शिक्षकों के लिए कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचा भोजन, कर्मचारियों ने जताया कड़ा विरोध खबर, कुशीनगर से हैँ ।हाटा मेँ जनगणना प्रशिक्षण के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भोजन कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचाया गया। इस घटना से नाराज कर्मचारियों ने तत्काल विरोध जताते हुए भोजन लेने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि हाटा क्षेत्र में चल रही जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए थे। दोपहर के भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी, लेकिन जब भोजन स्थल पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से खाने के पैकेट लाए गए, तो वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना था कि इस प्रकार की व्यवस्था उनके सम्मान के खिलाफ है और इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। विरोध बढ़ता देख मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति तो शांत हो गई, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण करने से इंकार कर दिया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में नहीं होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की बात कही जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

- *मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू,जगह-जगह चेकिंग लगाकर लोगों को दी जा रही हिदायत,साथ ही की जा रही चालानी कार्रवाही* *पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी हुए विशेष हेलमेट अभियान के आदेश के बाद ही मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू हो गया है मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश में जगह-जगह मैहर पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर सभी टू व्हीलर वाहन चालकों को हेलमेट पहनना की हिदायत दी जा रही है साथ ही चालानी कार्यवाही भी की जा रही है पुलिस द्वारा लोगों को समझाइए देते हुए बताया जा रहा है कि हेलमेट लगाने से हम और हमारे अपनों की सुरक्षा होती है कई बार देखने को भी मिलता है कि हेलमेट लागे होने के कारण सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है वही मैहर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से जारी हुए इस आदेश का पालन करने एवं इसका सहयोग करने के लिए सभी आम लोगों से कपिल की गई वहीं पुलिस ने स्पष्ट रूप से लोगों को हिदायत भी दी कि यदि किसी भी दो पहिया वाहन चला को द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो आपके खिलाफ चलानी कार्यवाही के साथ साथ विभागीय रूप से भी दंडित किया जाएगा फिर चाहे वह है कोई पुलिसकर्मी हो या किसी भी शासकीय संस्था के कर्मचारी हो*1
- जानकारी पसंद आई है तो लाइक करें,शेयर करें और कमेंट करें Follow 🎉 करना ना भूलें।1
- मंडावर मेन मार्केट में फूटी पानी की लाइन, आमजन को भारी परेशानी मंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में चांदनी हेयर सैलून के पास पानी की पाइपलाइन फूट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सड़क पर लगातार बह रहे पानी के कारण रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गया है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पानी की तेज धार के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की मांग: जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की जाए जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही1
- खेड़ली कस्बे के सौंखर गांव से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ अपने ही वाहन से हुई दुर्घटना के दौरान परिवार के युवक की मौत के बाद रविवार को कस्बे के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक हेमंत पुत्र लाला राम उर्फ गुड्डा प्रजापत जाति कुम्हार उम्र करीब 18 साल निवासी सौंखर अपने परिवार व रिश्तेदारों करीब 14-15 लोगों के साथ शनिवार को पिकअप गाड़ी से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में खाना खाने रुकने के दौरान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के पास उक्त पिक अप गाड़ी को ड्राइवर द्वारा लापरवाही से बैक करते समय युवक और उसका फूफा पिकअप में पीछे लगे लोहे के एंगल से चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। बाद में युवक हेमंत की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को खेड़ली के उप जिला अस्पताल लेकर आए इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को सुबह मृतक हेमंत का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई है।1
- हिण्डोन काचरौली गांव के तिवाड़ी परिवार में हों रहीं भागवत कथा के चौथे दिन रविवार कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने कृष्ण जन्म पर विस्तार से बताया 52 भगवान की झांकी सजाई गई भजनों पर महिलाए जमकर नाचीं इस दौरान तिवाड़ी परिवार काचरौली के सुरेंद्र तिवाड़ी अबध , कैलाश तिवाड़ी शयाम बिहारी दिनेश, उमेश, देवेन्द्र ,विनोद ,मनोज, रविन्द्र, संजय रमाकांत राकेश तिवाड़ी निक्की हिमांशु आदि आयोजकों ने कथा सुनने आए श्रोताओं को जलपान,फल आहार कराया चार दिन की कथा से पूरा गांव भक्ति मार्ग में हो गया गांव के लोगों में तिवारी परिवार और कथा व्यास मनीष उपाध्याय की प्रशंसा की है आयोजक पंडित श्याम बिहारी शास्त्री ने बताया कि सोमवार को महात्मा जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और सत्संग का कार्यक्रम है अधिक से अधिक लोगों को सत्संग में आए और प्रसादी लेकर जरुर जाएं4
- हिंडौन सिटी। शहर के महवा रोड स्थित रीको मोड दादा चौक से रविवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार रथ को गौ भक्तों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अभियान के तहसील प्रभारी जलवा चौधरी, शंभू दयाल, पिंटू सहारिया, राजेश कुमार, सतीश सैनी आदि गौ भक्त मौजूद रहे। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहसील प्रभारी चौधरी ने बताया कि गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल को गौ माता की रक्षा के लिए विवेकानंद पार्क से तहसील कार्यालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी।1
- Post by Hanis Sheikh1
- शिक्षकों के लिए कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचा भोजन, कर्मचारियों ने जताया कड़ा विरोध खबर, कुशीनगर से हैँ ।हाटा मेँ जनगणना प्रशिक्षण के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भोजन कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचाया गया। इस घटना से नाराज कर्मचारियों ने तत्काल विरोध जताते हुए भोजन लेने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि हाटा क्षेत्र में चल रही जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए थे। दोपहर के भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी, लेकिन जब भोजन स्थल पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से खाने के पैकेट लाए गए, तो वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना था कि इस प्रकार की व्यवस्था उनके सम्मान के खिलाफ है और इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। विरोध बढ़ता देख मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति तो शांत हो गई, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण करने से इंकार कर दिया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में नहीं होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की बात कही जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1