logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 अप्रैल को नाहर मऊ में मनाई गई पहली बार डॉ साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती भीम राव अम्बेडकर की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

2 days ago
user_Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
Kiosk देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
2 days ago

14 अप्रैल को नाहर मऊ में मनाई गई पहली बार डॉ साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती भीम राव अम्बेडकर की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गौ प्रतिष्ठा अभियान 27 अप्रैल पूरे भारतवर्ष में मुहिम हेतु गौरक्षा के लिए क्यों मनाए वीडियो देखे और समझ पाए
    1
    गौ प्रतिष्ठा अभियान 27 अप्रैल पूरे भारतवर्ष में मुहिम हेतु गौरक्षा के लिए क्यों मनाए वीडियो देखे और समझ पाए
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • सागर जिले की देवरी के ग्राम मढ़ी जमुनिया में साप्ताहिक आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमे गांव सहित आस पास के क्षेत्रों से लोग शामिल हुए और धर्म लाभ लिया
    1
    सागर जिले की देवरी के ग्राम मढ़ी जमुनिया में साप्ताहिक आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमे गांव सहित आस पास के क्षेत्रों से लोग शामिल हुए और धर्म लाभ लिया
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गाडरवारा में नए बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी भीषणआग नगर पालिका द्वारा दमकल की मदद से आग बुझाने का कार्य जारी
    1
    गाडरवारा में नए बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी भीषणआग नगर पालिका द्वारा दमकल की मदद से आग बुझाने का कार्य जारी
    user_Tara patel - MO,9424301511
    Tara patel - MO,9424301511
    मीडिया कंपनी नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने “अटल पार्क“ का लोकार्पण किया, स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम गौरव दिवस अपनी मातृभूमि को नमन करने तथा नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का दिवस - अविराज सिंह विकास के साथ गौरव दिवस ने बरोदिया कलां को सांस्कृतिक मानचित्र पर पहचान दिलाई - अविराज सिंह बरोदिया कलां,(मालथौन)। कोई भी देश उन नागरिकों के बिना महान नहीं बन सकता जो अपनी पहचान पर गर्व करते हैं और अपने भविष्य के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। गौरव दिवस के दिन हम अपने बरोदिया कलां के गौरव , यहां की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। यह अपनी मातृभूमि को नमन करने का दिवस है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अधिराज सिंह ने यहां “बरोदिया कलां गौरव दिवस“ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पित पार्क का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर “अटल पार्क“ किया, साथ ही बरोदिया कलां स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्टेडियम किया। उन्होंने कहा कि पार्क में श्रद्धेय अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक टीवी रियलिटी शो की विजेता, लोकप्रिय गायिका अरुणिता लाल के गीतों की शानदार और भव्य प्रस्तुति हुई। गौरव दिवस के मंच से अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि आपके अपने भूपेंद्र भैया ने केवल सड़कों और भवनों का विकास ही नहीं किया, बल्कि बरोदियाकलां गौरव दिवस शुरू कराकर बरोदियाकलां की सांस्कृतिक आत्मा को भी एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और पूर्वजों के गौरव को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि जड़ें कटने पर पेड़ सूख जाता है। आज का युवा तकनीक से तो जुड़ गया है, लेकिन धीरे-धीरे संस्कारों और परंपराओं से दूर होता जा रहा है। युवा नेता श्री अधिराज सिंह ने प्रख्यात कवि स्व श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि “संस्कृति वह है जिसे हम जीवन भर कमाते हैं, यह पूर्वजों का ऋण है जिसे हम चुकाते हैं। यह न ईंटों के महलों में, न वस्त्रों में बसती है, यह तो मनुष्य के चरित्र और आचरण में हँसती है।“ उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका हिन्दू एकता में अत्यंत महत्वपूर्ण है। संस्कारयुक्त शिक्षा, इतिहास का ज्ञान और सामाजिक चेतना ही युवा पीढ़ी को संगठित और जागरूक बना सकती है। हिन्दू धर्म केवल उपदेश नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व सिखाता है। सही इतिहास-बोध युवाओं में स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश के सपनों का प्रतिनिधि है, युवा काल अमृत काल है। युवा वही है जो निरंतर कुछ सीखता रहे। आपकी तरक्की व्यस्तता पर नहीं, व्यवस्थित काम पर निर्भर करेगी। युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। उन्होंने आचार्य चाणक्य को उद्धृत करते हुए कहा कि युवा अवस्था में किया गया परिश्रम ही भविष्य में सुख देता है। विद्या, शक्ति और आत्मसंयम - यही युवाओं की सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने कहा कि हमें सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत का यह कथन स्मरण रखना चाहिए कि संस्कृति किताबों में नहीं, हमारे आचरण में दिखनी चाहिए। जो हम समाज को देना चाहते हैं, वह पहले हमारे व्यक्तित्व में संस्कार बनकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा जब राजनीति में आते हैं तो वे एक नई ऊर्जा के साथ नया सोच भी लाते हैं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने यह सही कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो युवा वर्ग की क्षमता, नैतिकता और उनके उज्ज्वल भविष्य को निगल रही है। हिन्दू धर्म सत्संग को जीवन का आधार मानकर मन की अशांति और नशा-आसक्ति से बचाव करता है।तात्कालिक आनंद की खोज युवाओं को नशा, जुआ और अनैतिक गतिविधियों की ओर ले जा रही है। हिन्दू दर्शन स्थायी सुख के लिए त्याग, संतोष और संतुलन का मार्ग दिखाता है, जो इन कुरीतियों से मुक्ति का स्थायी समाधान है। 1.25 की लागत से निर्मित “अटल पार्क“और प्रधानमंत्री “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ में फ्लडलाइट का लोकार्पण किया इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज यहां सुंदर पार्क, तालाब और फ्लडलाइट से सजा स्टेडियम देखा। देख कर लगा कि यह बरोदिया कलां नगर भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। पार्क में और क्या हो सकता है यह भी निर्देश दिए गए हैं। आज से पार्क का नाम “अटल पार्क“ होगा और स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ होगा। उन्होंने कहा कि अटल पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रतिभा को सिद्ध किया गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपने शालीन और आत्मविश्वासी स्वभाव के अनुसार गायन क्षमता की गहराई का इस स्टेज शो में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक तरफ युवा वर्ग की पसंद के गीतों की प्रस्तुति से प्रांगण को जोश से भर दिया। साथ ही आल टाइम ग्रेट फिल्मी गीतों का बड़ी ही खूबसूरती से नये प्रयोगों के साथ प्रस्तुत किया। इन गीतों में पन्ना की तमन्ना है, शीशा हो या दिल हो, जिए तो जिए कैसे, प्यार हुआ इकरार हुआ, एक राधा एक मीरा, सत्यम शिवम सुंदरम, तू मेरा जानू है, करले प्यार करले, मुझे तुमसे है कितने, ये गलियां ये चौबार, मेरा पिया घर आया,मार डाला, मेरी सांसों में तू, कुछ कुछ होता है, हजारों में किसी को, प्यार हुआ इकरार हुआ, मैं हूं खुशरंग, आओ तुम्हें चाँद, दिलबर दिल से प्यारे, सुन साहिबा सुन जैसे गीत प्रस्तुति में शामिल रहे। बरोदिया कलां में अरुणिता को सुनने परे खुरई विधानसभा क्षेत्र, सागर जिले के अलावा निकटवर्ती राज्य यूपी के ललितपुर से भी दर्शक कार्यक्रम को देखने सुनने आए। दर्शकों की उत्सुकता के पीछे अरुणिता की टीवी चैनलों पर लोकप्रिय हुए म्यूजिकल रियलिटी शो कारण रहे जहां दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा। भव्य आतिशबाजी से रंगारंग हुआ बरोदिया कलां का आकाश,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान हुआ नगर परिषद बरोदिया कलां के आयोजन गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, कन्या पूजन और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्ष 2025-26 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व खेल प्रतिभाओं को सम्मान किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्मी यादव, चंचल साहू, मयंम चौरसिया, इन्द्रजीत समाधिया, श्रद्धा साहू, राधिका दांगी, जया कुशवाहा, मोहनीश प्रजापति, निकिता पटेल, मालती अहिरवार, चांदनी प्रजापति शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भोपाल से आई एंकर प्रतिभा मेनन और लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना देवी चुन्नी लाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, अरविंद लोधी, पुष्पेंद्र परिहार, अनिल पाराशर, राजेंद्र सिंह दरी, बलवीर सिंह राजपूत, आरसी दुबे, संगीता कौशिक, कोमल यादव, उमेश अहिरवार, दयाराम चौरसिया, निरंजनसिंह ठाकुर, अजमेर सिंह लोधी, रामसिंह ठाकुर, बलराम ठाकुर, तोरण राय, नपं उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता दुबे, पार्षद, श्रीमती रतिराजा बुन्देला, लखन, श्रीमती पूजा, श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती हल्ली बाई, कोमल सिंह, श्रीमती रेखा चौरसिया, बलराम सिंह दांगी, खुशाल, श्रीमती रामसखी सौर, सुरेन्द्र सौर, श्रीमती लक्ष्मीबाई, दिलीप कुमार अहिरवार, मनीष पटवा सहित समस्त जनप्रतिनिधि, एसडीएम मनोज चौरसिया,नगरपालिका सीएमओ राजेश मेहतेल, नगरपरिषद सीएमओ संजय समुद्रे और हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
