logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरी को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर महाधरना, बारिश के बीच जुटे लोग, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया गया। नागरिक मंच देवरी के बैनर तले आयोजित इस महाधरना में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुटे और देवरी को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “गांव-गांव को जगाना है, देवरी को अनुमंडल बनाना है” और “जन-जन को जगाना है, देवरी को अनुमंडल बनाना है” जैसे नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाल ही में दिवंगत हुए झारखंड के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बारिश के बावजूद धरना स्थल पर लोगों की मौजूदगी और एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। नागरिक मंच के बैनर तले आयोजित इस महाधरना के माध्यम से सरकार और प्रशासन से देवरी को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवरी को अनुमंडल बनाने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए होने वाली परेशानी कम होगी। अब देखना होगा कि देवरी को अनुमंडल बनाने की इस मांग पर सरकार और प्रशासन की ओर से क्या पहल की जाती है।

3 hrs ago
user_Satya sahitya news
Satya sahitya news
News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • सड़क पर गिट्टी-बालू से पलटा टेंपो, महिला की मौत मृतका के बेटे ने टेंपो चालक और सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की सड़क पर गिट्टी-बालू से पलटा टेंपो, महिला की मौत मृतका के बेटे ने टेंपो चालक और सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
    1
    सड़क पर गिट्टी-बालू से पलटा टेंपो, महिला की मौत

मृतका के बेटे ने टेंपो चालक और सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

सड़क पर गिट्टी-बालू से पलटा टेंपो, महिला की मौत
मृतका के बेटे ने टेंपो चालक और सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • FIR के बाद कतरास में गरमाया सियासी माहौल! पार्षद निरुपमा देवी की आंदोलन की चेतावनी, अशोक लाल बोले—“डरने वाले नहीं!”
    1
    FIR के बाद कतरास में गरमाया सियासी माहौल! पार्षद निरुपमा देवी की आंदोलन की चेतावनी, अशोक लाल बोले—“डरने वाले नहीं!”
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    28 min ago
  • धनबाद जिले के कतरास में अवैध खनन से शुरू हुए विवाद में कुल 3 FIR दर्ज की गई है जिसमे कई आरोपी नामज़द है मामला अवैध कोयला खनन , सड़क जाम , वीडियो बनाने को लेकर दर्ज है नामजद आरोपी में वार्ड 5 की पार्षद ने कतरास थाना प्रभारी , समाजसेवी भाजपा नेता वशिष्ठ चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं । #dhanbad
    1
    धनबाद जिले के कतरास में अवैध खनन से शुरू हुए विवाद में कुल 3 FIR दर्ज की गई है जिसमे कई आरोपी नामज़द है मामला अवैध कोयला खनन , सड़क जाम , वीडियो बनाने को लेकर दर्ज है नामजद आरोपी में वार्ड 5 की पार्षद ने कतरास थाना प्रभारी , समाजसेवी भाजपा नेता वशिष्ठ चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
#dhanbad
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कतरास स्थित पांचगढ़ी बाजार हनुमान मेंशन में खुला आहर रेस्टोरेंट
    1
    कतरास स्थित पांचगढ़ी बाजार हनुमान मेंशन में खुला आहर रेस्टोरेंट
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गजलीटांड कतरास हादसा: बरसी पर उमड़ी भीड़, शहीद स्तम्भ पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित कतरास का गजलीटांड (Gajli Tand) हादसा भारतीय औद्योगिक और खनन इतिहास के सबसे काले और वीभत्स अध्यायों में से एक है। यह वह त्रासदी थी, जिसने न सिर्फ जमीन के अंदर काम करने वाले मजदूरों के हौसलों को झकझोरा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। आज एक बार फिर, इस दर्दनाक हादसे की याद में पूरा इलाका गमगीन हो उठा।" ​आज इस भीषण त्रासदी की बरसी पर मृतक मजदूरों के परिवारजनों समेत सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने गजली टांड शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहाँ मौजूद पीड़ित परिवारों के दर्द और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन दिखा। दशकों बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने का गम इन परिवारों के दिलों में आज भी जिंदा है। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन तमाम अनाम शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपनी जान गँवाई थी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की गजलीटांड कोलियरी में भारी मानसूनी बारिश के कारण पास की कतरा नदी का बांध टूट गया था, जिससे करोड़ों गैलन पानी अचानक भूमिगत खदान (Underground Mine) के अंदर जा घुसा था और सैकड़ों मजदूर अंदर ही फंस गए थे। सरकारी रिकॉर्ड में इस हादसे में 64 से अधिक मजदूरों की मौत दर्ज की गई, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा था, क्योंकि कई शव कभी बरामद ही नहीं हो सके। ​"गजलीटांड सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा थी।" ​सुरक्षा पर सवाल: इस घटना ने देश भर की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और आपातकालीन निकास मार्गों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। ​आज शहीद स्तम्भ पर उमड़ी यह भीड़ इस बात की गवाही देती है कि भले ही समय बीत गया हो, लेकिन इस खूनी हादसे के जख्म आज भी पूरी तरह हरे हैं। ​ ​"गजलीटांड का यह हादसा हमें आज भी यह याद दिलाता है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जो कोयला हम निकालते हैं, उसकी कीमत इन बेकसूर मजदूरों ने अपनी जान देकर चुकाई है। आज शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देते हुए हर शख्स की बस यही मांग थी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और मजदूरों की सुरक्षा से कभी समझौता न किया जाए। ​इन्हें शत-शत नमन, धन्यवाद।"
    1
    गजलीटांड कतरास हादसा: बरसी पर उमड़ी भीड़, शहीद स्तम्भ पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
झारखंड के धनबाद जिले में स्थित कतरास का गजलीटांड (Gajli Tand) हादसा भारतीय औद्योगिक और खनन इतिहास के सबसे काले और वीभत्स अध्यायों में से एक है। यह वह त्रासदी थी, जिसने न सिर्फ जमीन के अंदर काम करने वाले मजदूरों के हौसलों को झकझोरा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। आज एक बार फिर, इस दर्दनाक हादसे की याद में पूरा इलाका गमगीन हो उठा।"
​आज इस भीषण त्रासदी की बरसी पर मृतक मजदूरों के परिवारजनों समेत सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने गजली टांड शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वहाँ मौजूद पीड़ित परिवारों के दर्द और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन दिखा। दशकों बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने का गम इन परिवारों के दिलों में आज भी जिंदा है। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन तमाम अनाम शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपनी जान गँवाई थी।
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की गजलीटांड कोलियरी में 
भारी मानसूनी बारिश के कारण पास की कतरा नदी का बांध टूट गया था, जिससे करोड़ों गैलन पानी अचानक भूमिगत खदान (Underground Mine) के अंदर जा घुसा था और सैकड़ों मजदूर अंदर ही फंस गए थे।
सरकारी रिकॉर्ड में इस हादसे में 64 से अधिक मजदूरों की मौत दर्ज की गई, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा था, क्योंकि कई शव कभी बरामद ही नहीं हो सके।
​"गजलीटांड सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा थी।"
​सुरक्षा पर सवाल: इस घटना ने देश भर की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और आपातकालीन निकास मार्गों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
​आज शहीद स्तम्भ पर उमड़ी यह भीड़ इस बात की गवाही देती है कि भले ही समय बीत गया हो, लेकिन इस खूनी हादसे के जख्म आज भी पूरी तरह हरे हैं।
​
​"गजलीटांड का यह हादसा हमें आज भी यह याद दिलाता है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जो कोयला हम निकालते हैं, उसकी कीमत इन बेकसूर मजदूरों ने अपनी जान देकर चुकाई है। आज शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देते हुए हर शख्स की बस यही मांग थी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और मजदूरों की सुरक्षा से कभी समझौता न किया जाए।
​इन्हें शत-शत नमन, धन्यवाद।"
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • विश्वास’ अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बरामद किए 177 स्मार्टफोन करीब 53 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, एसपी ने कोडरमा के वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल विश्वास’ अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बरामद किए 177 स्मार्टफोन करीब 53 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, एसपी ने कोडरमा के वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल
    1
    विश्वास’ अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बरामद किए 177 स्मार्टफोन

