विधायक उदय लाल डांगी ने डबोक निवास पर सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर जिले के डबोक में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने बुधवार को निवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और अभावों से अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए सुचारू पेयजल आपूर्ति और बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने, सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने, गांवों में नई सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई और सामुदायिक भवनों के विकास की आवश्यकता की मांग की। विधायक उदय लाल डांगी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधायक डांगी ने कहा की क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है। प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी बनकर हम अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक उदय लाल डांगी ने डबोक निवास पर सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर जिले के डबोक में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने बुधवार को निवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और अभावों से अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए सुचारू पेयजल आपूर्ति और बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने, सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने, गांवों में नई सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई और सामुदायिक भवनों के विकास की आवश्यकता की मांग की। विधायक उदय लाल डांगी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधायक डांगी ने कहा की क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है। प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी बनकर हम अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- उदयपुर। होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी के बीच थाना सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तलवार और एक चाकू जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थानाधिकारी सविना मय टीम ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दहशत फैलाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैलाश (निवासी बलीचा बाईपास), जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स (निवासी महाराज का अखाड़ा, सविना) तथा गौरव सिंह (निवासी कालका माता रोड, पायडा) को गिरफ्तार किया। इनमें जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स आदतन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- मादा में कपाया परिवारों की ऐतिहासिक बैठक, सामाजिक सुधार के लिए सख्त नियम लागू1
- Post by Alert Nation News1
- आयुष हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ – आयुर्वेद से रोगमुक्त जीवन की ओर चित्तौड़गढ़ के प्रमुख स्थान आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर पर स्थित आयुष हॉस्पिटल आज आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वास और परिणाम का पर्याय बन चुका है। यह अस्पताल केवल उपचार नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुधार का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। यहाँ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा शुद्ध आयुर्वेद सिद्धांतों एवं आधुनिक सुविधाओं के समन्वय से रोगों की जड़ तक पहुँचकर इलाज किया जाता है। 🏥 उपलब्ध प्रमुख उपचार सेवाएँ: पंचकर्म चिकित्सा (डिटॉक्स एवं शरीर शुद्धि) जोड़ों का दर्द, गठिया, साइटिका, सर्वाइकल, स्लिप डिस्क लकवा एवं न्यूरोलॉजिकल समस्याएँ त्वचा रोग एवं एलर्जी स्त्री रोग एवं हार्मोनल असंतुलन बाल रोग एवं सुवर्ण प्राशन वात, पित्त, कफ जनित जटिल रोगों का विशेष आयुर्वेदिक उपचार यहाँ मरीजों को केवल दवा नहीं, बल्कि आहार-विहार, दिनचर्या और जीवनशैली सुधार का मार्गदर्शन भी दिया जाता है, जिससे बीमारी दोबारा उत्पन्न न हो। 🌟 विशेषताएँ ✔️ NABH Certified Ayurved Hospital ✔️ मेडिक्लेम पॉलिसी / हेल्थ इंश्योरेंस से इलाज उपलब्ध ✔️ भर्ती सुविधा (IPD) उपलब्ध ✔️ अनुभवी चिकित्सक एवं प्रशिक्षित स्टाफ ✔️ समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 💚 सेवा ही हमारा धर्म आयुष हॉस्पिटल में रोगी को परिवार का सदस्य मानकर उपचार किया जाता है। यहाँ आने वाले अनेक मरीजों ने वर्षों पुरानी बीमारियों से राहत पाकर नया जीवन अनुभव किया है। 📍 आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🌿 “स्वस्थ समाज – समर्थ राष्ट्र” के उद्देश्य से आयुष हॉस्पिटल निरंतर आयुर्वेद सेवा में समर्पित है।1
- प्रतापगढ़// चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ राजस्थान ने बताया कि वर्तमान सरकार की कई योजनाएं कागज में ज्यादा और धरातल पर कम चल रही है ऐसा एक मामला सामने है राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में आयुष विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा निशुल्क आयुर्वेद बहिरंग एवं अंतरंग 10 दिवसीय अर्श भगंदर क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक भटारक यश कीर्ति जैन बोर्डिंग एमजी रोड प्रतापगढ़ में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक शिविर का समय दिया हुआ था जबकि दिनांक 2 मार्च 2026 को जब शिविर स्तल पर बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष कमल मीणा बीएसपी कार्यकर्ता एवं पत्रकार टीम शिविर स्थल पर दवाई लेने पहुंचे तो शिवीर पूर्ण रूप से बंद था आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में कई ऐसी योजनाएं हैं जो कागज में चल रही है पर धरातल पर असर नहीं है जॉकी 22 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक जो नि शुल्क आयुर्वेद बहिरंग एवं अंतरंग 10 दिवसीय अर्श भगंदर क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 3 मार्च से पूर्व ही समाप्त हो चुका था इस प्रकार से ट्राइबल क्षेत्र में चलने वाली योजनाएं दिखावे में ज्यादा होती है एवं हकीकत में कम होती है4
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर नगर पालिका क्षेत्र की नई बस्ती में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग की लपटें तेज होने के कारण पास में खड़ी गेहूं एवं अन्य फसलों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के कारण बड़ी जनहानि टल गई। आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे खेत में खड़ी गेहूं एवं अन्य फसलें बच गईं। ग्रामवासी एवं जनपरहरी सुरेश कुमार मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने ग्रामीणों की सजगता व सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा की यदि समय पर प्रयास नहीं किए जाते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा की अपने-अपने खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखें, सूखी घास एवं ज्वलनशील पदार्थों को हटाएं, विद्युत तारों की स्थिति पर भी ध्यान दें। गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग से भी आग्रह किया है की किसान उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक किया जाए। ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, संभावित जोखिमों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लगे सभी ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र करवाया जाए। जिससे किसानों की मेहनत की फसल सुरक्षित रह सके।1
- आयुर्वेद केवल रोगों का उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की पद्धति है। आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हम प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक सुविधाओं के साथ आपके स्वास्थ्य की संपूर्ण देखभाल के लिए समर्पित हैं। यहाँ अनुभवी वैद्यों द्वारा प्रत्येक रोगी की व्यक्तिगत प्रकृति (प्रकृति परीक्षण) के अनुसार उपचार योजना बनाई जाती है ताकि रोग को जड़ से समाप्त किया जा सके। 🔹 पंचकर्म थेरेपी (वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य आदि) 🔹 कमर, गर्दन और घुटनों का दर्द 🔹 सर्वाइकल, स्लिप डिस्क, सायटिका 🔹 माइग्रेन, सिरदर्द, अनिद्रा 🔹 त्वचा रोग (एक्जिमा, सोरायसिस आदि) 🔹 थायरॉइड एवं हार्मोनल समस्याएं 🔹 महिलाओं की शारीरिक समस्याएं ✨ विशेष सुविधाएं: ✔ NABH Certified Ayurved Hospital ✔ Mediclaim Policy / Health Insurance के अंतर्गत उपचार की सुविधा ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों की टीम ✔ सुरक्षित एवं प्रभावी पंचकर्म उपचार आइए, आयुर्वेद के साथ स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🌿 आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ प्रकृति के साथ स्वास्थ्य की ओर…1
- छोटी सादड़ी उपखंड में रंगों का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है धूलंडी के दिन यहां उत्साहित युवक आपस में एक दूसरे के गुलाल लगाकर धुलेंडी का पर्व मनाते देखा गया इसमें खास बात यह है कि केवल बिना केमिकल के रंगों का प्रयोग करते हैं2