    4
    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने “अटल पार्क“ का लोकार्पण किया, स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम
गौरव दिवस अपनी मातृभूमि को नमन करने तथा नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का दिवस - अविराज सिंह 
विकास के साथ गौरव दिवस ने बरोदिया कलां को सांस्कृतिक मानचित्र पर पहचान दिलाई - अविराज सिंह 
बरोदिया कलां,(मालथौन)। कोई भी देश उन नागरिकों के बिना महान नहीं बन सकता जो अपनी पहचान पर गर्व करते हैं और अपने भविष्य के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। गौरव दिवस के दिन हम अपने बरोदिया कलां के गौरव , यहां की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। यह अपनी मातृभूमि को नमन करने का दिवस है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अधिराज सिंह ने यहां “बरोदिया कलां गौरव दिवस“ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पित पार्क का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर “अटल पार्क“ किया, साथ ही बरोदिया कलां स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्टेडियम किया। उन्होंने कहा कि पार्क में श्रद्धेय अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक टीवी रियलिटी शो की विजेता, लोकप्रिय गायिका अरुणिता लाल के गीतों की शानदार और भव्य प्रस्तुति हुई। 
गौरव दिवस के मंच से अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि आपके अपने भूपेंद्र भैया ने केवल सड़कों और भवनों का विकास ही नहीं किया, बल्कि बरोदियाकलां गौरव दिवस शुरू कराकर बरोदियाकलां की सांस्कृतिक आत्मा को भी एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और पूर्वजों के गौरव को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि जड़ें कटने पर पेड़ सूख जाता है। आज का युवा तकनीक से तो जुड़ गया है, लेकिन धीरे-धीरे संस्कारों और परंपराओं से दूर होता जा रहा है। युवा नेता श्री अधिराज सिंह ने प्रख्यात कवि स्व श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि “संस्कृति वह है जिसे हम जीवन भर कमाते हैं, यह पूर्वजों का ऋण है जिसे हम चुकाते हैं। यह न ईंटों के महलों में, न वस्त्रों में बसती है, यह तो मनुष्य के चरित्र और आचरण में हँसती है।“ उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका हिन्दू एकता में अत्यंत महत्वपूर्ण है। संस्कारयुक्त शिक्षा, इतिहास का ज्ञान और सामाजिक चेतना ही युवा पीढ़ी को संगठित और जागरूक बना सकती है। हिन्दू धर्म केवल उपदेश नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व सिखाता है। सही इतिहास-बोध युवाओं में स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश के सपनों का प्रतिनिधि है, युवा काल अमृत काल है। युवा वही है जो निरंतर कुछ सीखता रहे। आपकी तरक्की व्यस्तता पर नहीं, व्यवस्थित काम पर निर्भर करेगी। युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। 
उन्होंने आचार्य चाणक्य को उद्धृत करते हुए कहा कि युवा अवस्था में किया गया परिश्रम ही भविष्य में सुख देता है। विद्या, शक्ति और आत्मसंयम - यही युवाओं की सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने कहा कि हमें सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत का यह कथन स्मरण रखना चाहिए कि संस्कृति किताबों में नहीं, हमारे आचरण में दिखनी चाहिए। जो हम समाज को देना चाहते हैं, वह पहले हमारे व्यक्तित्व में संस्कार बनकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा जब राजनीति में आते हैं तो वे एक नई ऊर्जा के साथ नया सोच भी लाते हैं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने यह सही कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो युवा वर्ग की क्षमता, नैतिकता और उनके उज्ज्वल भविष्य को निगल रही है। हिन्दू धर्म सत्संग को जीवन का आधार मानकर मन की अशांति और नशा-आसक्ति से बचाव करता है।तात्कालिक आनंद की खोज युवाओं को नशा, जुआ और अनैतिक गतिविधियों की ओर ले जा रही है। हिन्दू दर्शन स्थायी सुख के लिए त्याग, संतोष और संतुलन का मार्ग दिखाता है, जो इन कुरीतियों से मुक्ति का स्थायी समाधान है।
1.25 की लागत से निर्मित “अटल पार्क“और प्रधानमंत्री “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ में फ्लडलाइट का लोकार्पण किया 
