logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

15 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात
हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात
हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्लॉट पर काम करते समय एक महिला के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर में प्लॉट पर काम करते समय एक महिला राम श्री देवी पत्नी पीतांबर सिंह के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला प्लॉट पर काम कर रही थी तभी उनके हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया।
    1
    प्लॉट पर काम करते समय एक महिला के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती 
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर में प्लॉट पर काम करते समय एक महिला राम श्री देवी पत्नी पीतांबर सिंह के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला प्लॉट पर काम कर रही थी तभी उनके हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #AligarhNews ::ब्रेकिंग न्यूज़ खैर में यूजीसी बिल के विरोध में स्वर्ण समाज ने निकाली बाइक रैली। रैली में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर किया विरोध प्रदर्शन। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय महासभा समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद। केंद्र सरकार से यूजीसी बिल और प्रस्तावित कानून वापस लेने की मांग। प्रदर्शनकारियों ने जमकर की नारेबाजी, हाथों में दिखे बैनर-पोस्टर। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से था सतर्क। खैर इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य बाजार से रैली नहीं निकालने की अपील की। प्रशासन ने पुलिस चौकी पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का दिया सुझाव। छोटे चौराहे के पास पहुंची रैली, मौके पर पहुंचे एसडीएम खैर। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को सौंपा यूजीसी बिल वापस लेने का ज्ञापन। ज्ञापन के बाद रैली आगे बढ़ाने को लेकर पुलिस से हुआ विवाद। पुलिस ने बल प्रयोग कर रैली को आगे बढ़ने से रोका। सोमना रोड पर कुछ समय यातायात प्रभावित, मरीज का वाहन भी फंसा।
    1
    #AligarhNews ::ब्रेकिंग न्यूज़
खैर में यूजीसी बिल के विरोध में स्वर्ण समाज ने निकाली बाइक रैली।
रैली में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर किया विरोध प्रदर्शन।
ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय महासभा समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद।
केंद्र सरकार से यूजीसी बिल और प्रस्तावित कानून वापस लेने की मांग।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर की नारेबाजी, हाथों में दिखे बैनर-पोस्टर।
रैली को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से था सतर्क।
खैर इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मुख्य बाजार से रैली नहीं निकालने की अपील की।
प्रशासन ने पुलिस चौकी पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का दिया सुझाव।
छोटे चौराहे के पास पहुंची रैली, मौके पर पहुंचे एसडीएम खैर।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को सौंपा यूजीसी बिल वापस लेने का ज्ञापन।
ज्ञापन के बाद रैली आगे बढ़ाने को लेकर पुलिस से हुआ विवाद।
पुलिस ने बल प्रयोग कर रैली को आगे बढ़ने से रोका।
सोमना रोड पर कुछ समय यातायात प्रभावित, मरीज का वाहन भी फंसा।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजमल महमूद नगर, गली नंबर-5, वार्ड नंबर-51 में स्थानीय लोग टूटी सड़क, क्षतिग्रस्त नालियों और गहरे गड्ढों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि समस्या को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। 🎥 YouTube Heading अलीगढ़ वार्ड 51 की बदहाल गली! टूटी सड़क, क्षतिग्रस्त नालियां और गहरे गड्ढे | सलाम इंडिया 24 📌 Description अलीगढ़ से सलाम इंडिया 24 की खोजी ग्राउंड रिपोर्ट। शाहजमल महमूद नगर, गली नंबर-5, वार्ड नंबर-51 में स्थानीय लोग टूटी सड़क, क्षतिग्रस्त नालियों और गहरे गड्ढों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि समस्या को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब मौके पर पहुंचेंगे? वार्ड नंबर 51 की इस गली की तस्वीर कब बदलेगी? 🎙️ ग्राउंड रिपोर्ट: मोहम्मद सलमान 🎥 सहयोगी: अकील खान अगर आपके क्षेत्र में भी कोई जनसमस्या है, तो हमें जरूर बताएं। 🔔 सलाम इंडिया 24 को Subscribe करें और अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहें। सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ। #AligarhNews #Ward51 #Shahjamal #GroundReport #PublicIssue #Aligarh #NagarNigamAligarh #SalamIndia24 #जनताकीआवाज #ग्राउंडरिपोर्ट
    1
    शाहजमल महमूद नगर, गली नंबर-5, वार्ड नंबर-51 में स्थानीय लोग टूटी सड़क, क्षतिग्रस्त नालियों और गहरे गड्ढों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि समस्या को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
🎥 YouTube Heading
अलीगढ़ वार्ड 51 की बदहाल गली! टूटी सड़क, क्षतिग्रस्त नालियां और गहरे गड्ढे | सलाम इंडिया 24
📌 Description
अलीगढ़ से सलाम इंडिया 24 की खोजी ग्राउंड रिपोर्ट।
शाहजमल महमूद नगर, गली नंबर-5, वार्ड नंबर-51 में स्थानीय लोग टूटी सड़क, क्षतिग्रस्त नालियों और गहरे गड्ढों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि समस्या को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब मौके पर पहुंचेंगे?
