logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानस मंदिर बाल संघ ने निकाला मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का भव्य जुलूस बिल्थरारोड (बलिया)। श्री मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाले गए जुलूस में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के संरक्षक शिवकुमार जायसवाल उर्फ नेताजी ने मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत आरती-पूजन किया तथा बिल्थरारोड नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राहुल मद्धेशिया उर्फ बेचू, उपाध्यक्ष अजय कुमार अंकूर, अंगद मोदनवाल, सत्य प्रकाश कनौजिया, अमन मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, शेरू कनौजिया, सनी गोंड, संजय जायसवाल, संजू अंकित मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया उर्फ भोला, राहुल मोदनवाल, छोटू नौतनवा, माखन मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
3 hrs ago
e9a22a55-d541-40de-9367-53fa2cbc7ea4
d03b8a3c-4891-46d7-8d0a-5abdccc18829
3a087006-4f99-4c0c-a4e7-c11fdae948f5

मानस मंदिर बाल संघ ने निकाला मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का भव्य जुलूस बिल्थरारोड (बलिया)। श्री मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाले गए जुलूस में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के संरक्षक शिवकुमार जायसवाल उर्फ नेताजी ने मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत आरती-पूजन किया तथा बिल्थरारोड नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राहुल मद्धेशिया उर्फ बेचू, उपाध्यक्ष अजय कुमार अंकूर, अंगद मोदनवाल, सत्य प्रकाश कनौजिया, अमन मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, शेरू कनौजिया, सनी गोंड, संजय जायसवाल, संजू अंकित मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया उर्फ भोला, राहुल मोदनवाल, छोटू नौतनवा, माखन मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More news from Ballia and nearby areas
  • मानस मंदिर बाल संघ ने निकाला मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का भव्य जुलूस बिल्थरारोड (बलिया)। श्री मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाले गए जुलूस में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के संरक्षक शिवकुमार जायसवाल उर्फ नेताजी ने मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत आरती-पूजन किया तथा बिल्थरारोड नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राहुल मद्धेशिया उर्फ बेचू, उपाध्यक्ष अजय कुमार अंकूर, अंगद मोदनवाल, सत्य प्रकाश कनौजिया, अमन मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, शेरू कनौजिया, सनी गोंड, संजय जायसवाल, संजू अंकित मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया उर्फ भोला, राहुल मोदनवाल, छोटू नौतनवा, माखन मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    मानस मंदिर बाल संघ ने निकाला मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का भव्य जुलूस
बिल्थरारोड (बलिया)। श्री मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाले गए जुलूस में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के संरक्षक शिवकुमार जायसवाल उर्फ नेताजी ने मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत आरती-पूजन किया तथा बिल्थरारोड नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राहुल मद्धेशिया उर्फ बेचू, उपाध्यक्ष अजय कुमार अंकूर, अंगद मोदनवाल, सत्य प्रकाश कनौजिया, अमन मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, शेरू कनौजिया, सनी गोंड, संजय जायसवाल, संजू अंकित मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया उर्फ भोला, राहुल मोदनवाल, छोटू नौतनवा, माखन मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    3 hrs ago
  • विशेष समुदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई बलिया। सोशल मीडिया पर 22 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अपने मुंह में ज्वलनशील द्रव्य भरकर एक विशेष समुदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करता दिखाई दिया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गड़वार में दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
    1
    विशेष समुदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
बलिया। सोशल मीडिया पर 22 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अपने मुंह में ज्वलनशील द्रव्य भरकर एक विशेष समुदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करता दिखाई दिया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गड़वार में दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महिला से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित विभाग जांच शुरू सोशल मीडिया पर प्रसारित उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी दुबारी, थाना मधुबन, जनपद मऊ द्वारा एक महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वार्तालाप के संबंध में जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि उक्त उप निरीक्षक आपत्तिजनक एवं अमर्यादित संवाद तथा कदाचार के प्रथम दृष्टया दोषी हैं। उनके इस कदाचार के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपी गई है। मऊ से पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो के मामले में दुबारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया उनके द्वारा एक महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक और अमर्यादित बातचीत किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपी गई है। महिला से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
    1
    महिला से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित विभाग जांच शुरू
सोशल मीडिया पर प्रसारित उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी दुबारी, थाना मधुबन, जनपद मऊ द्वारा एक महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वार्तालाप के संबंध में जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि उक्त उप निरीक्षक आपत्तिजनक एवं अमर्यादित संवाद तथा कदाचार के प्रथम दृष्टया दोषी हैं। उनके इस कदाचार के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपी गई है।
मऊ से पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो के मामले में दुबारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया उनके द्वारा एक महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक और अमर्यादित बातचीत किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपी गई है। 
