श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन जगतपुर (रायबरेली)। क्षेत्र के हरपुर हल्ला गांव स्थित श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर मंगलवार की शाम सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन एवं राम नाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक अनुष्ठान गोविंद जी महाराज एवं सर्वेश त्रिवेदी के सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कुटिया परिसर में देर तक भक्ति की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम में रामकुमार, सुरेश यादव, हरिओम सिंह, शिवकुमार, अमितेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी कुटिया परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन जगतपुर (रायबरेली)। क्षेत्र के हरपुर हल्ला गांव स्थित श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर मंगलवार की शाम सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन एवं राम नाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक अनुष्ठान गोविंद जी महाराज एवं सर्वेश त्रिवेदी के सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कुटिया परिसर में देर तक भक्ति की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम में रामकुमार, सुरेश यादव, हरिओम सिंह, शिवकुमार, अमितेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी कुटिया परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- रायबरेली:भक्तिमय माहौल में गूंजा शिवमहापुराण का जयकारा: घर-घर जाकर महिलाओं को मिला अक्षत आमंत्रण,,,, ऊंचाहार, रायबरेली: ऊंचाहार के चडराई टोल प्लाजा के पास आयोजित होने वाली भव्य शिवमहापुराण कथा को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस पावन अनुष्ठान को लेकर जन-जन को जोड़ने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के कोटिया चित्रा, चडराई ईश्वरदासपुर, जमुनापुर और आसपास की कई ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर महिलाओं को अक्षत (पीले चावल) अर्पित कर श्रद्धापूर्वक निमंत्रण दिया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पाण्डेय और उनकी सुपुत्री आर्या पाण्डेय ने स्वयं घर-घर पहुंचकर माताओं और बहनों को कथा में शामिल होने का आशीर्वाद व आमंत्रण दिया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस दिव्य कथा में वे अपने पूरे परिवार के साथ पधारकर शिव महिमा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें। इस दौरान क्षेत्र में 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ भक्ति की बहार देखने को मिली। आमंत्रण अभियान में रज्जन दुबे प्रधान, शिवनायक पाण्डेय, दिलीप तिवारी, नरेन्द्र शुक्ला, आदर्श मिश्रा (मीडिया प्रभारी), अरुण बाबा, कैप्टन और नानकऊ तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत वासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।सभी के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण बनता जा रहा है।1
- ऊंचाहार विधानसभा की जनता के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और विकास के मामले में ऊंचाहार की उपेक्षा की जा रही है। अतुल सिंह ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।1
- जनपद रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन विधानसभा क्षेत्रों की 879 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास रायबरेली : मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज फिरोजगांधी डिग्री कॉलेज के प्रगाण में आयोजित कार्यक्रम में जनपद की सदर, हरचन्दपुर एवं बछरावां विधान सभा क्षेत्रों की रू0 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृत पत्र, चॉबी आदि का वितरण किया। जिसमें जगदम्बिका सिंह एवं धर्मेन्द्र मौर्या को यंत्रीकरण योजना में ट्रैक्टर चाभी, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सपेरा समुदाय के आवास एवं आवासीय पट्टा प्रदान किया गया जिसमें संजू, अंशिका, वन्दना, किरन कुमारी, राज नन्दिनी, आयुष्मान योजनान्तर्गत सवित्री, मधुलता व राम नरेश को 5 लाख तक कैशलेश इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, सी0एम0 युवा के योजनान्तर्गत अनुज कुमार को 4.50 लाख व वंदना पाण्डेय को 4.375 लाख एवं अयाज अहमद को ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत (फर्नीचर) हेतु 15 लाख तथा विशम्वहर को एम0एस0एम0ई0 योजनान्तर्गत अन्तर्गत राइसममिल हेतु 96.75 लाख अनुदान का डमीचेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत कु. सिम्मी सिंह को लैपटॉप तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत निर्मला, निशा तिवारी, राजवती को 17.97 लाख का डमी चेक वितरण किया। इसके पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर जनपद रायबरेली आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राना बेनी माधव जी की स्मृति को नमन करते हुए भव्य सभागार का लोकार्पण किया है, इसके साथ ही रायबरेली की तीन विधानसभाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया है। रायबरेली अब बदल चुका है। रायबरेली में पहले वीआईपी के नाम पर बदहाली की अराजकता थी, अभाव का गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता था। अब आज का नया उत्तर प्रदेश जिसमें उत्तर प्रदेश की स्थिति बदल गयी है पूरे प्रदेश में किसी जनपद में कोई अराजकता नही है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। उ0प्र0 आज बदल चुका है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नये उत्तर प्रदेश को देख रहे है। आज प्रदेश में 16 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन मिल रहा है। प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत फ्री में पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा का कवर