वार्ड नंबर 51 की इस गली की तस्वीर कब बदलेगी?
🎙️ ग्राउंड रिपोर्ट: मोहम्मद सलमान
🎥 सहयोगी: अकील खान
अगर आपके क्षेत्र में भी कोई जनसमस्या है, तो हमें जरूर बताएं।
🔔 सलाम इंडिया 24 को Subscribe करें और अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहें।
सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ।
#AligarhNews #Ward51 #Shahjamal #GroundReport #PublicIssue #Aligarh #NagarNigamAligarh #SalamIndia24 #जनताकीआवाज #ग्राउंडरिपोर्ट
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 17 वर्षीय किशोरी को सांप ने 9 बार काटा गांव में दहशत का माहौल.... यूपी के हाथरस में सांप का खौफ, डेढ़ महीने में किशोरी को 9 बार काटने का दावा... आखिर हर बार अनिता को ही क्यों निशाना बना रहा सांप है। जनपद हाथरस से चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां डेढ़ महीने के अंदर 17 वर्षीय किशोरी को सांप के द्वारा 9 बार काटने की घटना से गांव में दहशत का माहौल है, और गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है, परिजन दिन रात जागकर किशोरी की रक्षा करने में जुटे हुए है और बारी बारी से जागकर पेहरा देने को मजबूर है। घर के अंदर चारपाई पर बैठी 17 साल की अनिता और उसके चारों तरफ पेहरा दे रहे परिजन। किसी की नजर दरवाजे पर है तो कोई कमरे के कोने और आसपास की झाड़ियों पर नजर रखे हुए है। वजह है एक ऐसा सिलसिला, जिसने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी है। परिवार का दावा है कि डेढ़ महीने के भीतर सांप अनिता को एक-दो नहीं, बल्कि 9 बार काट चके है। यह पूरा मामला हाथरस जिला मुख्यालय से तकरीबन 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित कस्बा एहन के छोटे लाडपुर गांव का है। गांव में रहने वाले कमल प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी अनिता के साथ करीब डेढ़ महीने पहले पहली घटना हुई। घर में काम करते समय उसे सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल उसे हाथरस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद वह घर लौट आई। परिजनों ने सोचा कि शायद यह एक सामान्य घटना थी और अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन महज दो दिन बाद फिर वही हुआ। अनिता को दोबारा सांप ने काट लिया। इस बार भी उसे अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद घर लाया गया। इसके बाद कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन तीन-चार दिन बाद फिर सांप के काटने की घटना सामने आ गई। बार-बार सांप के काटने की घटनाओं ने घरवालों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया—आखिर सांप बार-बार अनिता को ही क्यों काट रहे है? घर के आसपास खेत और झाड़ियां होने के कारण शुरुआत में परिवार ने इसे संयोग माना, लेकिन घटनाएं लगातार बढ़ती गई। और डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ यह सिलसिला 22 सितंबर आते आते 9वीं बार तक पहुंच गया। सांप अनिता को उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 9 बार काट चुके है। अब हालात ऐसे हैं कि परिवार दिन रात पहरा दे रहा है। परिजन बारी-बारी से अनिता की निगरानी कर रहे हैं। सांप के दोबारा सामने आने के डर से उसकी चारपाई के आसपास भी नजर रखी जा रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है—क्या वाकई सांप बार-बार अनिता तक पहुंच रहे है या इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल परिवार दहशत में है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, परिजन अनिता की सुरक्षा के लिए हर संभव सावधानी बरत रहा है। लेकिन डेढ़ महीने में 9 बार सांप के काटने का यह दावा गांव में रहस्य बना हुआ है, जिसका जवाब अभी सामने आना बाकी है।
    1
    17 वर्षीय किशोरी को सांप ने 9 बार काटा गांव में दहशत का माहौल....
