दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! औरैया में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 110 किलो दूषित मिठाई नष्ट औरैया दीपावली पर्व पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को औरैया नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूषित मिठाइयां, नकली चांदी के वर्क लगी मिठाइयां, दूषित खोया और पनीर को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी के माध्यम से नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की कुल मात्रा 110 किलोग्राम बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 23,950 रुपये है। औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव आईएएस डॉ. रोशन जैकब तथा जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार संखवार शामिल रहे। छापेमारी के दौरान पाल स्वीट हाउस मंडी समिति, शिवाजी स्वीट हाउस नारायणपुर, बालाजी स्वीट हाउस, राधे-राधे स्वीट्स, मुरली स्वीट हाउस, रमाकांत स्वीट हाउस, मुरादगंज स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस, काव्य स्वीट हाउस और दिबियापुर के बालाजी स्वीट हाउस सहित कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।इसके अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 39 नमूने संग्रहित किए। विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। वहीं, प्रतिष्ठानों पर मिली कमियों को लेकर संबंधित खाद्य कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत दोषी कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिष्ठानों पर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रदर्शित करें। खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री के बिल, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी सुरक्षित रखें। उन्होंने वैध निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदने की हिदायत दी। आमजन से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को शिकायत दर्ज कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! औरैया में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 110 किलो दूषित मिठाई नष्ट औरैया दीपावली पर्व पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को औरैया नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूषित मिठाइयां, नकली चांदी के वर्क लगी मिठाइयां, दूषित खोया और पनीर को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी के माध्यम से नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की कुल मात्रा 110 किलोग्राम बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 23,950 रुपये है। औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव आईएएस डॉ. रोशन जैकब तथा जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार संखवार शामिल रहे। छापेमारी के दौरान पाल स्वीट हाउस मंडी समिति,
शिवाजी स्वीट हाउस नारायणपुर, बालाजी स्वीट हाउस, राधे-राधे स्वीट्स, मुरली स्वीट हाउस, रमाकांत स्वीट हाउस, मुरादगंज स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस, काव्य स्वीट हाउस और दिबियापुर के बालाजी स्वीट हाउस सहित कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।इसके अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 39 नमूने संग्रहित किए। विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। वहीं, प्रतिष्ठानों पर मिली कमियों को लेकर संबंधित खाद्य कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत दोषी कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिष्ठानों पर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रदर्शित करें। खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री के बिल, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी सुरक्षित रखें। उन्होंने वैध निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदने की हिदायत दी। आमजन से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को शिकायत दर्ज कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- दीपावली से पहले खाद्य विभाग का छापा, मिष्ठान दुकान से अमानक पनीर नष्ट औरैया में दीपावली त्यौहार एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में कड़ा रुख अपनाया है। इस विशेष अभियान के तहत कुल 45 दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान शहर के दिबियापुर रोड स्थित शीतल मिष्ठान भंडार पर गहन जांच की गई। मौके पर मौजूद खाद्य निरीक्षक विजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान से खोया और पनीर के दो महत्वपूर्ण सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच के दौरान दुकान पर पुराना व अमानक पनीर रखा हुआ पाया गया, जिसे खाद्य निरीक्षक विजय कुमार के निर्देश पर मौके पर ही पूरी तरह नष्ट करा दिया गया। खाद्य निरीक्षक विजय कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के समय मिलावटखोरी करने या उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस गंभीर मामले में शीतल मिष्ठान भंडार प्रतिष्ठान को औपचारिक नोटिस जारी करते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। विभाग का यह सख्त मिलावट विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- आबकारी विभाग की छापेमारी ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 किलो लहन किया गया नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले में कच्ची और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है, इसका खुलासा उस समय हुआ, जब आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शहर के दो मोहल्लों में अवैध कच्ची शराब का कारोबार संचालित होता मिला। वही आबकारी विभाग ने गड्ढे में गली कच्ची शराब को खोदते हुए नजर आए, आबकारी विभाग की टीम ने औरैया कोतवाली क्षेत्र के पछैया बस्ती और बनारसीदास मोहल्ले में छापेमारी की। यहां अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बेचने का कारोबार फलता-फूलता मिला। टीम की कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 800 किलो लहन भी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने दो अभियोग भी पंजीकृत किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, शहर के रिहायशी इलाकों में इस तरह बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का मामला सामने आने पर आबकारी विभाग की नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की गई, वही इस मौके पर आबकारी उप निरीक्षक भगवान बक्श के अलावा आबकारी विभाग एवं पुलिस टीम रही मौजूद। वही संबंध में आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान अनवरत चालू रहेगा। जो भी अवैध मुद्रा व्यवस्था हुआ पाया गया उसके विरुद्ध आबकारी अधिकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिस किसी को भी शराब लेनी हो तो ठेका पर ही शराब खरीदें और होलोग्राम चेक करें, किसी किस्म से कोई भी वैध मदरा का बिक्री करता है तो तुरंत आबकारी विभाग को सूचना दें।1
