logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेसीआई रांची ने किया 'एक्सपो उत्सव 2026' के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन 'एक्सपो उत्सव 2026' की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 26 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे जेसीआई कार्यालय, लाईन टैंक रोड में 'एक्सपो ऑफिस' का भव्य उद्घाटन किया गया । यह बहुचर्चित मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी । इस मेले में देश विदेश के स्टॉल लगते है । इस उद्घाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए countdown शुरू हो चुकी है। इस विशेष अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के Chief Co-ordinator जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, Chief Co-ordinators जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल, जेसी सौरव नरेड़ी और एक्सपो कोषाध्यक्ष जेसी दीपक पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "एक्सपो ऑफिस का उद्घाटन हमारे इस सफर का पहला और बेहद खास मील का पत्थर है। यह कार्यालय हमारी रणनीतियों और तैयारियों का मुख्य केंद्र बनेगा।" उन्होंने आगे कहा कि टीम विजन, टीम स्पिरिट और टीमवर्क के साथ मिलकर पूरी संस्था इस आयोजन को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, इस उद्घाटन के संयोजक जेसी सुमीत केडिया एवं जेसी शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया एवं जेसी विजय पटेल के साथ साथ संस्थान के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही । सभी सदस्यों ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर एक दूसरे को बधाई दी और एक्सपो उत्सव 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

55 min ago
user_Objectionnews
Objectionnews
Media company देवघर, देवघर, झारखंड•
55 min ago
87f152dc-42a1-494f-922e-ee2ec01a36ca