यूपी के हाथरस में सांप का खौफ, डेढ़ महीने में किशोरी को 9 बार काटने का दावा... आखिर हर बार अनिता को ही क्यों निशाना बना रहा सांप है।
जनपद हाथरस से चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां डेढ़ महीने के अंदर 17 वर्षीय किशोरी को सांप के द्वारा 9 बार काटने की घटना से गांव में दहशत का माहौल है, और गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है, परिजन दिन रात जागकर किशोरी की रक्षा करने में जुटे हुए है और बारी बारी से जागकर पेहरा देने को मजबूर है।
घर के अंदर चारपाई पर बैठी 17 साल की अनिता और उसके चारों तरफ पेहरा दे रहे परिजन। किसी की नजर दरवाजे पर है तो कोई कमरे के कोने और आसपास की झाड़ियों पर नजर रखे हुए है। वजह है एक ऐसा सिलसिला, जिसने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी है। परिवार का दावा है कि डेढ़ महीने के भीतर सांप अनिता को एक-दो नहीं, बल्कि 9 बार काट चके है।
यह पूरा मामला हाथरस जिला मुख्यालय से तकरीबन 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित कस्बा एहन के छोटे लाडपुर गांव का है। गांव में रहने वाले कमल प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी अनिता के साथ करीब डेढ़ महीने पहले पहली घटना हुई। घर में काम करते समय उसे सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल उसे हाथरस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद वह घर लौट आई।
परिजनों ने सोचा कि शायद यह एक सामान्य घटना थी और अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन महज दो दिन बाद फिर वही हुआ। अनिता को दोबारा सांप ने काट लिया। इस बार भी उसे अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद घर लाया गया। इसके बाद कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन तीन-चार दिन बाद फिर सांप के काटने की घटना सामने आ गई।
बार-बार सांप के काटने की घटनाओं ने घरवालों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया—आखिर सांप बार-बार अनिता को ही क्यों काट रहे है? घर के आसपास खेत और झाड़ियां होने के कारण शुरुआत में परिवार ने इसे संयोग माना, लेकिन घटनाएं लगातार बढ़ती गई। और डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ यह सिलसिला 22 सितंबर आते आते 9वीं बार तक पहुंच गया। सांप अनिता को उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 9 बार काट चुके है। 
अब हालात ऐसे हैं कि परिवार दिन रात पहरा दे रहा है। परिजन बारी-बारी से अनिता की निगरानी कर रहे  हैं। सांप के दोबारा सामने आने के डर से उसकी चारपाई के आसपास भी नजर रखी जा रही है।
गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है—क्या वाकई सांप बार-बार अनिता तक पहुंच रहे है या इसके पीछे कोई और वजह है?
