Shuru
Apke Nagar Ki App…
बन रही सड़क या हो रहा घोटाला? ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
बन रही सड़क या हो रहा घोटाला? ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय जिले के कजरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार ने किया कई 100 करोड़ योजनाओं का शिलान्यास को शुभारंभ। एशिया महादेश का सबसे बड़ा सोलर पैनल का शुभारंभ किया गया मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव रंजन सिंह ललन विधायक रामानंद मंडल आदि जदयू के नेता उपस्थित थे1
- तियाय गांव में आयोजित 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। यज्ञ के दौरान लगातार 24 घंटे तक रामधुन का जाप किया गया, जिसमें गांव के श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना के साथ की गई थी। इसके बाद अखंड रामधुन का सिलसिला शुरू हुआ, जो शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। यज्ञ स्थल पर भजन-कीर्तन और हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। यज्ञ के समापन के अवसर पर पूर्णाहुति दी गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त किया।1
- ईद और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर चेवाड़ा थाना पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे बाजार में घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में लगातार गश्ती जारी रहेगी।1
- तारापुर में शुक्रवार की संध्या करीब 6 बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागकर दुकानों में शरण लेनी पड़ी। तेज हवा के साथ बारिश होने से सड़कों पर भीड़ छंट गई और कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। इस बेमौसम आंधी-बारिश का असर किसानों पर भी पड़ा है। विशेष रूप से आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर कच्चे आम गिरने की सूचना है। हालांकि, इस बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और शाम का वातावरण सुहावना हो गया। वहीं, ईद और चैती दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को इस अचानक बदले मौसम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- अचानक आसमान में छाये काले बादल मौसम ने लिया करवट. लगभग शाम के समय ही आसमान में काले बादल के साथ तेज हवाएं चलने लगी जहां दिन में ही वाहन चालक वहां के लाइट का प्रयोग करते दिखे हालांकि संबंध में मौसम विभाग की और से किसी तरह की सूचना नहीं थी1
- 🚰 “जल ही जीवन है” — पर क्या यह सिर्फ किताबों तक सीमित रह गया है? शेखपुरा के अहियापुरमोहल्ला, सम्राट अशोक भवन के सामने का यह दृश्य पिछले 5 दिनों से संवेदनहीनता की कहानी बयां कर रहा है।लगातार पानी बह रहा है… लेकिन 👉 न किसी राहगीर की नजर पड़ी 👉 न मोहल्ले के लोगों ने इसे गंभीरता से लिया और विडंबना देखिए… जब पानी की सप्लाई में थोड़ी सी भी दिक्कत होती है, तो हम सड़क जाम करने में एक पल की देर नहीं लगाते। प्रश्न यह है: क्या हमारी जन-जागरूकता इतनी कमजोर हो चुकी हैआज अगर हम पानी की एक-एक बूंद नहीं बचाएंगे,तो आने वाले समय में यही बूंदें न तो विरोध से मिलेंगी, न ही सड़क जाम करने से! आज इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को देखकर मन बेहद व्यथित हुआ। जानकारी लेने पर पता चला कि यह समस्या पिछले 5 दिनों से जारी है।📞 मैंने नगर परिषद शेखपुरा को फोन कर इसकी सूचना दे दी है और उम्मीद है कि जल्द ही मरम्मत होगी और इस अमूल्य जल की बर्बादी रोकी जाएगी 🙏 मेरे शेखपुरा के देवतुल्य नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन है:जल के महत्व को समझिए, जागरूक बनिए और दूसरों को भी जागरूक कीजिए। #SaveWater #Sheikhpura #जनजागरूकता #जल_ही_जीवन_है3
- कोचिंग के बहाने निकले, प्यार में रचाई अंतरजातीय शादी — माता-पिता को था कुछ और ही सपना1
- लहना पंचायत में चैत छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत के मुखिया भरत यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों को गंगा स्नान के लिए मुंगेर के कष्ट हरनी घाट ले जाया गया। इस पहल से व्रतियों को सुविधा मिली और पूरे क्षेत्र में इसकी सराहना की जा रही है। मुखिया भरत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 14 से 15 वाहनों की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से लगभग दो से तीन हजार छठ व्रतियों को गंगा स्नान के लिए ले जाया गया। सभी श्रद्धालुओं को शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे रवाना किया गया, जहां वे विधि-विधान के साथ गंगा स्नान कर सकें। उन्होंने कहा कि चैत छठ आस्था का महापर्व है, और इस दौरान व्रतियों की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई ताकि किसी भी व्रती को आने-जाने में परेशानी न हो। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गांव लौटे और छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए। इस दौरान व्रतियों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मुखिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से समाज में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और सभी व्रती सुरक्षित गंगा स्नान कर वापस लौटे, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना3
- शेखपुरा. जिलांतर्गत समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एसपी बलिराम कुमार चौधरी और डीएम शेखर आनंद के संयुक्त अध्यक्षता में ईद उल फितर, चैती छठ एवं रामनवमी के अवसर पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारीयो के साथ ब्रीफिंग किया गया एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। #Sheikhpuranews4