Shuru
Apke Nagar Ki App…
बृजनगर: जोरावर सिंह बैडम ने विवाह समारोह में की शिरकत, महिलाओं के नृत्य से छाया बृजनगर क्षेत्र में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय दौरे के दौरान जोरावर सिंह बैडम ने स्थानीय निवासी मुखन गुर्जर के छोटे भाई के विवाह समारोह में शिरकत की। समारोह के दौरान महिलाओं ने हँसी-ठिठोली और गीत-संगीत के बीच नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया। पारंपरिक माहौल और सामूहिक सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर जोरावर सिंह बैडम ने नारी शक्ति की ऊर्जा और उत्साह की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया और अभिनंदन
एस एस मिडिया अलवर
बृजनगर: जोरावर सिंह बैडम ने विवाह समारोह में की शिरकत, महिलाओं के नृत्य से छाया बृजनगर क्षेत्र में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय दौरे के दौरान जोरावर सिंह बैडम ने स्थानीय निवासी मुखन गुर्जर के छोटे भाई के विवाह समारोह में शिरकत की। समारोह के दौरान महिलाओं ने हँसी-ठिठोली और गीत-संगीत के बीच नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया। पारंपरिक माहौल और सामूहिक सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर जोरावर सिंह बैडम ने नारी शक्ति की ऊर्जा और उत्साह की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया और अभिनंदन
More news from Rajasthan and nearby areas
- मोबाइल झपट मार गैंग सक्रिय सीसीटीवी में वारदात कैद1
- Post by R Balvinder Singh1
- Post by Devkaran Gurjar1
- मंडावर मेन मार्केट में फूटी पानी की लाइन, आमजन को भारी परेशानी मंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में चांदनी हेयर सैलून के पास पानी की पाइपलाइन फूट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सड़क पर लगातार बह रहे पानी के कारण रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गया है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पानी की तेज धार के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की मांग: जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की जाए जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही1
- खेड़ली कस्बे के सौंखर गांव से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ अपने ही वाहन से हुई दुर्घटना के दौरान परिवार के युवक की मौत के बाद रविवार को कस्बे के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक हेमंत पुत्र लाला राम उर्फ गुड्डा प्रजापत जाति कुम्हार उम्र करीब 18 साल निवासी सौंखर अपने परिवार व रिश्तेदारों करीब 14-15 लोगों के साथ शनिवार को पिकअप गाड़ी से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में खाना खाने रुकने के दौरान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के पास उक्त पिक अप गाड़ी को ड्राइवर द्वारा लापरवाही से बैक करते समय युवक और उसका फूफा पिकअप में पीछे लगे लोहे के एंगल से चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। बाद में युवक हेमंत की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को खेड़ली के उप जिला अस्पताल लेकर आए इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को सुबह मृतक हेमंत का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई है।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- पिछले बारह सालों में विपक्षी नेताओं ने बीजेपी की तरफ़ इतनी बार प्रस्थान किया है कि अब ऐसी घटनाओं को लेकर हैरानी नहीं होनी चाहिए। हैरानी उन नेताओं को देखकर होनी चाहिए जो तमाम धमकियों और छापेमारियों के बाद भी बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं। जो अपने दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं वह भी जानते हैं कि कुछ दिन बाद इसे लेकर कोई सवाल नहीं करेगा कि आपने दलबदल किया या धरपकड़ हुआ? सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा, ऑल-ओके। वैसे भी, दलबदल के क़ानून पर समीक्षा करने से भी क्या होगा जब कई साल तक इस पर कोर्ट का फ़ैसला आ पाना मुश्किल होगा। जो नेता बीजेपी में चले गए हैं उन्हें बधाई दीजिए, उम्मीद कीजिए कि अब वह तमाम भय और शंका से मुक्त हो जाएँ।1
- Post by R Balvinder Singh1
- मंडावर उपखंड क्षेत्र के समीप ऊकरूंद गांव में सत्ती माता मंदिर पर आयोजित हुआ भव्य जागरण2