करीब 53 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, एसपी ने कोडरमा के वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल
विश्वास’ अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बरामद किए 177 स्मार्टफोन
करीब 53 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, एसपी ने कोडरमा के वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    54 min ago
  • गजली टांड़ में गजलीटांड़ कोलियरी हादसे में शिकार हुए शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल वार्ड पांच की पार्षद निरुपमा देवी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,, !
    1
    गजली टांड़ में गजलीटांड़ कोलियरी हादसे में शिकार हुए शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई 
इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल वार्ड पांच की पार्षद  निरुपमा देवी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए 
क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,, !
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • #समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया के निकट बरगद के पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौ'त #दो बच्चे की घटना स्थल पर ही हुई मौ'त, जबकि एक की उपचार के लिए ले जाने क्रम में हुई मौ'त घटना के बाद स्कूल के निकट जुटे ग्रामीणों ने किया आक्रोश का इजहार, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसडीओ, बीडीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी #Samastipur #Vibutipur #schoollife #समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया के निकट बरगद के पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौ'त #दो बच्चे की घटना स्थल पर ही हुई मौ'त, जबकि एक की उपचार के लिए ले जाने क्रम में हुई मौ'त घटना के बाद स्कूल के निकट जुटे ग्रामीणों ने किया आक्रोश का इजहार, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसडीओ, बीडीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी #Samastipur #Vibutipur #schoollife
    1
    #समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया के निकट बरगद के पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौ'त

#दो बच्चे की घटना स्थल पर ही हुई मौ'त, जबकि एक की उपचार के लिए ले जाने क्रम में हुई मौ'त 

घटना के बाद स्कूल के निकट जुटे ग्रामीणों ने किया आक्रोश का इजहार, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसडीओ, बीडीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी

#Samastipur #Vibutipur #schoollife

    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.