logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कासगंज में 23 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, सबमर्सिबल की छत पर मिला शव गला रेता, सबमर्सिबल की छत पर मिला 23 वर्षीय युवती का शव अशोक नगर में सनसनी, रात से लापता थी युवती; डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर की जांच, CCTV और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस कासगंज। अशोक नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह 23 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सबमर्सिबल की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का गला रेता हुआ था। शव की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान अशोक नगर निवासी बाबू खां की 23 वर्षीय बेटी नेहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नेहा मंगलवार देर रात करीब एक बजे से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह सबमर्सिबल संचालक को छत पर युवती का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, सीओ आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और परिजनों के बयानों को आधार बनाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा है।

15 hrs ago
user_Soron Live 24
Soron Live 24
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

कासगंज में 23 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, सबमर्सिबल की छत पर मिला शव गला रेता, सबमर्सिबल की छत पर मिला 23 वर्षीय युवती का शव अशोक नगर में सनसनी, रात से लापता थी युवती; डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर की जांच, CCTV और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस कासगंज। अशोक नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह 23 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सबमर्सिबल की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का गला रेता हुआ था। शव की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान अशोक नगर निवासी बाबू खां की 23 वर्षीय बेटी नेहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नेहा मंगलवार देर रात करीब एक बजे से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह सबमर्सिबल संचालक को छत पर युवती का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, सीओ आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और परिजनों के बयानों को आधार बनाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *वाराणसी — मोदी जी की संसदीय सीट में पुलिस उत्पीड़न के विरोध में पत्रकार अर्धनंग होकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।* *वाराणसी — मोदी जी की संसदीय सीट में पुलिस उत्पीड़न के विरोध में पत्रकार अर्धनंग होकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।*
    1
    *वाराणसी — मोदी जी की संसदीय सीट में पुलिस उत्पीड़न के विरोध में पत्रकार अर्धनंग होकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।*
*वाराणसी — मोदी जी की संसदीय सीट में पुलिस उत्पीड़न के विरोध में पत्रकार अर्धनंग होकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।*
    user_Rajni Rawat
    Rajni Rawat
    Nurse कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बमनौसी में कन्याओं और ग्रामीणों ने गांव की जलधारा परिक्रमा कर ग्राम देवता को मनाया| बदायूॅं / विकास खंड कादर चौक के ग्राम बमनौसी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों ने ग्राम देवता मंदिर पर हवन-पूजन कर ग्राम देवता को मनाया यज्ञ के पश्चात देवी कन्याओं ने गांव का भ्रमण करते हुए नौ देवियों को जलधारा समर्पित की। इस अवसर पर प.विजय मिश्रा, समाजसेवी सत्यवीर सिंह यादव, ओमकार सिंह, सुरेश पाल सिंह, अनार सिंह, जफीरी, रतीराम, सुबोध, भंवर पाल, छुट्टन सिंह, अनुरोध, अंग्रेज पाल, रोहित, महेंद्र, सोनू, सुरजीत सिंह समेत तमाम महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    बमनौसी में कन्याओं और ग्रामीणों ने गांव की जलधारा परिक्रमा कर ग्राम देवता को मनाया|  बदायूॅं /
विकास खंड कादर चौक के ग्राम बमनौसी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों ने ग्राम देवता मंदिर पर हवन-पूजन कर ग्राम देवता को मनाया     यज्ञ के पश्चात देवी कन्याओं ने गांव का भ्रमण करते हुए नौ देवियों को जलधारा समर्पित की। 
इस अवसर पर प.विजय मिश्रा, समाजसेवी सत्यवीर सिंह यादव, ओमकार सिंह, सुरेश पाल सिंह, अनार सिंह, जफीरी, रतीराम, सुबोध, भंवर पाल, छुट्टन सिंह, अनुरोध, अंग्रेज पाल, रोहित, महेंद्र, सोनू, सुरजीत सिंह समेत तमाम महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दसलक्षण पर्व के आठवां दिवस उत्तम त्याग का पर्व आज साहूकारा स्थित उझानी दिगम्बर जैन मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आचार्य श्री कहते हैं कि त्याग का अर्थ केवल वस्तुओं का त्याग ही नहीं है अपितु अपने अहंकार और क्रोध को त्याग कर विनम्रता और दान प्रवृत्ति का धारण करना है। जहां त्याग की भावना होती है, वहां अहंकार जन्म ले ही नहीं सकता।आज भगवान श्री चन्द्रप्रभु की शांति धारा का सौभाग्य श्री निखिल जैन एवं अंशुल जैन पुत्र राजीव जैन को प्राप्त हुआ। अतिथि पुजारियों द्वारा पूजन क्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अनूप जैन, अरुण जैन,निखिल जैन, अंकित जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, मनोज जैन, कुलदीप जैन,शशांक, संचित जैन, सोनू जैन,अर्जितजैन, आकाश,सम्यक एवं समस्त जैन समाज के धर्मानुयायी उपस्थित रहे। महिलाओं में श्री मती संगीता जैन, प्रतिभा जैन, रूपा जैन, प्रतिभा जैन,रुचि जैन,कामिनी जैन, ममता जैन,तृप्ति, साक्षी, सान्वी, पूजा ,बीनू , भावना, अनामिका, आदि समस्त महिला मंडल उपस्थित रहा।
    1