- रामपुर टप्पेवान में आधी रात लगी आग गैस सिलेंडर फटने से व्यापारी का घर और दुकान का सामान राख, लाखों का नुकसान रामपुर टप्पेवान में आधी रात लगी आग गैस सिलेंडर फटने से व्यापारी का घर और दुकान का सामान राख, लाखों का नुकसान कानपुर देहात के डेरापुर तहसील अंतर्गत रामपुर टप्पेवान गांव में मंगलवार देर रात आग ने एक व्यापारी की गृहस्थी और कारोबार की जमा-पूंजी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा मेले का सामान, गल्ला, इलेक्ट्रिक स्कूटी, कूलर और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से लपटों ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गांव निवासी महेंद्र सिंह गौर पुत्र हाकिम सिंह गौर मेलों में दुकान लगाकर फुटकर और थोक का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटी को घर के नीचे चार्जिंग पर लगाकर पहली मंजिल के कमरे में सोने चले गए थे। महेंद्र सिंह गौर के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे आग की तपिश और पड़ोसियों के शोर से उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो घर में आग की लपटें उठ रही थीं। इसी दौरान आग की चपेट में आकर गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने और भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा इलेक्ट्रिक स्कूटी, कूलर, गल्ला, मेले का सामान और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल मंगलपुर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने 1076 पर भी कॉल किया। सूचना पर मंगलपुर थाना और झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने मोटर और सबमर्सिबल चलाकर पानी डालना शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल वाहन भी पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। प्रारंभिक अनुमान बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने का लगाया जा रहा है, हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उपजिलाधिकारी डेरापुर उषा सिंह ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। वहीं लेखपाल रोहितास ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेंगे और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजेंगे।1
- सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त सड़क की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम, जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन सिकंदरा कस्बे के सूर्या ओवरब्रिज पर बारिश के कारण कानपुर से इटावा जाने वाली लेन धंसने से आवागमन बंद है। इसके चलते इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए पूर्व में भी कई टीमें पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को करीब तीन बजे दिल्ली से एक बार फिर विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम में अमशद सक्सेना, सुखदेव, असरेन और अमसद खां शामिल रहे। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके आधार पर जल्द ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल ओवरब्रिज की एक लेन बंद होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।1
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में झींझक के नेताओं ने दिखाया दमखम कानपुर नगर में आयोजित भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में झींझक से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। झींझक नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी और पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में कदमताल की। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी और पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। बड़ी संख्या में झींझक से कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम में राजनीतिक उत्साह बढ़ाया।1
- ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को माधौगढ़ पुलिस ने वापस दिलाए 1 लाख 66 हजार 370 रुपये, हरियाणा पहुंचकर एसआई आजिद खान ने की कार्रवाई ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को माधौगढ़ पुलिस ने वापस दिलाए 1 लाख 66 हजार 370 रुपये, हरियाणा पहुंचकर एसआई आजिद खान ने की कार्रवाई जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में माधौगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पुलिस ने बरामद कराकर उसे वापस सुपुर्द कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई है। जानकारी के अनुसार माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव निवासी अखिलेश पुत्र धनीराम के साथ साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1 लाख 66 हजार 370 रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। वहीं माधौगढ़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) आजिद खान ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए हरियाणा पहुंचकर ठगी की गई धनराशि को बरामद करने में सफलता हासिल की। बुधवार शाम करीब 6 बजे एसआई आजिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए 1 लाख 66 हजार 370 रुपये शिकायतकर्ता अखिलेश को सुपुर्द कर दिए गए हैं। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर शिकायतकर्ता अखिलेश ने माधौगढ़ कोतवाली पुलिस और एसआई आजिद खान की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। माधौगढ़ पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित को समय रहते पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, जिससे ठगी की रकम वापस दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।1
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जहां आज आप जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित हर छोटी-बड़ी खबर को देख सकते हैं1
- दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! औरैया में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 110 किलो दूषित मिठाई नष्ट औरैया दीपावली पर्व पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को औरैया नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूषित मिठाइयां, नकली चांदी के वर्क लगी मिठाइयां, दूषित खोया और पनीर को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी के माध्यम से नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की कुल मात्रा 110 किलोग्राम बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 23,950 रुपये है। औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव आईएएस डॉ. रोशन जैकब तथा जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार संखवार शामिल रहे। छापेमारी के दौरान पाल स्वीट हाउस मंडी समिति, शिवाजी स्वीट हाउस नारायणपुर, बालाजी स्वीट हाउस, राधे-राधे स्वीट्स, मुरली स्वीट हाउस, रमाकांत स्वीट हाउस, मुरादगंज स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस, काव्य स्वीट हाउस और दिबियापुर के बालाजी स्वीट हाउस सहित कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।इसके अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 39 नमूने संग्रहित किए। विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। वहीं, प्रतिष्ठानों पर मिली कमियों को लेकर संबंधित खाद्य कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत दोषी कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिष्ठानों पर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रदर्शित करें। खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री के बिल, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी सुरक्षित रखें। उन्होंने वैध निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदने की हिदायत दी। आमजन से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को शिकायत दर्ज कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।2