्य समाज की तरफ से महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो रहा है। पट्टी नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य के यहां आयोजित महा जगन्नाथ भगवान के महाप्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान शाम तक लगभग 8 हजार से अधिक श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर चुके थे, जबकि शाम 5 बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि कुल मिलाकर लगभग 14 हजार श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। इस पावन आयोजन को लेकर पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजन की जानकारी देते हुए राजेश उमरवैश्य उर्फ पिंटू ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक चल रहा है और श्रद्धालु दूर-दूर से महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे हैं।2