Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पाटी में निकलेगी भव्य रैली, युवाओं को मिली जिम्मेदारी
Lucky Gole (Aditya)
विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पाटी में निकलेगी भव्य रैली, युवाओं को मिली जिम्मेदारी
More news from Dhar and nearby areas
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां राजगढ़। दतिया में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को सत्य की जीत बताते हुए खुशी का इजहार किया। बुधवार को उपचुनाव के परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। शाम के समय पुराना बस स्टैंड स्थित पालिका निधि कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। आतिशबाजी कार्यक्रम प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिसोदिया, समाजसेवी मुकेश तूफान, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद सनी सिसोदिया, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, गोपाल वाणी, संदीप बारोंड, देवीसिंह बवेरिया, अंसार खान, गोविंद भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिम्मत बारोड की रिपोर्ट1
- मांडू कब्रिस्तान की सुरक्षा बाउंड्री बाल चौरी होने पर मुस्लिम समाज के द्वारा मांडू थाने पहुंच कर दिया ज्ञापन मांडू कब्रिस्तान की सुरक्षा बाउंड्री बाल चौरी होने पर मुस्लिम समाज के द्वारा मांडू थाने पहुंच कर दिया ज्ञापन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के वार्ड क्रमांक 3 मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल में लगी लोहे के तार और जाली सुरक्षा हेतु लगाई गई थी विगत कुछ दिनों पूर्व कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल में लगी उक्त लोहे की तार जाली निकाल कर चोरी कर लिया गया मुस्लिम समाज के द्वारा बताया गया लगभग 250 फीट लंबी लोहे की तार जाली चोरी होने से कब्रिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा समाज में चिंता का वातावरण बना हुआ है वही मुस्लिम समाज के द्वारा मांडू थाने पर पहुंचकर आज एक ज्ञापन दिया गया जिसमें मांडू थाने प्रभारी इंदर सिंह रावत को मुस्लिम समाज के द्वारा बताया गया कि मांडू में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की बाउंड्री से लगभग 250 फीट लंबी लोहे की तार और जाली चोरी हो गई है जिसमें कुछ आजसामाजिक तत्वों का हाथ दिखाई दे रहा है वहीं उन लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से जांच की जाए की मांग की गई है वही मांडू थाना प्रभारी इंदल सिंह रावत के द्वारा मुस्लिम समाज को आश्वासन देते हुए कहा गया कि जल्द हम सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों को पकड़ लेंगे और उन पर सख्त कार्रवाई करेंगे4
- खरगोन विशेष सशस्त्र बल बटालियन की स्थापना खरगोन में नही होने का विरोध शुरू खरगोन विशेष सशस्त्र बल बटालियन की स्थापना खरगोन में नही होने का विरोध शुरू पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में पुलिस बटालियन की 14 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की थी घोषण 4 साल में बटालियन की स्थापना नही होने पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा 27 जुलाई 2026 को करने के बाद खरगोन में विरोध शुरू कांग्रेस पार्टी श्री कृष्ण टॉकीज चौराहे पर चलाया हस्ताक्षर अभियान 4 साल में बटालियन की स्थापना नही होने पर कांग्रेस ने मांगा जबाब कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रैली निकालकर पूर्व सीएम शिवराज सिह चौहान की बटालियन की घोषण पूरी नही होने पर किया विरोध प्रदर्शन, विश्वासघात का लगाया आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक का बयान, बटालियन की स्थापना के लिये कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आन्दोलन सांसद, विधायक और सीएम का करेंगे घेराव एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन1
- हरसोला में 48 वर्षों से श्रावण मास में अखंड रामायण पाठ का आयोजन महू lग्राम हरसोला, तहसील महू, जिला इंदौर स्थित चंद्रभागा नदी के तट पर बसे प्राचीन अमरेश्वर महादेव मंदिर में, जो क्षेत्रवासियों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। प्राचीन अमरेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। श्रावण मास के पावन अवसर पर इस मंदिर में पिछले 48 वर्षों से लगातार अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक परंपरा को ग्राम के श्रद्धालु एवं ग्रामीण भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से आगे बढ़ा रहे हैं। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहता है और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को कांवड़ यात्री एवं शिवभक्त भगवान अमरेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठता है। वहीं, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। समय-समय पर मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा, शिव पुराण कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन होता रहता है। यह प्राचीन मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी महत्वपूर्ण प्रतीक है। चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित प्राचीन अमरेश्वर महादेव मंदिर, हरसोला आज भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और सनातन परंपरा को जीवंत बनाए हुए है।1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिव भक्तो ने नर्मदा घाट पर आस्था की लगाई डुपकी, किया शिव पूजन..1
- हमारे गांव में 30 तारीख शुक्रवार को नाग देवता का ध्यान हो जाने के कारण लोगों ने पूरे नियम अनुसार उनको श्रद्धांजलि दिए1
- फांसी पटका मिला नाबालिक युवती का शव..धामनोद पुलिस जांच में जुटी।1