नीपल गांव में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव सम्पन्न सोमेसर @नीपल गांव में कृष्णा युवा मित्र मंडल कि और से जीवन ज्योति आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक शनिवार की शाम 8:30 बजे दही हांडी कार्यक्रम के साथ ही महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसकी पूर्व संध्या शुक्रवार की रात विशाल भजन संध्या हुई। भजन संध्या का आगाज भजन गायक सोनू जोशी चितौड़गढ़ द्वारा गणपति वंदना एवं गुरुमहिमा शुभारंभ किया गया । इसके गायक जसू सिरवी,महावीरसिंह जवाली ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भगवान के कर्ण प्रिय भजन महिमा और बाबा रामसापीर एवं माता जी के बेहतरीन भजनों को पेश कर श्रोताओं में देर रात्रि तक समा बांधे रखा।इस दौरान क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामनाओं को लेकर भगवान कृष्ण को छपन भोग लगाया गया । शनिवार की शाम 8:30 बजे मुख्य बस स्टैंड परिसर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालक अशोक वैष्णव अटाटिया किया और शाम को आरती के साथ ही कार्यकम का समापन हुआ।इस मौके पर शिव सती माता मंदिर नीपल के बाल भक्त भोलाराम सिरवी , डॉ.श्यामा नंदगिरी महाराज जोधपुर, गणेशदास महाराज भोपालगढ़ ,महन्त उमाशंकर भारती, सका महाराज, डॉ.मुकेश भाटी, एएसआई चन्दवीरसिंह, कृष्णा मित्र मंडल के सदस्य जितेंद्र सिरवी, चुन्नीलाल सिरवी,विकास सुथार, ढलाराम, रमेश सिरवी, पेमाराम, मांगीलाल, गणेश, ओमप्रकाश, भेराराम लुहार,मगन सिरवी, प्रकाश , लक्ष्मण,कपुरचन्द्र सैन, मुकेश,खरताराम सोलंकी, हितेश सोनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित थे ।
नीपल गांव में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव सम्पन्न सोमेसर @नीपल गांव में कृष्णा युवा मित्र मंडल कि और से जीवन ज्योति आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक शनिवार की शाम 8:30 बजे दही हांडी कार्यक्रम के साथ ही महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसकी पूर्व संध्या शुक्रवार
की रात विशाल भजन संध्या हुई। भजन संध्या का आगाज भजन गायक सोनू जोशी चितौड़गढ़ द्वारा गणपति वंदना एवं गुरुमहिमा शुभारंभ किया गया । इसके गायक जसू सिरवी,महावीरसिंह जवाली ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भगवान के कर्ण प्रिय भजन महिमा और बाबा रामसापीर एवं माता जी के बेहतरीन भजनों को पेश कर श्रोताओं में देर रात्रि तक समा बांधे रखा।इस
दौरान क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामनाओं को लेकर भगवान कृष्ण को छपन भोग लगाया गया । शनिवार की शाम 8:30 बजे मुख्य बस स्टैंड परिसर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालक अशोक वैष्णव अटाटिया किया और शाम को आरती के साथ ही कार्यकम का समापन हुआ।इस मौके पर शिव सती माता मंदिर नीपल
के बाल भक्त भोलाराम सिरवी , डॉ.श्यामा नंदगिरी महाराज जोधपुर, गणेशदास महाराज भोपालगढ़ ,महन्त उमाशंकर भारती, सका महाराज, डॉ.मुकेश भाटी, एएसआई चन्दवीरसिंह, कृष्णा मित्र मंडल के सदस्य जितेंद्र सिरवी, चुन्नीलाल सिरवी,विकास सुथार, ढलाराम, रमेश सिरवी, पेमाराम, मांगीलाल, गणेश, ओमप्रकाश, भेराराम लुहार,मगन सिरवी, प्रकाश , लक्ष्मण,कपुरचन्द्र सैन, मुकेश,खरताराम सोलंकी, हितेश सोनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित थे ।
- अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन आयोजित।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक) पाली ०६, सितंबर। जोधपुर में आज सुबह से दिन भर , श्री ओम प्रकाश जौशी की अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संत श्री रामप्रसाद जी महाराज, रामद्वारा बड़ा खैडापा, जोधपुर,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री औम प्रकाश जौशी, अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जौशी,अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली (राजस्थान), राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, पूर्व प्रधानमंत्री श्री नंदकिशोर शर्मा "नेक"संरक्षक/पूर्व प्रधानमंत्री श्री सीतारामजी जौशी, उपाध्यक्ष गौरधन जौशी,महेश कुमार शर्मा, एडवोकेट,कोटा, तथा प्रधानमंत्री श्री प्रदुम्न जौशी, छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली (राजस्थान), परमेश्वर जौशी,ललित सांखी, समाज सेवी, रवि शंकर शर्मा, जयपुर,रवि शर्मा, खिलचीपुर, श्रीकांत शर्मा, हेमेंद्र जाजडा,महेश जाजडा, महेंद्र कुमार उपाध्याय,गौरधन जौशी, सुनिल जौशी,पारसमल सांखी,राकेश जौशी, दिनेश जौशी, नंदकिशोर शर्मा,हजारो की तादाद में समाज बंधुओं की, माताओं बहिनों की उपस्थिति रही। समारोह का विधिवत उद्घाटन जोधपुर रामद्वारा बड़ा खैडापा अंतरराष्ट्रीय संत श्री राम प्रसाद जी महाराज द्वारा किया गया। जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, रामेश्वर दाधीच, महासभा अध्यक्ष ओम प्रकाश जौशी, उधोगपति जै एम जौशी, सत्य प्रकाश जौशी,अरुण प्रकाश जौशी, सीताराम जौशी, नंदकिशोर शर्मा, प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जौशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,राजेश त्रिवेदी, शैक्षणिक न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा,आदि ने समारोह को संबोधित किया गया। परमेश्वर जौशी ने हाथ खड़े कर के महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी में विश्वास व्यक्त करते हाथ खड़े कर के अनुमोदन करवाया गया। महासभा के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश जौशी ने कहां आज से पहले महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है तो,उसका हम खंडन करते हैं,और इस सत्र में तो मेरे बड़े भाई श्री ओम प्रकाश जौशी अध्यक्ष हैं,और भविष्य में भी यही रहेंगे,तो भी हम साथ हैं।