Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्लॉट पर काम करते समय एक महिला के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर में प्लॉट पर काम करते समय एक महिला राम श्री देवी पत्नी पीतांबर सिंह के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला प्लॉट पर काम कर रही थी तभी उनके हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया।
Local news
प्लॉट पर काम करते समय एक महिला के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर में प्लॉट पर काम करते समय एक महिला राम श्री देवी पत्नी पीतांबर सिंह के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला प्लॉट पर काम कर रही थी तभी उनके हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस के 115वें भव्य समारोह के पावन अवसर पर आयोजित 'बेटी बचाओ सम्मेलन' का यह एक विशेष और प्रेरणादायक वीडियो है। राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस के 115वें भव्य समारोह के पावन अवसर पर आयोजित 'बेटी बचाओ सम्मेलन' का यह एक विशेष और प्रेरणादायक वीडियो है। इस भव्य सम्मेलन में नारी शक्ति के सम्मान, बेटियों के सशक्तिकरण और समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रबुद्ध महिलाओं, गणमान्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। 📍 स्थान: मेला पाण्डाल श्री दाऊजी महाराज, किला, हाथरस 📅 दिनांक: 23 सितम्बर 2026 वीडियो को लाइक करें, दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #BetiBachaoBetiPadhao #Hathras #ShriDaujiMaharajMela #LakkhiMela2026 NariShakti MahilaSashaktikaran BreakingNewsHathras UttarPradesh WomenEmpowerment LiveHathras1
- हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, अलमारी में मिला सुसाइड नोट और पांच लोगों पर केस दर्ज, विधायक ने की परिवार से मुलाकात हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अलीगढ़ थाना गाँधीपार्क दुबे के पड़ाव पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहकर ट्रैफिक संचालन का कार्य किया जा रहा था । इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक व उसकी माँ को ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा रोका गया तो उनके द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ बहसबाजी एवं बदसलूकी की गई तथा कार्य सरकार में बाधा डाली गई । पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो उपलब्ध हैं । सभी वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है ।जाँच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । *इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा दी गई बाइट ।*1
- नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने देर रात्रि कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार जनपद एटा की नवागत जिलाधिकारी एम.अरुन्मौली ने आज देर रात्रि जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार में निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्यभार संभाला। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान सहित अन्य अधिकारी गण आदि मौके पर उपस्थित रहे।2
- *सुलतानपुर । थाना हलियापुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 87.100 किमी0 पर बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुई दुर्घटना व पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइट।*1
- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक शख्स ने जमकर किया हंगामा, स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक शख्स ने बेवजह जमकर हंगामा शुरू कर दिया। शख्स द्वारा किए गए हंगामे के कारण इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शख्स को समझने का प्रयास किया गया। हंगामा बढ़ता देख सूचना पर पुलिस मौके पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंच गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कुछ देर बाद हंगामा कर रहे शख्स ने स्वास्थ्य कर्मियों से माफी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।1
- दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर दाऊजी मेले के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का समापन: देवा थापा ने जीती एक लाख की कुश्ती, 7.11 लाख का सबसे बड़ा मुकाबला रहा बराबर हाथरस। ऐतिहासिक 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। दंगल के अंतिम दिन देश-विदेश से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। बड़ी इनामी कुश्तियों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। पहलवानों के हर दांव पर अखाड़ा तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। देर रात तक चले मुकाबलों में कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि कुछ पहलवानों ने जीत दर्ज कर इनामी राशि अपने नाम की। 17 सितंबर से शुरू हुए छह दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के अंतिम दिन नेपाल के काठमांडू से आए देवा थापा और हिमाचल के नवीन पहलवान के बीच एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला। आखिरकार देवा थापा ने नवीन पहलवान को शिकस्त देकर एक लाख रुपये की कुश्ती अपने नाम कर ली। महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम दंगल में महिला पहलवानों के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा की पूनम फोगाट ने गाजियाबाद की अंशु पहलवान को हराकर 41 हजार रुपये की कुश्ती जीती। वहीं दिल्ली की नीलम पहलवान ने बरेली की नेहा पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। इसके अलावा पलवल की कोमल पहलवान ने दिल्ली की काजल पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये का मुकाबला जीता। वहीं गाजियाबाद की अंजू पहलवान और दिल्ली एयरफोर्स से जुड़ी बबीता पहलवान के बीच 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। 7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी दंगल के अंतिम दिन सबसे अधिक इनामी राशि की कुश्ती 7 लाख 11 हजार रुपये की रही। इसमें काराव गढ़ी के भारत केसरी उमेश पहलवान और ईरान के मिर्जा पहलवान आमने-सामने आए। दोनों ने अखाड़े में कई शानदार दांव लगाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसी तरह 5 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में नोएडा के भारत केसरी करुआ गुर्जर और कानपुर के अविनायक पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। वहीं 3 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में पलवल, हरियाणा के भारत केसरी मलंग पहलवान और भारत केसरी संजय पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों पहलवानों ने अपने अनुभव और ताकत का प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबले का कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। आयोजन समिति और रेफरियों की रही सक्रिय भूमिका अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के सफल आयोजन में संयोजक विपुल गौड़, अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले और दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उदित शर्मा और सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कुश्तियों में रेफरी की भूमिका मुकेश पहलवान, तरुण पहलवान, नवल उस्ताद और एनआईएस कोच तेजबहादुर ने निभाई। वहीं कुंजबिहारी शर्मा कुंजी गुरु, पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, सुनील बैनवाल और सचिन पहलवान ने कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान हिमांशु गौड़, अनूप यादव, सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर और लाला दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। छह दिनों तक चले दंगल के समापन पर अखाड़े में पहलवानों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।2
- जिला अलीगढ़ के कस्बा इगलास में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या1
- अलीगढ़ में डीएम कार्यालय के बाहर सरकारी गाड़ी की बाइक से टक्कर, युवक घायल अलीगढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सरकारी गाड़ी और बाइक सवार दो युवकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक के घायल होने की सूचना है। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा डीएम कार्यालय के बाहर हुआ। घटना में बाइक सवार युवक को चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सरकारी वाहन किस विभाग का था, इसकी जानकारी पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।1