जेसीआई रांची ने किया 'एक्सपो उत्सव 2026' के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन 'एक्सपो उत्सव 2026' की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 26 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे जेसीआई कार्यालय, लाईन टैंक रोड में 'एक्सपो ऑफिस' का भव्य उद्घाटन किया गया । यह बहुचर्चित मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी । इस मेले में देश विदेश के स्टॉल लगते है । इस उद्घाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए countdown शुरू हो चुकी है। इस विशेष अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के Chief Co-ordinator जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, Chief Co-ordinators जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल, जेसी सौरव नरेड़ी और एक्सपो कोषाध्यक्ष जेसी दीपक पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "एक्सपो ऑफिस का उद्घाटन हमारे इस सफर का पहला और बेहद खास मील का पत्थर है। यह कार्यालय हमारी रणनीतियों और तैयारियों का मुख्य केंद्र बनेगा।" उन्होंने आगे कहा कि टीम विजन, टीम स्पिरिट और टीमवर्क के साथ मिलकर पूरी संस्था इस आयोजन को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, इस उद्घाटन के संयोजक जेसी सुमीत केडिया एवं जेसी शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया एवं जेसी विजय पटेल के साथ साथ संस्थान के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही । सभी सदस्यों ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर एक दूसरे को बधाई दी और एक्सपो उत्सव 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • पांच दिन बाद कुएं में मिला दसरथ गोस्वामी का शव, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बांका: सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी दसरथ गोस्वामी, पिता छोटन गोस्वामी, के लापता होने के पांच दिन बाद गांव के समीप स्थित एक कुएं से शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दसरथ गोस्वामी पिछले पांच दिनों से लापता थे। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद गांव के पास एक कुएं में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, इस मामले में परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दसरथ के लापता होने के बाद प्रशासन की ओर से मामले में अपेक्षित छानबीन नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर समय रहते गंभीरता से जांच और तलाश की जाती, तो शायद घटना का पता पहले चल सकता था। फिलहाल शव मिलने के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मामले की जांच किए जाने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। टकलू न्यूज की अपील: मामले की निष्पक्ष जांच हो और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी प्रशासन गंभीरता से जांच करे।
    1
    पांच दिन बाद कुएं में मिला दसरथ गोस्वामी का शव, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
बांका: सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी दसरथ गोस्वामी, पिता छोटन गोस्वामी, के लापता होने के पांच दिन बाद गांव के समीप स्थित एक कुएं से शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दसरथ गोस्वामी पिछले पांच दिनों से लापता थे। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद गांव के पास एक कुएं में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
वहीं, इस मामले में परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दसरथ के लापता होने के बाद प्रशासन की ओर से मामले में अपेक्षित छानबीन नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर समय रहते गंभीरता से जांच और तलाश की जाती, तो शायद घटना का पता पहले चल सकता था।
फिलहाल शव मिलने के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मामले की जांच किए जाने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
टकलू न्यूज की अपील: मामले की निष्पक्ष जांच हो और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी प्रशासन गंभीरता से जांच करे।
    user_Taklu News
    Taklu News
    News Anchor चानन, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने किया। बैठक में नए सिरे से पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसके साथ साथ पार्टी के कई प्रकोष्ठों का भी चयन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा - हम सभी लोगों को एक जुटता के साथ प्रखंड स्तर पर मजबूती के साथ जन सुराज को आगे बढ़ाते रहे । जिसमें प्रखंड संरक्षक जीवन मिश्रा को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज राउत उर्फ मोनू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रखंड संरक्षक सियाराम पंडित,संगठन महामंत्री संजय सिंह,संगठन मुख्य प्रवक्ता मुख्तार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महिला संस्थापक सदस्य रीता झा,महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा जी,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,कर्पूरी मंच के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शंभू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जलादउद्दीन , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद यादव,को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला सचिव श्यामसुंदर दास,जिला प्रवक्ता रणधीर पांडेय,ओबीसी जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साह,बुलबुल यादव, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनसुराज के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई
बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने किया। बैठक में नए सिरे से पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसके साथ साथ पार्टी के कई प्रकोष्ठों का भी चयन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा - हम सभी लोगों को एक जुटता के साथ प्रखंड स्तर पर मजबूती के साथ जन सुराज को आगे बढ़ाते रहे । जिसमें प्रखंड संरक्षक जीवन मिश्रा को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज राउत उर्फ मोनू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रखंड संरक्षक सियाराम पंडित,संगठन महामंत्री संजय सिंह,संगठन मुख्य प्रवक्ता मुख्तार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महिला संस्थापक सदस्य रीता झा,महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा जी,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,कर्पूरी मंच के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शंभू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष  जलादउद्दीन , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद यादव,को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला सचिव श्यामसुंदर दास,जिला प्रवक्ता रणधीर पांडेय,ओबीसी जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साह,बुलबुल यादव, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनसुराज के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • Nepal me bad se trahi trahi
    9
    Nepal me bad se trahi trahi
    user_Dileshwar Yadav
    Dileshwar Yadav
    Agricultural production कटोरिया, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर प्रमुख जुलेखा बीबी ने प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी। देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पावन अवसर आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश देता है।आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर प्रमुख जुलेखा बीबी ने प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी।
देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पावन अवसर आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश देता है।आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    1 hr ago
  • कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। 💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल

l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है।
💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल
    1
    कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी! गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। 📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा। Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच #JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    1
    JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी!
गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची।
गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।
उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह
देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा।
Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच
#JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    8 hrs ago
  • चाँदन-धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,भाईचारे और कौमी एकता का दिया पैगाम चाँदन (बाँका)आज बुधवार दोपहर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर चाँदन में अकीदत और उत्साह के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरा गाँव जश्न के माहौल में डूबा रहा और आपसी सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल पेश की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान देश में अमन-चैन और मजबूत हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। चांदन मुस्लिम टोला से शुरू होकर निकला जुलुस पुरे चाँदन बाजार की परिक्रमा किया.सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस नयनाभिराम दृश्य को देखते नजर आए।त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस गश्ती दल को लगातार इलाके में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    चाँदन-धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,भाईचारे और कौमी एकता का दिया पैगाम
चाँदन (बाँका)आज बुधवार दोपहर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर चाँदन में अकीदत और उत्साह के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरा गाँव जश्न के माहौल में डूबा रहा और आपसी सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल पेश की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान देश में अमन-चैन और मजबूत हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं।
चांदन मुस्लिम टोला से शुरू होकर निकला जुलुस पुरे चाँदन बाजार की परिक्रमा किया.सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर इस नयनाभिराम दृश्य को देखते नजर आए।त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस गश्ती दल को लगातार इलाके में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.