logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अरियरी थाना कांड संख्या 05/26 में नामजद दो अभियुक्त गिरफ्तार।अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 05/26 धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109, 352 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंद्रबली पासवान, उम्र 58 वर्ष, पिता प्रेमन पासवान तथा चन्दन पासवान, उम्र 38 वर्ष, पिता बाल्मीकि पासवान के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्त एकराय गांव, थाना अरियरी, जिला शेखपुरा के निवासी बताए जाते हैं।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार, कांड दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई करते हुए वृहस्पतिवार को 4बजे जेल भेज दिया गया।

on 22 January
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
on 22 January

अरियरी थाना कांड संख्या 05/26 में नामजद दो अभियुक्त गिरफ्तार।अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 05/26 धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109, 352 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंद्रबली पासवान, उम्र 58 वर्ष, पिता प्रेमन पासवान तथा चन्दन पासवान, उम्र 38 वर्ष, पिता बाल्मीकि पासवान के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्त एकराय गांव, थाना अरियरी, जिला शेखपुरा के निवासी बताए जाते हैं।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार, कांड दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई करते हुए वृहस्पतिवार को 4बजे जेल भेज दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखपुरा - दिनांक 14 मार्च, 2026 ​मुख्यमंत्री बिहार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी तैयारी पूर्ण कर लिया है। आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शशेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। ​इन स्थलों का करेंगे मुख्यमंत्री दौरा ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सर्वा पंचायत में तीन प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं। ​सर्वा प्लस 2 हाई स्कूल, ​पंचायत सरकार भवन एवं ​जनसंवाद स्थल ा जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे कार्यक्रम के दिन सुबह 09:00 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुँच जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुख्यमंत्री का काफिला वापस नहीं लौट जाता, तब तक कोई भी अधिकारी अपना स्थान नहीं छोड़ेगा साथ ही अपने दायित्वों को निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ​ श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ​सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सभी वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करेंगे। ​सुरक्षा के मद्देनजर हर संवेदनशील पॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ​किसी भी प्रकार की कोताही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​"प्रशासन का लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना है। सभी अधिकारी सजग रहें ताकि किसी भी संभावित समस्या का ससमय निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जांच, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेड क्वार्टर के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। ​ डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #sheikhpuranews
    1
    शेखपुरा - दिनांक 14 मार्च, 2026 ​मुख्यमंत्री बिहार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी तैयारी पूर्ण कर लिया है। आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शशेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। ​इन स्थलों का करेंगे मुख्यमंत्री दौरा
​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सर्वा पंचायत में तीन प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं। ​सर्वा प्लस 2 हाई स्कूल, ​पंचायत सरकार भवन एवं ​जनसंवाद स्थल ा जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे कार्यक्रम के दिन सुबह 09:00 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुँच जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुख्यमंत्री का काफिला वापस नहीं लौट जाता, तब तक कोई भी अधिकारी अपना स्थान नहीं छोड़ेगा साथ ही अपने दायित्वों को निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ​ श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ​सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सभी वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करेंगे। ​सुरक्षा के मद्देनजर हर संवेदनशील पॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ​किसी भी प्रकार की कोताही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​"प्रशासन का लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना है। सभी अधिकारी सजग रहें ताकि किसी भी संभावित समस्या का ससमय निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जांच, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेड क्वार्टर के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।
​   
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा। 
#sheikhpuranews
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • मिशन थाना क्षेत्र स्थित चंदुकुआँ आंगनवाड़ी केंद्र के सामने शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झाड़ी में आग लगा दी गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों की सजगता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारण झाड़ियों का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झाड़ियों में आग किसने और किस कारण से लगाई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। शुक्रवार किया घटना सुबह 11 बजे घटी‌।
    1
    मिशन थाना क्षेत्र स्थित चंदुकुआँ आंगनवाड़ी केंद्र के सामने शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झाड़ी में आग लगा दी गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों की सजगता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारण झाड़ियों का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया।
पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झाड़ियों में आग किसने और किस कारण से लगाई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। शुक्रवार किया घटना सुबह 11 बजे घटी‌।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • गुरुवार की शाम चेवाड़ा आजाद मैदान से महेशपुर जाने वाली सड़क मार्ग पर एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बरारी बीघा गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र कुमार और धर्मवीर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक धारी गांव से अपना कार्य निपटाकर बाइक से वापस बरारी बीघा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चेवाड़ा आहार से नीचे उतरने के बाद सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक दिव्यांग है और वह शराब के नशे में ई-रिक्शा चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
    1
    गुरुवार की शाम चेवाड़ा आजाद मैदान से महेशपुर जाने वाली सड़क मार्ग पर एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बरारी बीघा गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र कुमार और धर्मवीर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक धारी गांव से अपना कार्य निपटाकर बाइक से वापस बरारी बीघा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चेवाड़ा आहार से नीचे उतरने के बाद सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक दिव्यांग है और वह शराब के नशे में ई-रिक्शा चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • लखीसराय टॉप-5 जिलों में शामिल, ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन। बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी ट्रैफिक प्रदर्शन रिपोर्ट में लखीसराय जिला राज्य के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हुआ है। इस सूची में पूर्णिया, सारण, कटिहार और शेखपुरा के साथ लखीसराय का नाम भी शामिल है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी, प्रभावी प्रवर्तन, यातायात बल की उपलब्धता, प्रशिक्षण, चोक प्वाइंट समाधान, डेटा अपलोडिंग और जन-जागरूकता समेत 10 मानकों के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास, जागरूकता अभियान और यातायात नियमों के सख्त पालन के कारण लखीसराय ने यह उपलब्धि हासिल की है। जिले में हेलमेट उपयोग को लेकर चलाए गए अभियान का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
    1
    लखीसराय टॉप-5 जिलों में शामिल, ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन।
बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी ट्रैफिक प्रदर्शन रिपोर्ट में लखीसराय जिला राज्य के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हुआ है।  इस सूची में पूर्णिया, सारण, कटिहार और शेखपुरा के साथ लखीसराय का नाम भी शामिल है।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी, प्रभावी प्रवर्तन, यातायात बल की उपलब्धता, प्रशिक्षण, चोक प्वाइंट समाधान, डेटा अपलोडिंग और जन-जागरूकता समेत 10 मानकों के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया।
जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास, जागरूकता अभियान और यातायात नियमों के सख्त पालन के कारण लखीसराय ने यह उपलब्धि हासिल की है। जिले में हेलमेट उपयोग को लेकर चलाए गए अभियान का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    22 min ago
  • अपने सैनिकों का भी क्या हाल कर दिया है मोदी जी
    1
    अपने सैनिकों का भी क्या हाल कर दिया है मोदी जी
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    2 hrs ago
  • मोकामा के प्रसिद्ध कमलेश्वर स्थान में तीन दिवसीय नौ कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और विश्व शांति व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
    1
    मोकामा के प्रसिद्ध कमलेश्वर स्थान में तीन दिवसीय नौ कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और विश्व शांति व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ़ है - Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे।
    1
    दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है।
अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे।
सच्चाई साफ़ है - Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है।
कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है।
अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    27 min ago
  • शुक्रवार की चेवाड़ा क्षेत्र में घने कुहासे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुहासा इतना अधिक था कि सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कठिनाई हुई। कई जगह वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। घने कुहासे के कारण सड़क पर सामने से आने वाले वाहन को देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक क्षेत्र में कुहासा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को राहत मिली। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सुबह और देर शाम कुहासा पड़ना सामान्य बात है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
    1
    शुक्रवार की चेवाड़ा क्षेत्र में घने कुहासे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुहासा इतना अधिक था कि सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कठिनाई हुई। कई जगह वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। घने कुहासे के कारण सड़क पर सामने से आने वाले वाहन को देख पाना भी मुश्किल हो रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक क्षेत्र में कुहासा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को राहत मिली।
विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सुबह और देर शाम कुहासा पड़ना सामान्य बात है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.