महिला से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल मतदान संपन्न, कुल 74.06 प्रतिशत हुआ मतदान विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल मतदान संपन्न, कुल 74.06 प्रतिशत हुआ मतदान जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने लगातार बूथों का भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के दिए निर्देश गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु जनपद मऊ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई। मतदान के दौरान जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने लगातार विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। जनपद में इस निर्वाचन के लिए कुल 10 मतदेय स्थल बनाए गए थे, जो विभिन्न विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत कार्यालयों तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थित थे। निर्वाचन में जनपद के कुल 5,131 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत थे। इनमें सर्वाधिक 899 मतदाता नगर पालिका परिषद मऊ स्थित बूथ पर तथा सबसे कम 271 मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय दोहरीघाट स्थित बूथ पर थे। जनपद में मतदान का कुल प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा। मतदेय स्थलों पर हुए मतदान में सर्वाधिक 85.14 प्रतिशत मतदान बूथ संख्या-111, कार्यालय क्षेत्र पंचायत बड़राव पर दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 64.46 प्रतिशत मतदान बूथ संख्या-118, कार्यालय क्षेत्र पंचायत परदहां पर हुआ। निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन के नेतृत्व एवं निर्देशन में निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों, मतदान कार्मिकों तथा पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग देकर उनके दायित्वों एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया था। मतदान दिवस पर मतदान प्रारंभ होने के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने तथा निर्वाचन की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की सतर्कता, प्रभावी निगरानी एवं निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों तथा कार्मिकों के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई।
    3
    विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल मतदान संपन्न, कुल 74.06 प्रतिशत हुआ मतदान
विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल मतदान संपन्न, कुल 74.06 प्रतिशत हुआ मतदान
जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने लगातार बूथों का भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के दिए निर्देश
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु जनपद मऊ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई। मतदान के दौरान जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने लगातार विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जनपद में इस निर्वाचन के लिए कुल 10 मतदेय स्थल बनाए गए थे, जो विभिन्न विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत कार्यालयों तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थित थे। निर्वाचन में जनपद के कुल 5,131 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत थे। इनमें सर्वाधिक 899 मतदाता नगर पालिका परिषद मऊ स्थित बूथ पर तथा सबसे कम 271 मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय दोहरीघाट स्थित बूथ पर थे।
जनपद में मतदान का कुल प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा। मतदेय स्थलों पर हुए मतदान में सर्वाधिक 85.14 प्रतिशत मतदान बूथ संख्या-111, कार्यालय क्षेत्र पंचायत बड़राव पर दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 64.46 प्रतिशत मतदान बूथ संख्या-118, कार्यालय क्षेत्र पंचायत परदहां पर हुआ।
निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन के नेतृत्व एवं निर्देशन में निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों, मतदान कार्मिकों तथा पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग देकर उनके दायित्वों एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया था।
मतदान दिवस पर मतदान प्रारंभ होने के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने तथा निर्वाचन की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन की सतर्कता, प्रभावी निगरानी एवं निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों तथा कार्मिकों के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देवरिया में जनगणना की होगी शुरुआत जिलाधिकारी ने दी जानकारी देवरिया में जनगणना की होगी शुरुआत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी बताया कि बरहज से होगी महोत्सव की शुरुआत
    1
    देवरिया में जनगणना की होगी शुरुआत जिलाधिकारी ने दी जानकारी 
देवरिया में जनगणना की होगी शुरुआत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी बताया कि बरहज से होगी महोत्सव की शुरुआत
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दरौली प्रखंड के डुमरहर गांव में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पारंपरिक विशाल दंगल का आयोजन हुआ। करीब 100 वर्षों से आयोजित इस दंगल में एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। यूपी के मईल के राहुल यादव और कुशीनगर के पंकज कुमार के बीच मुकाबला खास आकर्षण रहा। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। गुड्डू राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुखिया ललन राय ने किया। दरौली प्रखंड के डुमरहर गांव में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पारंपरिक विशाल दंगल का आयोजन हुआ। करीब 100 वर्षों से आयोजित इस दंगल में एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। यूपी के मईल के राहुल यादव और कुशीनगर के पंकज कुमार के बीच मुकाबला खास आकर्षण रहा। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। गुड्डू राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुखिया ललन राय ने किया।
    1
    दरौली प्रखंड के डुमरहर गांव में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पारंपरिक विशाल दंगल का आयोजन हुआ। करीब 100 वर्षों से आयोजित इस दंगल में एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। यूपी के मईल के राहुल यादव और कुशीनगर के पंकज कुमार के बीच मुकाबला खास आकर्षण रहा। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। गुड्डू राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुखिया ललन राय ने किया।
