logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू बेला (औरैया)। कस्बे स्थित मंडी समिति परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात कारणों से खड़ी घास-फूस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंडी समिति परिसर में अनाज गोदामों के पास खड़ी घास-फूस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद गल्ला व्यापारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चलाकर आग बुझाई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर परिसर की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मंडी समिति अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_प्रशांत गुप्ता  अछल्दा औरैया
प्रशांत गुप्ता अछल्दा औरैया
बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
35d5804d-9c09-4221-b84b-87d503bbd4d3

मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू बेला (औरैया)। कस्बे स्थित मंडी समिति परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात कारणों से खड़ी घास-फूस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंडी समिति परिसर में अनाज गोदामों के पास खड़ी घास-फूस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद गल्ला व्यापारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चलाकर आग बुझाई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर परिसर की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मंडी समिति अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहपुर ग्राम शाहपुर पूर्वा मके सफ़ाई ना होने के करण नाली बंद पड़ी है सफाई कर्मचारी जाता ही नहीं है
    3
    शाहपुर


ग्राम शाहपुर पूर्वा मके सफ़ाई ना होने के करण नाली बंद पड़ी है सफाई कर्मचारी जाता ही नहीं है
    user_Anshul Shakya
    Anshul Shakya
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया जिले के अछल्दा के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिससे प्रशिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
    1
    औरैया जिले के अछल्दा के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिससे प्रशिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
    user_विकास गुप्ता, पत्रकार
    विकास गुप्ता, पत्रकार
    Farmer बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
    1
    कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आईरा प्रेस क्लब औरैया के जिलाध्यक्ष चुने गए मंजुल पांडेय, पत्रकारों के हितों के लिए उठाएंगे आवाज
    1
    आईरा प्रेस क्लब औरैया के जिलाध्यक्ष चुने गए मंजुल पांडेय, पत्रकारों के हितों के लिए उठाएंगे आवाज
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजस्व अधिवक्ताओं ने की कलम बंद, उठाए गए थे नौ मुद्दे, भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगने से शुरू हुई हड़ताल सोमवार को सुबह 11 बजे से तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की कलम बंद हड़ताल शुरू हो गई है। एसोसिएशन के महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि यह हड़ताल कब तक जारी रहेगी जब तक की ब्रेस्ट अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थों का यहां से स्थानांतरण नहीं हो जाता। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धारा 116 और दाखिल-खारिज से जुड़े मुकदमों का समय पर पंजीकरण नहीं किया जाता, जिससे वादकारियों को परेशानी होती है। साथ ही बिना सुविधा शुल्क लिए दाखिल-खारिज के आदेश खतौनी में दर्ज नहीं किए जाते। इन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। उपजिलाधिकारी सदर और न्यायिक न्यायालय में तैनात लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आने वाले मामलों को साक्ष्य के अभाव में खारिज किए जाने पर भी सवाल उठाए गए।
    1
    राजस्व अधिवक्ताओं ने की कलम बंद, उठाए गए थे नौ मुद्दे, भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगने से शुरू हुई हड़ताल
सोमवार को सुबह 11 बजे से तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की कलम बंद हड़ताल शुरू हो गई है। एसोसिएशन के महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि यह हड़ताल कब तक जारी रहेगी जब तक की ब्रेस्ट अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थों का यहां से स्थानांतरण नहीं हो जाता। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धारा 116 और दाखिल-खारिज से जुड़े मुकदमों का समय पर पंजीकरण नहीं किया जाता, जिससे वादकारियों को परेशानी होती है। साथ ही बिना सुविधा शुल्क लिए दाखिल-खारिज के आदेश खतौनी में दर्ज नहीं किए जाते। इन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए।  उपजिलाधिकारी सदर और न्यायिक न्यायालय में तैनात लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आने वाले मामलों को साक्ष्य के अभाव में खारिज किए जाने पर भी सवाल उठाए गए।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं से थोड़ा समय निकालकर कल पुराने साथी श्याम के साथ वर्षों बाद कानपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि ऑटो चलाने वाले वही पुराने साथी थे, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। वही पुराने दिन, वही अपनापन और वही बेफिक्र मुस्कान आज फिर लौट आई। कानपुर की गलियों में घूमते हुए ऐसा लगा मानो जिंदगी कुछ पल के लिए फिर उसी सुनहरे बचपन में लौट गई हो।
    1
    कानपुर ब्रेकिंग

 विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना  का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल
कानपुर ब्रेकिंग
विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना  का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल
पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है।
सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं से थोड़ा समय निकालकर कल पुराने साथी श्याम के साथ वर्षों बाद कानपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि ऑटो चलाने वाले वही पुराने साथी थे, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं।
वही पुराने दिन, वही अपनापन और वही बेफिक्र मुस्कान आज फिर लौट आई। कानपुर की गलियों में घूमते हुए ऐसा लगा मानो जिंदगी कुछ पल के लिए फिर उसी सुनहरे बचपन में लौट गई हो।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में विधायक कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाए जाने पर कन्नौज के सौरिख कस्बे में जोरदार जश्न मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगाड़ों और आतिशबाजी से खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस नियुक्ति से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश में विधायक कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाए जाने पर कन्नौज के सौरिख कस्बे में जोरदार जश्न मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगाड़ों और आतिशबाजी से खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस नियुक्ति से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन में चल रहे ट्रैक्टर *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अयाना रजवाहा मिट्टी उठान मामले में बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई का वीडियो वायरल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ट्रैक्टर दिखाई दिए। बिना नंबर प्लेट वाहनों के संचालन से जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। अनुमति के लिए भेजी गई वाहन सूची में ट्रैक्टरों के बीच बाइक नंबर मिलने का मामला भी चर्चा में। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। मौके पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने से मिलीभगत की आशंका गहराई। पूरे मामले में जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन में चल रहे ट्रैक्टर 
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
अयाना रजवाहा मिट्टी उठान मामले में बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई का वीडियो वायरल।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ट्रैक्टर दिखाई दिए।
बिना नंबर प्लेट वाहनों के संचालन से जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
अनुमति के लिए भेजी गई वाहन सूची में ट्रैक्टरों के बीच बाइक नंबर मिलने का मामला भी चर्चा में।
जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए।
मौके पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने से मिलीभगत की आशंका गहराई।
पूरे मामले में जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.