फिलहाल परिवार दहशत में है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, परिजन अनिता की सुरक्षा के लिए हर संभव सावधानी बरत रहा है। लेकिन डेढ़ महीने में 9 बार सांप के काटने का यह दावा गांव में रहस्य बना हुआ है, जिसका जवाब अभी सामने आना बाकी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • कंपोजिट विद्यालय में एडवांस हाजिरी का आरोप:खंड शिक्षा अधिकारी जांच में जुटे हाथरस। सासनी के कंपोजिट विद्यालय नगला सिंह में अध्यापकों की गैरहाजिरी और मिड डे मील में घपलेबाजी का आरोप लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव प्रवीण धनगर ने इसकी शिकायत की है। धनगर ने बताया कि शिक्षकों पर छुट्टी एडवांस में चढ़ाकर स्कूल से गायब रहने का आरोप है। इसके साथ ही मिड डे मील में भी अनियमितताओं की शिकायत की गई है। प्रवीण धनगर ने यह शिकायत जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को व्हाट्सएप के जरिए भेजी थी। कई बार कॉल करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) अखिलेश प्रताप सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान मौके पर दो अध्यापक गैरहाजिर मिले। आरोप है कि ये अध्यापक रजिस्टर में एक दिन पहले ही हस्ताक्षर कर देते हैं और फिर अगले दिन स्कूल से गायब रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया है। वह अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
    3
    कंपोजिट विद्यालय में एडवांस हाजिरी का आरोप:खंड शिक्षा अधिकारी जांच में जुटे 

हाथरस। सासनी के कंपोजिट विद्यालय नगला सिंह में अध्यापकों की गैरहाजिरी और मिड डे मील में घपलेबाजी का आरोप लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव प्रवीण धनगर ने इसकी शिकायत की है।
धनगर ने बताया कि शिक्षकों पर छुट्टी एडवांस में चढ़ाकर स्कूल से गायब रहने का आरोप है। इसके साथ ही मिड डे मील में भी अनियमितताओं की शिकायत की गई है।
प्रवीण धनगर ने यह शिकायत जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को व्हाट्सएप के जरिए भेजी थी। कई बार कॉल करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) अखिलेश प्रताप सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा।
जांच के दौरान मौके पर दो अध्यापक गैरहाजिर मिले। आरोप है कि ये अध्यापक रजिस्टर में एक दिन पहले ही हस्ताक्षर कर देते हैं और फिर अगले दिन स्कूल से गायब रहते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया है। वह अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • मथुरा के अग्नि वीर सूरज सिंह ले सड़क हादसे में हुए शहीद नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    1
    मथुरा के अग्नि वीर सूरज सिंह ले सड़क हादसे में हुए शहीद नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Iglas, Aligarh•
    11 hrs ago
  • दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर हाथरस। ऐतिहासिक 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। दंगल के अंतिम दिन देश-विदेश से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। बड़ी इनामी कुश्तियों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। पहलवानों के हर दांव पर अखाड़ा तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। देर रात तक चले मुकाबलों में कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि कुछ पहलवानों ने जीत दर्ज कर इनामी राशि अपने नाम की। 17 सितंबर से शुरू हुए छह दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के अंतिम दिन नेपाल के काठमांडू से आए देवा थापा और हिमाचल के नवीन पहलवान के बीच एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला। आखिरकार देवा थापा ने नवीन पहलवान को शिकस्त देकर एक लाख रुपये की कुश्ती अपने नाम कर ली। महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम दंगल में महिला पहलवानों के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा की पूनम फोगाट ने गाजियाबाद की अंशु पहलवान को हराकर 41 हजार रुपये की कुश्ती जीती। वहीं दिल्ली की नीलम पहलवान ने बरेली की नेहा पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। इसके अलावा पलवल की कोमल पहलवान ने दिल्ली की काजल पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये का मुकाबला जीता। वहीं गाजियाबाद की अंजू पहलवान और दिल्ली एयरफोर्स से जुड़ी बबीता पहलवान के बीच 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। 