दरौली प्रखंड के डुमरहर गांव में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पारंपरिक विशाल दंगल का आयोजन हुआ। करीब 100 वर्षों से आयोजित इस दंगल में एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। यूपी के मईल के राहुल यादव और कुशीनगर के पंकज कुमार के बीच मुकाबला खास आकर्षण रहा। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। गुड्डू राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुखिया ललन राय ने किया।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    5 hrs ago
  • देवरिया में शिक्षक निर्वाचन के लिए दोपहर 12 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान देवरिया में शिक्षक निर्वाचन के लिए दोपहर 12 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को जनपद देवरिया में मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय सुबह आठ बजे से शुरू हुई। जिले में कुल 4278 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए सभी विकासखंड कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। निर्धारित समय पर मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 12 बजे तक जनपद में कुल 47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
    1
    देवरिया में शिक्षक निर्वाचन के लिए दोपहर 12 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान
देवरिया में शिक्षक निर्वाचन के लिए दोपहर 12 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को जनपद देवरिया में मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय सुबह आठ बजे से शुरू हुई। जिले में कुल 4278 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए सभी विकासखंड कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है।
निर्धारित समय पर मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 12 बजे तक जनपद में कुल 47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Graphic designer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चिलचिलाती धूप में लगी रही मतदाताओं की लंबी कतार, शिक्षक एमएलसी में त्रिकोणीय तो बिल्थरारोड, बलिया। वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी निर्वाचन के तहत शुक्रवार को बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सीयर स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। चिलचिलाती धूप के बावजूद शिक्षक एमएलसी के भाग संख्या 55 पर कुल 830 मतों में 513 मत पड़े तथा स्नातक एमएलसी के भाग संख्या 138 में कुल 782 मत में 366 मत पड़ा जबकि भाग संख्या 139 मतदान केंद्र पर 1182 कुल मतों में से 508 मत पड़े । मतदान केंद्रों पर दोपहर करीब एक बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। इसके बाद मतदाताओं की संख्या कम होने के साथ ही कतारें छोटी हो गईं।चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की सक्रियता भी देखने को मिली। राजनीतिक जानकारों के बीच शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्र, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा रही। वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के बीच रोचक मुकाबला माना जा रहा है।भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा नेताओं ने चुनावी कमान संभाली जिसमें प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा नेत्री रीना राव, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सीयर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह तथा एबीवीपी के रसड़ा इकाई अध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।वहीं, सपा प्रत्याशियों के समर्थन में सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य तथा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी चुनाव के जिला प्रभारी आद्याशंकर यादव सहित अन्य नेता सक्रिय रहे। दोनों प्रमुख दलों के नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी से चुनावी माहौल सरगर्म रहा।मतदान केंद्र पर दोपहर तक मतदाताओं की लंबी कतार और विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता के बीच शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी रहा।
    1
    चिलचिलाती धूप में लगी रही मतदाताओं की लंबी कतार, शिक्षक एमएलसी में त्रिकोणीय तो 
बिल्थरारोड, बलिया। वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी निर्वाचन के तहत शुक्रवार को बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सीयर स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। चिलचिलाती धूप के बावजूद शिक्षक एमएलसी के भाग संख्या 55  पर कुल 830 मतों में 513 मत पड़े तथा स्नातक एमएलसी के भाग संख्या 138 में  कुल 782 मत में 366 मत पड़ा जबकि भाग संख्या 139 मतदान केंद्र पर 1182 कुल मतों में से 508 मत पड़े । मतदान केंद्रों पर दोपहर करीब एक बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। इसके बाद मतदाताओं की संख्या कम होने के साथ ही कतारें छोटी हो गईं।चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की सक्रियता भी देखने को मिली। राजनीतिक जानकारों के बीच शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्र, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा रही। वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के बीच रोचक मुकाबला माना जा रहा है।भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा नेताओं ने चुनावी कमान संभाली जिसमें प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा नेत्री रीना राव, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सीयर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह तथा एबीवीपी के रसड़ा इकाई अध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।वहीं, सपा प्रत्याशियों के समर्थन में सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य तथा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी चुनाव के जिला प्रभारी आद्याशंकर यादव सहित अन्य नेता सक्रिय रहे। दोनों प्रमुख दलों के नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी से चुनावी माहौल सरगर्म रहा।मतदान केंद्र पर दोपहर तक मतदाताओं की लंबी कतार और विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता के बीच शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी रहा।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.