इस पर औम प्रकाश जौशी ने सबके सामने बोला आगे हम नहीं रहेंगे। लेकिन सभी ने कहां आप ही बने रहेंगे।इस सत्र में पांच साल तक अध्यक्ष औम प्रकाश जौशी ही रहेंगे। उसके बाद महासभा के संविधान अनुसार चुनाव संपन्न करवाये जायेंगे।उसके बाद जो भी अध्यक्ष र्निवाचित होगा,वो सबको मान्य रहेगा। सभी मंचासीन अतिथियों का माला, दुपट्टा, मोमेंटो भेटकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।अंत में महा प्रसादी के बाद समारोह का समापन व हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जय महर्षि गौतम (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)4
- बुसी में वेरा नारायण सागर बाबा रामदेव सेवा समिति भंडारा में महा आरती का लाभ लेते श्रद्धालु सोमेसर @बुसी में वेरा नारायण सागर बाबा रामदेव सेवा समिति भंडारा का समापन सोमवार को व रविवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।समस्त कार्यकर्ताओं, भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं से सादर निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा रामदेव जी की भक्ति एवं भजन संध्या में सहभागी बनें।1
- वार्ड एक से नामांकन वापस ले चुकी लीला देवी संकलेचा अब बिना चुनाव लड़े बनेंगी पार्श पाली नगर निगम के वार्ड संख्या एक से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद एक पार्टी विशेष के दबाव में नामांकन वापस ले चुकी लीला देवी संकलेचा का मामला अभी भी चर्चा में है। नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रदीप हिंगड़ ने वॉइस ऑफ मारवाड़ से बातचीत में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि यदि पाली नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो लीला देवी संकलेचा को मनोनीत पार्षद बनाया जाएगा। वहीं मगराज संकलेचा के भाई ने कहा कि लीला देवी संकलेचा के साथ जो हुआ वह सही नहीं है और अब उनका स्वास्थ्य सही है।अब आप देखिए उस नाम वापसी के आखिरी दिन हुआ घटनाक्रम एवं उसके बाद सुनिये प्रदीप हिंगड़ एवं लीला देवी संकलेचा के रिश्तेदारों का बयान1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- केसूली गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य छगनलाल भाटी के निर्देशन में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय का संचालन किया। विद्यार्थियों ने मंच संचालन, कक्षा में अध्ययन तथा अनुशासन व्यवस्था सहित विभिन्न दायित्व निभाए। संवाददाता- मोहन भटनागर1
- वार्ड नंबर 77,78,79 के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर आज जमना नगर बनाड़ रोड़ स्थित वैली इंटरनेशनल स्कूल के पास पंवार फार्म हाउस में वार्ड नंबर 77,78,79 के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा रखी गई, जिसमें लोकसभा सांसद प्रत्याशी करण सिंह जी उचियारड़ा, विधायक गीता जी बरवड़, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई आदि ने सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तीनों प्रत्याशी जितेन्द्र पाल सिंह, पूनम कंवर, आईदान राम सारण मौजूद रहे। पूर्व सरपंच सोहनी देवी, आशा देवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पंच मोहन राम अनकिया एवं पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रमेश पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ एम एल विक्रम, देवेन्द्र विक्रम, धर्मा राम मिडल, भगवती लाल मेहरडा, नरपत मेहरा, अभिषेक मेहरा, राम सिंह रोहिणा, डॉ नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम दयाल डूडी ने किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान खोजा ने जोशीला भाषण देकर युवाओं में जोश भरा। अंत में राज बहादुर सिंह ने सभी का आभार जताया।2
- जोधपुर में आज शाम 5 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, VIP विजिट को लेकर बदली यातायात व्यवस्था जोधपुर। शहर में 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित VVIP विजिट को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाम 5 बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। प्रस्तावित रूट में जालोरी गेट चौराहा, भीतरी शहर, घंटाघर चौराहा और नई सड़क चौराहा शामिल हैं।1
- वार्ड 34 में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन एवं निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक चौपड़ा में घमासान नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में राजनीतिक हलचल पूरी तरह परवान पर है। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन एवं कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अभिषेक चौपड़ा ने जन संपर्क तेज कर दिया है। ये दोनों ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। सुमित्रा जैन ने आज वार्ड 34 के सोलंकिया बास एवं जोधपुरिया बास शीत विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मत एवं समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की।1