7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी दंगल के अंतिम दिन सबसे अधिक इनामी राशि की कुश्ती 7 लाख 11 हजार रुपये की रही। इसमें काराव गढ़ी के भारत केसरी उमेश पहलवान और ईरान के मिर्जा पहलवान आमने-सामने आए। दोनों ने अखाड़े में कई शानदार दांव लगाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसी तरह 5 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में नोएडा के भारत केसरी करुआ गुर्जर और कानपुर के अविनायक पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। वहीं 3 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में पलवल, हरियाणा के भारत केसरी मलंग पहलवान और भारत केसरी संजय पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों पहलवानों ने अपने अनुभव और ताकत का प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबले का कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। आयोजन समिति और रेफरियों की रही सक्रिय भूमिका अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के सफल आयोजन में संयोजक विपुल गौड़, अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले और दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उदित शर्मा और सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कुश्तियों में रेफरी की भूमिका मुकेश पहलवान, तरुण पहलवान, नवल उस्ताद और एनआईएस कोच तेजबहादुर ने निभाई। वहीं कुंजबिहारी शर्मा कुंजी गुरु, पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, सुनील बैनवाल और सचिन पहलवान ने कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान हिमांशु गौड़, अनूप यादव, सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर और लाला दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। छह दिनों तक चले दंगल के समापन पर अखाड़े में पहलवानों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
    2
    दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर
दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर
हाथरस। ऐतिहासिक 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। दंगल के अंतिम दिन देश-विदेश से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। बड़ी इनामी कुश्तियों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। पहलवानों के हर दांव पर अखाड़ा तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। देर रात तक चले मुकाबलों में कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि कुछ पहलवानों ने जीत दर्ज कर इनामी राशि अपने नाम की।
17 सितंबर से शुरू हुए छह दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के अंतिम दिन नेपाल के काठमांडू से आए देवा थापा और हिमाचल के नवीन पहलवान के बीच एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला। आखिरकार देवा थापा ने नवीन पहलवान को शिकस्त देकर एक लाख रुपये की कुश्ती अपने नाम कर ली।
महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम
दंगल में महिला पहलवानों के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा की पूनम फोगाट ने गाजियाबाद की अंशु पहलवान को हराकर 41 हजार रुपये की कुश्ती जीती। वहीं दिल्ली की नीलम पहलवान ने बरेली की नेहा पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की।
इसके अलावा पलवल की कोमल पहलवान ने दिल्ली की काजल पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये का मुकाबला जीता। वहीं गाजियाबाद की अंजू पहलवान और दिल्ली एयरफोर्स से जुड़ी बबीता पहलवान के बीच 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी
दंगल के अंतिम दिन सबसे अधिक इनामी राशि की कुश्ती 7 लाख 11 हजार रुपये की रही। इसमें काराव गढ़ी के भारत केसरी उमेश पहलवान और ईरान के मिर्जा पहलवान आमने-सामने आए। दोनों ने अखाड़े में कई शानदार दांव लगाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
इसी तरह 5 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में नोएडा के भारत केसरी करुआ गुर्जर और कानपुर के अविनायक पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
वहीं 3 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में पलवल, हरियाणा के भारत केसरी मलंग पहलवान और भारत केसरी संजय पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों पहलवानों ने अपने अनुभव और ताकत का प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबले का कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
आयोजन समिति और रेफरियों की रही सक्रिय भूमिका
अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के सफल आयोजन में संयोजक विपुल गौड़, अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले और दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उदित शर्मा और सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुश्तियों में रेफरी की भूमिका मुकेश पहलवान, तरुण पहलवान, नवल उस्ताद और एनआईएस कोच तेजबहादुर ने निभाई। वहीं कुंजबिहारी शर्मा कुंजी गुरु, पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, सुनील बैनवाल और सचिन पहलवान ने कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान हिमांशु गौड़, अनूप यादव, सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर और लाला दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। छह दिनों तक चले दंगल के समापन पर अखाड़े में पहलवानों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.