    दसलक्षण पर्व के आठवां दिवस उत्तम त्याग का पर्व आज साहूकारा स्थित उझानी दिगम्बर जैन मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आचार्य श्री कहते हैं कि त्याग का अर्थ केवल वस्तुओं का त्याग ही नहीं है अपितु अपने अहंकार और क्रोध को त्याग कर विनम्रता और दान प्रवृत्ति का धारण करना है। जहां त्याग की भावना होती है, वहां अहंकार जन्म ले ही नहीं सकता।आज भगवान श्री चन्द्रप्रभु की शांति धारा का सौभाग्य श्री निखिल जैन एवं अंशुल जैन पुत्र राजीव जैन को प्राप्त हुआ। अतिथि पुजारियों द्वारा पूजन क्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अनूप जैन, अरुण जैन,निखिल जैन, अंकित जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, मनोज जैन, कुलदीप जैन,शशांक, संचित जैन, सोनू जैन,अर्जितजैन, आकाश,सम्यक एवं समस्त जैन समाज के धर्मानुयायी उपस्थित रहे। महिलाओं में श्री मती संगीता जैन, प्रतिभा जैन, रूपा जैन, प्रतिभा जैन,रुचि जैन,कामिनी जैन, ममता जैन,तृप्ति, साक्षी, सान्वी, पूजा ,बीनू , भावना, अनामिका, आदि समस्त महिला मंडल उपस्थित रहा।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • BADAUN : पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी देखिए LIVE 🔴🔴 अलापुर में 25 हजार के इनामी जुम्मन से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार। जवाबी फायरिंग में दारोगा कमर अहमद और आरोपी जुम्मन घायल। मौके से 315 बोर तमंचा, 4 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद। गोकशी के मुकदमे में वांछित था आरोपी, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।
    1
    BADAUN : पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी देखिए LIVE 🔴🔴
अलापुर में 25 हजार के इनामी जुम्मन से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार।
जवाबी फायरिंग में दारोगा कमर अहमद और आरोपी जुम्मन घायल।
मौके से 315 बोर तमंचा, 4 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद।
गोकशी के मुकदमे में वांछित था आरोपी, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात
हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात
हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी ने किसानों की मांगों को लेकर एटा जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन
    1
    भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी ने किसानों  की मांगों को लेकर एटा जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अलीगढ़ में SDM की दबंगई का VIDEO वायरल! किसान से विवाद के दौरान बोले- “मारते-मारते भूत बना दूंगा”, गाली-गलौज और हाथापाई का भी वीडियो सामने आया उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से कोल तहसील के SDM गजेंद्र सिंह और किसान पप्पू सिंह के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किसान और SDM के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान SDM गजेंद्र सिंह की तरफ से “मारते-मारते भूत बना दूंगा” कहते हुए भी सुना जा सकता है। मामला खेत की नपत को लेकर बताया जा रहा है। किसान का कहना है कि उसके खेत की पहले ही तीन बार नपत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लेखपाल और कानूनगो बार-बार मौके पर पहुंच रहे थे। विरोध के बाद मामला इतना बढ़ गया कि SDM खुद मौके पर पहुंच गए। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर गरमा-गरमी होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद SDM के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है।
    1
    अलीगढ़ में SDM की दबंगई का VIDEO वायरल! किसान से विवाद के दौरान बोले- “मारते-मारते भूत बना दूंगा”, गाली-गलौज और हाथापाई का भी वीडियो सामने आया
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से कोल तहसील के SDM गजेंद्र सिंह और किसान पप्पू सिंह के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में किसान और SDM के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान SDM गजेंद्र सिंह की तरफ से “मारते-मारते भूत बना दूंगा” कहते हुए भी सुना जा सकता है।
मामला खेत की नपत को लेकर बताया जा रहा है। किसान का कहना है कि उसके खेत की पहले ही तीन बार नपत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लेखपाल और कानूनगो बार-बार मौके पर पहुंच रहे थे।
विरोध के बाद मामला इतना बढ़ गया कि SDM खुद मौके पर पहुंच गए। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर गरमा-गरमी होती दिखाई दे रही है।
वीडियो सामने आने के बाद SDM के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है।
    user_SAURABH SHARMA
    SAURABH SHARMA
    जर्नलिस्ट Koil, Aligarh•
    12 hrs ago
  • दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर हाथरस। ऐतिहासिक 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। दंगल के अंतिम दिन देश-विदेश से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। बड़ी इनामी कुश्तियों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। पहलवानों के हर दांव पर अखाड़ा तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। देर रात तक चले मुकाबलों में कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि कुछ पहलवानों ने जीत दर्ज कर इनामी राशि अपने नाम की। 17 सितंबर से शुरू हुए छह दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के अंतिम दिन नेपाल के काठमांडू से आए देवा थापा और हिमाचल के नवीन पहलवान के बीच एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला। आखिरकार देवा थापा ने नवीन पहलवान को शिकस्त देकर एक लाख रुपये की कुश्ती अपने नाम कर ली। महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम दंगल में महिला पहलवानों के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा की पूनम फोगाट ने गाजियाबाद की अंशु पहलवान को हराकर 41 हजार रुपये की कुश्ती जीती। वहीं दिल्ली की नीलम पहलवान ने बरेली की नेहा पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। इसके अलावा पलवल की कोमल पहलवान ने दिल्ली की काजल पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये का मुकाबला जीता। वहीं गाजियाबाद की अंजू पहलवान और दिल्ली एयरफोर्स से जुड़ी बबीता पहलवान के बीच 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। 