भेखपुरवा शिव मंदिर में दो दिवसीय अखंड अष्टयाम सह रुद्राभिषेक सम्पन्न हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के फलपुरा पंचायत अंतर्गत भेखपुरवा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड अष्टयाम सह संकीर्तन एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का समापन सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अमित पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। जहां पूरे दो दिनों तक मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के जयघोष और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। वही रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद तथा बेलपत्र से विधिवत अभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान के यजमान कन्हैया साह एवं उनकी पत्नी तारा देवी रहे, जिन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। समापन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में आपसी भाईचारा और आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है।

- जब भी हम ससुराल आते है, ये छोटी सी बच्ची हमारे यहाँ आती है!चंचलता, और ज्ञान देखकर बहुत प्रसन्न रहते है, आज एक वीडियो बनाना उचित समझा1
- पिपरा का मेला बड़हरिया सिवान1
- सिवान सिटी हॉस्पिटल के फिजियोथैरेपी विभाग: बेहतर स्वास्थ्य की ओर सशक्त कदम.... लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट....1
- मैरवा पुलिस की कार्रवाई: 3 हजार लीटर देशी-विदेशी शराब विनष्टीकरण के लिए सिवान भेजी मैरवा | संवाददाता मैरवा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त करीब 3 हजार लीटर देशी एवं विदेशी शराब को विनष्टीकरण (नष्ट करने) के लिए सिवान भेज दिया है। यह शराब छापेमारी और कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में बरामद की गई थी। थाना सूत्रों के अनुसार, जब्त शराब को न्यायालय के आदेशानुसार सुरक्षित रखा गया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इसे सिवान स्थित अधिकृत स्थल पर विनष्टीकरण के लिए भेजा गया है। पूरी कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।1
- काफी समय से सिवान के भगवान पुर प्रखंड के महम्मद पुर तरह टोली गांव में का प्रॉब्लम है जो15 साल हो रही है कोई भी प्रतिनिधि केवल वोट के लिए आते है कोई कम नहीं करता है हम गांव के लोग सरकार से निवेदन करते जो चक्रवृद्धि से महम्मद तक1
- बसारिखपुर चट्टी पर भारत बुक डिपो एवं जनसेवा केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, तहसील क्षेत्र के बसारिखपुर चट्टी पर भारत बुक डिपो एवं आनलाइन जनसेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन हुआ। इस दौरान दुकान मालिक नूरुल बशर उर्फ नाज़ू भाई ने बताया कि हमारे यहां कापी/किताब & स्टेशनरी के थोक एवं फुटकर विक्रेता तथा सभी सरकारी व आनलाइन सुविधा और स्कूल बैग, लंच बॉक्स, वॉटर बॉटल सभी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री बर्थ-डे पार्टी एवं स्टेशनरी की भी सभी सामग्री उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुड्डू मलिक, अरविंद चौहान, अफरोज खान, रईस अहमद उर्फ मन्नू भाई, सनौव्वर खान, इमामुद्दीन जमील अहमद आदि मौजूद रहे।1
- बलिया फेफना थाना अंतर्गत ग्राम सभा मिठवार बन्धैता मे संत शिरोमणि रविदास जी कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त लोगों में आक्रोश सुचना पर पहुंची पुलिस10
- दिल्ली जाने के क्रम रास्ते मे गुंजा जी के साथ मस्ती1