मंडावर मेन मार्केट में फूटी पानी की लाइन, आमजन को भारी परेशानी मंडावर मेन मार्केट में फूटी पानी की लाइन, आमजन को भारी परेशानी मंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में चांदनी हेयर सैलून के पास पानी की पाइपलाइन फूट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सड़क पर लगातार बह रहे पानी के कारण रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गया है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पानी की तेज धार के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की मांग: जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की जाए जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही
मंडावर मेन मार्केट में फूटी पानी की लाइन, आमजन को भारी परेशानी मंडावर मेन मार्केट में फूटी पानी की लाइन, आमजन को भारी परेशानी मंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में चांदनी हेयर सैलून के पास पानी की पाइपलाइन फूट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सड़क पर लगातार बह रहे पानी के कारण रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गया है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पानी की तेज धार के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की मांग: जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की जाए जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही
- मंडावर मेन मार्केट में फूटी पानी की लाइन, आमजन को भारी परेशानी मंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में चांदनी हेयर सैलून के पास पानी की पाइपलाइन फूट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सड़क पर लगातार बह रहे पानी के कारण रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गया है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पानी की तेज धार के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की मांग: जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की जाए जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही1
- बसवा । क्षेत्र के जयपुरा की ढाणी में मानवता और साहस का अनूठा उदाहरण सामने आया, जब एक कुत्ता करीब पांच दिनों से 25 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था। जानकारी के अनुसार, डूंगर की तलहटी में स्थित संदीप शर्मा के खेत में बने पुराने झेरानुमा कुएं में एक बड़ा कुत्ता गिर गया था। स्थिति और भी गंभीर तब हो गई, जब उसी कुएं में एक जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा (काला सर्प) भी मौजूद था। सूचना मिलने पर मुकेश कुमार सैनी (जीव जंतु प्रेमी, वन्य जीव रेस्क्यू एक्सपर्ट, गौ सेवक एवं सर्प मित्र, बांदीकुई) मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पहले सर्प को सुरक्षित हटाया और फिर कुत्ते का सफल रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद कुत्ते का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार सैनी द्वारा स्थापित “जीव जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र संस्था” क्षेत्र में बेजुबान जीवों के रेस्क्यू, उपचार एवं संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मुकेश सैनी अब तक हजारों जीवों को नया जीवन दे चुके हैं, यह घटना उनके सेवा कार्यों का एक और प्रेरणादायक उदाहरण है। इस दौरान मौके पर राधेश्याम सैनी, सुरेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सोनू शर्मा एवं रामकरण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे,ग्रामीणों ने मुकेश सैनी के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। मुकेश सैनी 24 घंटे बेजुबान जीवों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी घायल या संकटग्रस्त जीव की सूचना मिलने पर वे तुरंत सहायता के लिए पहुंचते हैं। यह घटना समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक संदेश देती है।5
- Post by Reporter Tv 27 Dousa Guman Mee1
- खेड़ली कस्बे के सौंखर गांव से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ अपने ही वाहन से हुई दुर्घटना के दौरान परिवार के युवक की मौत के बाद रविवार को कस्बे के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक हेमंत पुत्र लाला राम उर्फ गुड्डा प्रजापत जाति कुम्हार उम्र करीब 18 साल निवासी सौंखर अपने परिवार व रिश्तेदारों करीब 14-15 लोगों के साथ शनिवार को पिकअप गाड़ी से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में खाना खाने रुकने के दौरान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के पास उक्त पिक अप गाड़ी को ड्राइवर द्वारा लापरवाही से बैक करते समय युवक और उसका फूफा पिकअप में पीछे लगे लोहे के एंगल से चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। बाद में युवक हेमंत की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को खेड़ली के उप जिला अस्पताल लेकर आए इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को सुबह मृतक हेमंत का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई है।1
- जैम सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जयपुर स्थित संतोकबा दुर्लभ जी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल, ट्रॉमा सेंटर, महिला चिकित्सालय, जेके लोन हॉस्पिटल सहित करीब 12 ब्लड बैंकों की टीमों ने भाग लेकर रक्त संग्रह किया। शिविर के पहले दिन (शनिवार) करीब 225 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, वहीं रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में लोगों ने भीषण गर्मी के बावजूद बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार लगभग 7 से 8 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 2500 लोगों का ब्लड टेस्ट किया गया और लगभग 2000 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। दो दिवसीय इस शिविर में कुल लगभग 1600 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस दौरान युवाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में ज्वेलर्स एसोसिएशन के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रक्तदाताओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई तथा रक्तदान करने वाले सभी लोगों को फल भेंट कर सम्मानित किया गया4
- *मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू,जगह-जगह चेकिंग लगाकर लोगों को दी जा रही हिदायत,साथ ही की जा रही चालानी कार्रवाही* *पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी हुए विशेष हेलमेट अभियान के आदेश के बाद ही मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू हो गया है मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश में जगह-जगह मैहर पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर सभी टू व्हीलर वाहन चालकों को हेलमेट पहनना की हिदायत दी जा रही है साथ ही चालानी कार्यवाही भी की जा रही है पुलिस द्वारा लोगों को समझाइए देते हुए बताया जा रहा है कि हेलमेट लगाने से हम और हमारे अपनों की सुरक्षा होती है कई बार देखने को भी मिलता है कि हेलमेट लागे होने के कारण सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है वही मैहर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से जारी हुए इस आदेश का पालन करने एवं इसका सहयोग करने के लिए सभी आम लोगों से कपिल की गई वहीं पुलिस ने स्पष्ट रूप से लोगों को हिदायत भी दी कि यदि किसी भी दो पहिया वाहन चला को द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो आपके खिलाफ चलानी कार्यवाही के साथ साथ विभागीय रूप से भी दंडित किया जाएगा फिर चाहे वह है कोई पुलिसकर्मी हो या किसी भी शासकीय संस्था के कर्मचारी हो*1
- बृजनगर क्षेत्र में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय दौरे के दौरान जोरावर सिंह बैडम ने स्थानीय निवासी मुखन गुर्जर के छोटे भाई के विवाह समारोह में शिरकत की। समारोह के दौरान महिलाओं ने हँसी-ठिठोली और गीत-संगीत के बीच नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया। पारंपरिक माहौल और सामूहिक सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर जोरावर सिंह बैडम ने नारी शक्ति की ऊर्जा और उत्साह की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया और अभिनंदन1
- मंडावर उपखंड क्षेत्र के समीप ऊकरूंद गांव में सत्ती माता मंदिर पर आयोजित हुआ भव्य जागरण2