अछल्दा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड अछल्दा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड संवाददाता, अछल्दा। अछल्दा में संचालित एसएस कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रशिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन 9 और 10 मई को कानपुर स्थित इंद्रधनुष एकेडमी स्कूल में ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मैनपुरी, आजमगढ़, अमेठी और औरैया समेत विभिन्न जिलों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम कोच श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित ने बताया कि अभिषेक, शुभी पोरवाल और अनुभव सेंगर ने गोल्ड मेडल जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। वहीं रिशु परी गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, सत्यम सिंह और देव वर्धन ने सिल्वर मेडल हासिल किया। अनुप्रीत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश कुमार, अपर निदेशक (डीआरडीओ) ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में मार्शल आर्ट सीखना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा आत्मरक्षा की सीख भी देता है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए टीम कोच श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. लीला प्रसाद, शंकर लाल और आरसी कैथल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- अछल्दा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड अछल्दा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड संवाददाता, अछल्दा। अछल्दा में संचालित एसएस कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रशिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन 9 और 10 मई को कानपुर स्थित इंद्रधनुष एकेडमी स्कूल में ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मैनपुरी, आजमगढ़, अमेठी और औरैया समेत विभिन्न जिलों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम कोच श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित ने बताया कि अभिषेक, शुभी पोरवाल और अनुभव सेंगर ने गोल्ड मेडल जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। वहीं रिशु परी गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, सत्यम सिंह और देव वर्धन ने सिल्वर मेडल हासिल किया। अनुप्रीत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश कुमार, अपर निदेशक (डीआरडीओ) ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में मार्शल आर्ट सीखना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा आत्मरक्षा की सीख भी देता है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए टीम कोच श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. लीला प्रसाद, शंकर लाल और आरसी कैथल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।1
- राजस्व अधिवक्ताओं ने की कलम बंद, उठाए गए थे नौ मुद्दे, भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगने से शुरू हुई हड़ताल सोमवार को सुबह 11 बजे से तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की कलम बंद हड़ताल शुरू हो गई है। एसोसिएशन के महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि यह हड़ताल कब तक जारी रहेगी जब तक की ब्रेस्ट अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थों का यहां से स्थानांतरण नहीं हो जाता। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धारा 116 और दाखिल-खारिज से जुड़े मुकदमों का समय पर पंजीकरण नहीं किया जाता, जिससे वादकारियों को परेशानी होती है। साथ ही बिना सुविधा शुल्क लिए दाखिल-खारिज के आदेश खतौनी में दर्ज नहीं किए जाते। इन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। उपजिलाधिकारी सदर और न्यायिक न्यायालय में तैनात लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आने वाले मामलों को साक्ष्य के अभाव में खारिज किए जाने पर भी सवाल उठाए गए।1
- कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं से थोड़ा समय निकालकर कल पुराने साथी श्याम के साथ वर्षों बाद कानपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि ऑटो चलाने वाले वही पुराने साथी थे, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। वही पुराने दिन, वही अपनापन और वही बेफिक्र मुस्कान आज फिर लौट आई। कानपुर की गलियों में घूमते हुए ऐसा लगा मानो जिंदगी कुछ पल के लिए फिर उसी सुनहरे बचपन में लौट गई हो।1
- उत्तर प्रदेश में विधायक कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाए जाने पर कन्नौज के सौरिख कस्बे में जोरदार जश्न मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगाड़ों और आतिशबाजी से खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस नियुक्ति से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।1
- तिरवा के लोकप्रिय विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री की शपथ ली। धरतीपुत्र और वकील के रूप में पहचाने जाने वाले राजपूत के मंत्री बनने पर पूरे कन्नौज और उनके क्षेत्र तिरवा में जश्न का माहौल है।1
- 0000000000000000000099900000999999099999999999999999991
- औरैया में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, विषैला पदार्थ खाने की आशंका औरैया में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, विषैला पदार्थ खाने की आशंका औरैया नगर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड स्थित देसी शराब आपूर्ति गोदाम, गोविंद नगर द्विवेदी गेस्ट हाउस के सामने एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक चालक का ट्रक नंबर UP 14 HT 0440 बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी विषैले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि चालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल औरैया नगर कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।3