प्राप्त हो रहा है प्रति वर्ष 05 लाख तक का इलाज किसी भी इनपैनटड अस्पताल में इलाज करा सकता है। आज जब नौकरी निकलती है तो रायबरेली का भी नौजवान नौकरी प्राप्त करता है। जब कोई बेटी आती है तो मैं पूछता हूँ बेटी कहा से हो तो वह कहती है रायबरेली से अब रायबरेली की बेटी भी नौकरी पाती है। आज कोई भेदभाव नहीं, विकास में कोई भेदभाव नहीं, हमने यदि राना बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में सभागार बनाया है तो सलोन में पूर्व विधायक स्व0 दल बहादुर कोरी की स्मृति में पॉलिटेक्निक का नाम करण करके उनको भी सम्मान दिलाया है, मैंने आज ही कहा है कि हम लोग आये है राना बेनी माधव बख्श सिंह को सम्मान देने सम्मान तब तक अधूरा है जब तक वीरा पासी जैसे वीरों को सम्मान न मिले, इसलिए वीरा पासी की भी प्रतिमा लगेगी उनका भी भव्य स्मारक बनेगा, यह रायबरेली तो किसानों के बलिदान की साक्षी रही है। 2017 के पहले आप यूपी के बाहर जाते थे तो पहचान का संकट होता था, लेकिन आज दूरी बनाने वाला व्यक्ति भी गले मिलने को तैयार होता है। आज सम्मान भी मिल रहा है। गरीबों को उनका हक भी मिल रहा है। आज किसी की जाति नही पूछी जाती सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आवास, शौचालय, युवाओं को नौकरी मिल रही है। सपेरा समुदाय को जमीन के पट्टे का लाभ मिला है। आवास भी स्वीकृत हुआ है। जब अच्छी सरकार आती है तो हर वर्ग का विकास होता है इसमें रसोइयों का मानदेय बढ़ाया इसके साथ ही 05 लाख की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी है। शिक्षा मित्र व अनुदेशकों को भी 05 लाख की चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया है। इस अवसर पर मा0 मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज की लोकार्पित परियोजनाएं जहां विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, वहीं आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, वे आने वाले समय में जनपद के विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगी। मा0 उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचे। इसी क्रम में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, अवस्थापना एवं जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जा रहा है। इस अवसर पर मा0 विधायक सदर अदिति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है कि मा0 मुख्यमंत्री जी के करकमलों से जनपद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने आज जनपद में जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है, उनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग राकेश सचान, मा0 प्रशासक जिला पंचायत रंजना चौधरी, मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार कोरी, मा0 सदस्य विधान परिषद (शिक्षक) उमेश द्विवेदी, मा0 सदस्य विधान परिषद (स्नातक) इंजी. अवनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्येन्द्र पटेल, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक विवेक विक्रम सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार, मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ विजय विश्वास पन्त, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, विधान परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक हरचन्दपुर राकेश सिंह, पूर्व विधायक सरेनी धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक बछरावां रामलाल अकेला व राजाराम त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में जनमानस आदि उपस्थित रहे।1
- कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट*1
- दारानगर। नगर पंचायत दारानगर के पास गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के समीप बड़े शिवालय के अवसर पर 8वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप, भगवान शिव की आराधना और कन्या भोज कराया गया। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन में श्री राम मौर्य, राजेंद्र मौर्य, संजीव मौर्य, बृजेश मौर्य उर्फ छोटू, शुभम मौर्य, लालचंद सेन, चिरौंजी मौर्य, विवेक मौर्य, नीरज मौर्य, दिलीप सेन, चेयरमैन अध्यक्ष अरुण केसरवानी, पंकज केसरवानी, मुन्ना साहू सहित कई लोग शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने दारानगर में शिवभक्ति और सेवा की अनूठी तस्वीर पेश की। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। उत्तर प्रदेश की बात, आपकी आवाज़ — कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- दारानगर की पावन धरती पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब दारानगर। दारानगर की पावन धरती पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप और भगवान शिव की आराधना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की भव्यता और भक्तों की भारी भीड़ ने दारानगर में शिवभक्ति की अनूठी तस्वीर पेश की। बडा़ शिवालय शिव जी का विशाल भंडारा 8 वाँ विशाल भंडारा नगर पंचायत दारानगर के पास गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज ओम नमः शिवाय का जाप और भंडारा और कन्या भोज श्री राम मौर्य,राजेंद्र मौर्य, संजीव मौर्य, बृजेश मौर्य ऊर्फ छोटू, शुभम मौर्य, लालचंद सेन, चिरौंजी मौर्य,विवेक मौर्य ,नीरज मौर्य ,दिलीप सेन चेयरमैन अध्यक्ष अरुण केसरवनी, पकज केसरवनी, मुन्ना साहू, आदि लोग शामिल थे4
- अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ पोते जाने से ग्रामीणों में आक्रोश ऊंचाहार, रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र की कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कीचड़ पोत दिया। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को साफ कराया। पुलिस ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी जुटाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1