नगरपालिका क्षेत्र के नई बस्ती में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बुझाई आग उदयपुर जिले के वल्लभनगर नगर पालिका क्षेत्र की नई बस्ती में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग की लपटें तेज होने के कारण पास में खड़ी गेहूं एवं अन्य फसलों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के कारण बड़ी जनहानि टल गई। आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे खेत में खड़ी गेहूं एवं अन्य फसलें बच गईं। ग्रामवासी एवं जनपरहरी सुरेश कुमार मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने ग्रामीणों की सजगता व सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा की यदि समय पर प्रयास नहीं किए जाते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा की अपने-अपने खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखें, सूखी घास एवं ज्वलनशील पदार्थों को हटाएं, विद्युत तारों की स्थिति पर भी ध्यान दें। गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग से भी आग्रह किया है की किसान उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक किया जाए। ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, संभावित जोखिमों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लगे सभी ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र करवाया जाए। जिससे किसानों की मेहनत की फसल सुरक्षित रह सके।

- उदयपुर जिले के डबोक में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने बुधवार को निवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और अभावों से अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए सुचारू पेयजल आपूर्ति और बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने, सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने, गांवों में नई सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई और सामुदायिक भवनों के विकास की आवश्यकता की मांग की। विधायक उदय लाल डांगी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधायक डांगी ने कहा की क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है। प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी बनकर हम अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- विधायक जीनगर ने अपने विधानसभा क्षेत्र मे होली का त्यौहार मनाया अपनों सांग खेली आत्मीय होली1
- Post by Lake City News Rajasthan1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- झाड़ोल तहसील कार्यालय में गिरा प्लास्टर, बड़ा हादसा टला1
- Post by Lucky sukhwal1
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si2
- रंगों का पावन पर्व धुलण्डी मावली कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। जानकारी के अनुसार आपसी प्रेम और भाईचारे के इस त्योहार पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियों के रंग साझा किए। धुलण्डी के अवसर पर युवाओं और बच्चों की टोलियां हाथों में रंग और पिचकारियां लेकर सड़कों पर निकल पड़ीं। "होली है" के जयकारों के साथ समूचा मावली कस्बा रंगों के सराबोर नजर आया। बड़े-बुजुर्गों ने भी एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी। फाल्गुनी गीतों और ढोल की थाप पर ग्रामीण जमकर थिरके, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। होली के इस विशेष अवसर पर घरों में विशेष पकवान बनाए गए। ग्रामीणों ने पारंपरिक व्यंजनों और मिठाइयों का लुत्फ उठाया। त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। जिससे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1