Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- नीपल गांव में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव सम्पन्न सोमेसर @नीपल गांव में कृष्णा युवा मित्र मंडल कि और से जीवन ज्योति आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक शनिवार की शाम 8:30 बजे दही हांडी कार्यक्रम के साथ ही महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसकी पूर्व संध्या शुक्रवार की रात विशाल भजन संध्या हुई। भजन संध्या का आगाज भजन गायक सोनू जोशी चितौड़गढ़ द्वारा गणपति वंदना एवं गुरुमहिमा शुभारंभ किया गया । इसके गायक जसू सिरवी,महावीरसिंह जवाली ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भगवान के कर्ण प्रिय भजन महिमा और बाबा रामसापीर एवं माता जी के बेहतरीन भजनों को पेश कर श्रोताओं में देर रात्रि तक समा बांधे रखा।इस दौरान क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामनाओं को लेकर भगवान कृष्ण को छपन भोग लगाया गया । शनिवार की शाम 8:30 बजे मुख्य बस स्टैंड परिसर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालक अशोक वैष्णव अटाटिया किया और शाम को आरती के साथ ही कार्यकम का समापन हुआ।इस मौके पर शिव सती माता मंदिर नीपल के बाल भक्त भोलाराम सिरवी , डॉ.श्यामा नंदगिरी महाराज जोधपुर, गणेशदास महाराज भोपालगढ़ ,महन्त उमाशंकर भारती, सका महाराज, डॉ.मुकेश भाटी, एएसआई चन्दवीरसिंह, कृष्णा मित्र मंडल के सदस्य जितेंद्र सिरवी, चुन्नीलाल सिरवी,विकास सुथार, ढलाराम, रमेश सिरवी, पेमाराम, मांगीलाल, गणेश, ओमप्रकाश, भेराराम लुहार,मगन सिरवी, प्रकाश , लक्ष्मण,कपुरचन्द्र सैन, मुकेश,खरताराम सोलंकी, हितेश सोनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित थे ।4
- रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा वार्ड संख्या 77 से कांग्रेस उम्मीदवार आईदान राम सारण के कार्यालय का उदघाटन किया गया वार्ड सं 77 से कांग्रेस पार्षद आईदान राम सारण के कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया। रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा वार्ड सं 77 से कांग्रेस पार्षद आईदान राम सारण के कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया जिसमें काफी कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे जिसमें मुझे अतिथि राजेंद्र सोलंकी और काफी गणमान्य अतिथि मौजूद रहे | कार्यालय उद्घाटन के समय काफी कांग्रेस समर्थक और ग्रामीण उपस्थित रहे राजेंद्र सोलंकी और आईदान राम सारण ने समर्थकों को अपने पक्ष में मतदान करने का आहवान किया गया ।1
- जोधपुर -अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाअधिवेशन एवं युवाम 2 का महासम्मेलन हर्षोल्लास के साथ दिव्य भव्य आयोजन देश प्रदेश से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण सदस्यगणो, वरिष्ठजनों, युवा शक्ति सहित महिला शक्ति पदाधिकारीगण सदस्यगण, वरिष्ठजनों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ऐतिहासिक दिव्य भव्य आयोजन अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी की अध्यक्षता एवं संतो के सानिध्य मे आयोजित किया गया है सभी गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिक युवा शक्ति सहित महिला शक्ति ने समाज के विकास, उत्थान, एवं भविष्य में आने वाली पीढ़ी के लिए कार्य योजना तैयार कर समाज को हर दृष्टि से सम्पन्न करने का समाज बंधुओ ने बिड़ा उठाने का संकल्प लिया एवं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा की और अग्रसर की ऊंचाइयों की ले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के कई वरिष्ठ जनों ने महाअधिवेशन मे अपना सम्बोधन दिया।3
- रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में जुटा शिक्षक संघ, 151 किलो मिल्क शेक वितरित रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में जुटा शिक्षक संघ, 151 किलो मिल्क शेक वितरित जैतारण में जोधपुर बाईपास पुलिया के पास किया सेवा कार्य, श्रद्धालुओं ने की सराहना जैतारण । राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण, जिला ब्यावर की ओर से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा के लिए सराहनीय पहल की गई। प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति के जवरीलाल प्रजापत के नेतृत्व में संघ की टीम ने जोधपुर बाईपास पुलिया के पास पैदल यात्रियों को 151 किलो मिल्क शेक (दूध) वितरित किया। रामदेवरा की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर में मिल्क शेक ग्रहण किया और संघ के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यात्रियों की सेवा में सक्रिय रूप से सहयोग किया। सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, मंडल अजमेर प्रभारी प्रकाश बडिसर, महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दगदी, व्याख्याता महाराम प्रजापत, शांकर लाल घांची, चन्द्रप्रकाश गुर्जर, मंगलाराम माली, महेन्द्रसिंह चौहान, बाबूलाल प्रजापति, श्यामलाल मुण्डेल, ओमाराम धानिया, महेन्द्रकुमार डाबी, दुर्गाराम गुर्जर, सत्यनारायण कच्छावा, हरलाल रोज, धनराज मीणा एवं हरिराम प्रजापत सहित संघ के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पैदल यात्रियों की सेवा करना मानवता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करता है। संघ की ओर से किया गया यह सेवा कार्य इसी भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।1
- पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण द्वारा 151 किलो मिल्क शेक रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों को वितरित किया *पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा 151 किलो मिल्क शैक वितरण* जैतारण राधेश्याम दाधीच जैतारण। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण, जिला ब्यावर द्वारा प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति के श्री जवरीलाल प्रजापत के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए सेवा जैसा सराहनीय कार्य किया गया। जोधपुर बाईपास पुलिये के पास जैतारण में पैदल यात्रियों को 151 किलो मिल्क शैक (दूध) का वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं पैदल यात्रियों ने संघ के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, मंडल अजमेर प्रभारी प्रकाश बडिसर, महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दगदी, व्याख्याता महाराम प्रजापत, शांकर लाल घांची चन्द्रप्रकाश गुर्जर, मंगलाराम माली, महेन्द्रसिंह चौहान, , बाबूलाल प्रजापति, श्यामलाल मुण्डेल, ओमाराम धानिया, महेन्द्रकुमार डाबी, दुर्गाराम गुर्जर, सत्यनारायण कच्छावा हरलाल रोज, धनराज मीणा , एवं हरिराम प्रजापत ने सहयोग प्रदान किया। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य मानवता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। जय बाबा री… रामदेवजी की जय!1
- वार्ड 3 से कांग्रेस प्रत्याशी कोमल मुरझानी ने किया जनसंपर्क पाली नगर निगम के वार्ड संख्या 3 में राजनीतिक हलचल पूरी तरह परवान पर है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कोमल मुरझानी मेवाड़ा ने रविवार को न्यू हाउसिंग बोर्ड में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया, वहीं आज सुबह नगरपरिषद के पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ ने भी वार्ड एक, दो एवं तीन के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जन संपर्क किया। आज कोमल मुरझानी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया, जिन्होंने न्यू हाउसिंग बोर्ड में कांग्रेस के पक्ष में मत एवं समर्थन की अपील की।1
- बुसी में रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में जुटे भक्त सोमेसर @ बुसी रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा के लिए बुसी के नारायण सागर वेरा पर सेवा शिविर लगाया गया है। यहां रामदेव जी के भक्तों की ओर से पैदल यात्रियों के लिए चाय, पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। सेवा शिविर में श्रद्धालु पूरे उत्साह और समर्पण के साथ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। लंबी पैदल यात्रा के दौरान यात्रियों को कुछ समय विश्राम के साथ जलपान उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा कार्य से यात्रियों में भी खुशी देखने को मिल रही है।1
- रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त भादवा की बड़ी बीज पर भंडारा का होगा समापन बिराटिया कला ग्राम पंचायत क्षेत्र बिराटिया कला में एनएच-25 जोधपुर हाईवे के समीप रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बाबा रामदेव भंडारा शुरू किया गया है। भंडारे में समाजसेवी रामेश्वर बागड़ी सहित राकेश पालड़िया, पुखराज सांखला, अमरलाल पालड़िया, सरवन पालड़िया एवं अन्य भक्तों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। भंडारा स्थल पर रूणेचा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते के साथ भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को रोककर भंडारे में व्यवस्थाओं में जुटे भक्त श्रद्धा भाव से चाय, नाश्ता एवं भोजन करवाकर सेवा कर रहे हैं। भंडारा स्थल पर दिन-रात बाबा रामदेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं सुबह-शाम आरती के दौरान भंडारे में सेवा करने वाले भक्तों एवं यात्रियों की मौजूदगी में लोकदेवता बाबा रामदेव की आरती की जाती है। आरती के बाद नारियल एवं प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालु बाबा के चरणों में शीश झुकाते हैं। भक्तों का कहना है कि रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना बाबा की भक्ति का ही एक माध्यम है। भंडारे में आने वाले यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी भक्त उत्साह एवं श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं।1