*25 फीट गहरे कुएं से 5 दिन से फंसे कुत्ते को बचाया, कोबरा के बीच किया साहसिक रेस्क्यू* बसवा तहसील, दौसा। तहसील क्षेत्र के जयपुरा की ढाणी में मानवता और साहस का अनूठा उदाहरण सामने आया, जब एक कुत्ता करीब पांच दिनों से 25 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था। जानकारी के अनुसार, डूंगर की तलहटी में स्थित संदीप शर्मा के खेत में बने पुराने झेरानुमा कुएं में एक बड़ा कुत्ता गिर गया था। स्थिति और भी गंभीर तब हो गई, जब उसी कुएं में एक जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा (काला सर्प) भी मौजूद था। सूचना मिलने पर मुकेश कुमार सैनी (जीव जंतु प्रेमी, वन्य जीव रेस्क्यू एक्सपर्ट, गौ सेवक एवं सर्प मित्र, बांदीकुई) मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पहले सर्प को सुरक्षित हटाया और फिर कुत्ते का सफल रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद कुत्ते का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार सैनी द्वारा स्थापित “जीव जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र संस्था” क्षेत्र में बेजुबान जीवों के रेस्क्यू, उपचार एवं संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मुकेश सैनी अब तक हजारों जीवों को नया जीवन दे चुके हैं, यह घटना उनके सेवा कार्यों का एक और प्रेरणादायक उदाहरण है। इस दौरान मौके पर राधेश्याम सैनी, सुरेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सोनू शर्मा एवं रामकरण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे,ग्रामीणों ने मुकेश सैनी के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। मुकेश सैनी 24 घंटे बेजुबान जीवों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी घायल या संकटग्रस्त जीव की सूचना मिलने पर वे तुरंत सहायता के लिए पहुंचते हैं। यह घटना समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक संदेश देती है।

- अकबरपुर प्रकरण पहुंचा मथुरा वृंदावन, अनिरुद्धचार्य जी महाराज से पत्रकार गणेश योगी ने प्रश्नोत्तरी में रखी अपनी बात, महाराज जी ने सत्य की राह पर चलने और विजय का दिया आशीर्वाद...1
- *मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू,जगह-जगह चेकिंग लगाकर लोगों को दी जा रही हिदायत,साथ ही की जा रही चालानी कार्रवाही* *पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी हुए विशेष हेलमेट अभियान के आदेश के बाद ही मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू हो गया है मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश में जगह-जगह मैहर पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर सभी टू व्हीलर वाहन चालकों को हेलमेट पहनना की हिदायत दी जा रही है साथ ही चालानी कार्यवाही भी की जा रही है पुलिस द्वारा लोगों को समझाइए देते हुए बताया जा रहा है कि हेलमेट लगाने से हम और हमारे अपनों की सुरक्षा होती है कई बार देखने को भी मिलता है कि हेलमेट लागे होने के कारण सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है वही मैहर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से जारी हुए इस आदेश का पालन करने एवं इसका सहयोग करने के लिए सभी आम लोगों से कपिल की गई वहीं पुलिस ने स्पष्ट रूप से लोगों को हिदायत भी दी कि यदि किसी भी दो पहिया वाहन चला को द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो आपके खिलाफ चलानी कार्यवाही के साथ साथ विभागीय रूप से भी दंडित किया जाएगा फिर चाहे वह है कोई पुलिसकर्मी हो या किसी भी शासकीय संस्था के कर्मचारी हो*1
- Post by महेंद्र सिंह2
- खेड़ली कस्बे के सौंखर गांव से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ अपने ही वाहन से हुई दुर्घटना के दौरान परिवार के युवक की मौत के बाद रविवार को कस्बे के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक हेमंत पुत्र लाला राम उर्फ गुड्डा प्रजापत जाति कुम्हार उम्र करीब 18 साल निवासी सौंखर अपने परिवार व रिश्तेदारों करीब 14-15 लोगों के साथ शनिवार को पिकअप गाड़ी से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में खाना खाने रुकने के दौरान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के पास उक्त पिक अप गाड़ी को ड्राइवर द्वारा लापरवाही से बैक करते समय युवक और उसका फूफा पिकअप में पीछे लगे लोहे के एंगल से चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। बाद में युवक हेमंत की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को खेड़ली के उप जिला अस्पताल लेकर आए इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को सुबह मृतक हेमंत का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई है।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Devkaran Gurjar1
- शिक्षकों के लिए कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचा भोजन, कर्मचारियों ने जताया कड़ा विरोध खबर, कुशीनगर से हैँ ।हाटा मेँ जनगणना प्रशिक्षण के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भोजन कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचाया गया। इस घटना से नाराज कर्मचारियों ने तत्काल विरोध जताते हुए भोजन लेने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि हाटा क्षेत्र में चल रही जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए थे। दोपहर के भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी, लेकिन जब भोजन स्थल पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से खाने के पैकेट लाए गए, तो वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना था कि इस प्रकार की व्यवस्था उनके सम्मान के खिलाफ है और इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। विरोध बढ़ता देख मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति तो शांत हो गई, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण करने से इंकार कर दिया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में नहीं होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की बात कही जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- Post by महेंद्र सिंह1
- टिकट नहीं बनने पर रोडवेज परिचालक से झड़प fir दर्ज1