7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी दंगल के अंतिम दिन सबसे अधिक इनामी राशि की कुश्ती 7 लाख 11 हजार रुपये की रही। इसमें काराव गढ़ी के भारत केसरी उमेश पहलवान और ईरान के मिर्जा पहलवान आमने-सामने आए। दोनों ने अखाड़े में कई शानदार दांव लगाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसी तरह 5 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में नोएडा के भारत केसरी करुआ गुर्जर और कानपुर के अविनायक पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। वहीं 3 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में पलवल, हरियाणा के भारत केसरी मलंग पहलवान और भारत केसरी संजय पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों पहलवानों ने अपने अनुभव और ताकत का प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबले का कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। आयोजन समिति और रेफरियों की रही सक्रिय भूमिका अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के सफल आयोजन में संयोजक विपुल गौड़, अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले और दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उदित शर्मा और सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कुश्तियों में रेफरी की भूमिका मुकेश पहलवान, तरुण पहलवान, नवल उस्ताद और एनआईएस कोच तेजबहादुर ने निभाई। वहीं कुंजबिहारी शर्मा कुंजी गुरु, पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, सुनील बैनवाल और सचिन पहलवान ने कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान हिमांशु गौड़, अनूप यादव, सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर और लाला दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। छह दिनों तक चले दंगल के समापन पर अखाड़े में पहलवानों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
    2
    दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर
दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर
हाथरस। ऐतिहासिक 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। दंगल के अंतिम दिन देश-विदेश से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। बड़ी इनामी कुश्तियों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। पहलवानों के हर दांव पर अखाड़ा तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। देर रात तक चले मुकाबलों में कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि कुछ पहलवानों ने जीत दर्ज कर इनामी राशि अपने नाम की।
17 सितंबर से शुरू हुए छह दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के अंतिम दिन नेपाल के काठमांडू से आए देवा थापा और हिमाचल के नवीन पहलवान के बीच एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला। आखिरकार देवा थापा ने नवीन पहलवान को शिकस्त देकर एक लाख रुपये की कुश्ती अपने नाम कर ली।
महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम
दंगल में महिला पहलवानों के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा की पूनम फोगाट ने गाजियाबाद की अंशु पहलवान को हराकर 41 हजार रुपये की कुश्ती जीती। वहीं दिल्ली की नीलम पहलवान ने बरेली की नेहा पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की।
इसके अलावा पलवल की कोमल पहलवान ने दिल्ली की काजल पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये का मुकाबला जीता। वहीं गाजियाबाद की अंजू पहलवान और दिल्ली एयरफोर्स से जुड़ी बबीता पहलवान के बीच 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी
दंगल के अंतिम दिन सबसे अधिक इनामी राशि की कुश्ती 7 लाख 11 हजार रुपये की रही। इसमें काराव गढ़ी के भारत केसरी उमेश पहलवान और ईरान के मिर्जा पहलवान आमने-सामने आए। दोनों ने अखाड़े में कई शानदार दांव लगाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
इसी तरह 5 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में नोएडा के भारत केसरी करुआ गुर्जर और कानपुर के अविनायक पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
वहीं 3 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में पलवल, हरियाणा के भारत केसरी मलंग पहलवान और भारत केसरी संजय पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों पहलवानों ने अपने अनुभव और ताकत का प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबले का कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
आयोजन समिति और रेफरियों की रही सक्रिय भूमिका
अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के सफल आयोजन में संयोजक विपुल गौड़, अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले और दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उदित शर्मा और सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुश्तियों में रेफरी की भूमिका मुकेश पहलवान, तरुण पहलवान, नवल उस्ताद और एनआईएस कोच तेजबहादुर ने निभाई। वहीं कुंजबिहारी शर्मा कुंजी गुरु, पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, सुनील बैनवाल और सचिन पहलवान ने कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान हिमांशु गौड़, अनूप यादव, सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर और लाला दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। छह दिनों तक चले दंगल के समापन पर अखाड़े में पहलवानों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मेरठ में शराब के ठेके पर दबंगई! युवक को अर्धनग्न कर सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक को अर्धनग्न कर बीच सड़क पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच का इंतजार है।
    1
    मेरठ में शराब के ठेके पर दबंगई! युवक को अर्धनग्न कर सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक को अर्धनग्न कर बीच सड़क पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच का इंतजार है।
    user_SAURABH SHARMA
    SAURABH SHARMA
    जर्नलिस्ट Koil, Aligarh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.