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज यहां सुंदर पार्क, तालाब और फ्लडलाइट से सजा स्टेडियम देखा। देख कर लगा कि यह बरोदिया कलां नगर भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। पार्क में और क्या हो सकता है यह भी निर्देश दिए गए हैं। आज से पार्क का नाम “अटल  पार्क“ होगा और स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ होगा। उन्होंने कहा कि अटल पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 
गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रतिभा को सिद्ध किया
गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपने शालीन और आत्मविश्वासी स्वभाव के अनुसार गायन क्षमता की गहराई का इस स्टेज शो में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक तरफ युवा वर्ग की पसंद के गीतों की प्रस्तुति से प्रांगण को जोश से भर दिया। साथ ही आल टाइम ग्रेट फिल्मी गीतों का बड़ी ही खूबसूरती से नये प्रयोगों के साथ प्रस्तुत किया। इन गीतों में पन्ना की तमन्ना  है, शीशा हो या दिल हो, जिए तो जिए कैसे, प्यार हुआ इकरार हुआ, एक राधा एक मीरा, सत्यम शिवम सुंदरम, तू मेरा जानू है, करले प्यार करले, मुझे तुमसे है कितने,  ये गलियां ये चौबार, मेरा पिया घर आया,मार डाला, मेरी सांसों में तू, कुछ कुछ होता है, हजारों में किसी को, प्यार हुआ इकरार हुआ, मैं हूं खुशरंग, आओ तुम्हें चाँद, दिलबर दिल से प्यारे, सुन साहिबा सुन जैसे गीत प्रस्तुति में शामिल रहे। बरोदिया कलां में अरुणिता को सुनने परे खुरई विधानसभा क्षेत्र, सागर जिले के अलावा निकटवर्ती राज्य यूपी के ललितपुर से भी दर्शक कार्यक्रम को देखने सुनने आए। दर्शकों की उत्सुकता के पीछे अरुणिता की टीवी चैनलों पर लोकप्रिय हुए म्यूजिकल रियलिटी शो कारण रहे जहां दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा। 
भव्य आतिशबाजी से रंगारंग हुआ बरोदिया कलां का आकाश,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान हुआ
नगर परिषद बरोदिया कलां के आयोजन गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, कन्या पूजन और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्ष 2025-26 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व खेल प्रतिभाओं को सम्मान किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्मी यादव, चंचल साहू, मयंम चौरसिया, इन्द्रजीत समाधिया, श्रद्धा साहू, राधिका दांगी, जया कुशवाहा, मोहनीश प्रजापति, निकिता पटेल, मालती अहिरवार, चांदनी प्रजापति शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन भोपाल से आई एंकर प्रतिभा मेनन और लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना देवी चुन्नी लाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, अरविंद लोधी, पुष्पेंद्र परिहार, अनिल पाराशर, राजेंद्र सिंह दरी, बलवीर सिंह राजपूत, आरसी दुबे, संगीता कौशिक, कोमल यादव, उमेश अहिरवार, दयाराम चौरसिया, निरंजनसिंह ठाकुर, अजमेर सिंह लोधी, रामसिंह ठाकुर, बलराम ठाकुर, तोरण राय, नपं उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता दुबे, पार्षद, श्रीमती रतिराजा बुन्देला, लखन, श्रीमती पूजा, श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती हल्ली बाई, कोमल सिंह, श्रीमती रेखा चौरसिया, बलराम सिंह दांगी, खुशाल, श्रीमती रामसखी सौर, सुरेन्द्र सौर, श्रीमती लक्ष्मीबाई, दिलीप कुमार अहिरवार, मनीष पटवा सहित समस्त जनप्रतिनिधि, एसडीएम मनोज चौरसिया,नगरपालिका सीएमओ राजेश मेहतेल, नगरपरिषद सीएमओ संजय समुद्रे और हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by News Chandra Shekher Sonu
    1
    Post by News Chandra Shekher Sonu
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​नरसिंहपुर नगर पालिका की 'सूखी' संवेदना: न लाल कपड़ा, न ढक्कन; धूल और कीड़ों के बीच प्यास बुझाने को मजबूर राहगीर
    1
    ​नरसिंहपुर नगर पालिका की 'सूखी' संवेदना: न लाल कपड़ा, न ढक्कन; धूल और कीड़ों के बीच प्यास बुझाने को मजबूर राहगीर
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “अस्पताल में सब ठीक है… या सिर्फ कागजों में?” 👉 “जब खुद कलेक्टर पहुंच जाएं वार्ड में… तो सच सामने आ ही जाता है!” नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, जहां दिखाई जाती हैं सच की सूरत। और आज की बड़ी खबर आ रही है जिला अस्पताल से, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया। जी हां, बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्टर सीधे अस्पताल पहुंचीं… और एक-एक वार्ड का सघन निरीक्षण किया। सबसे खास बात—उन्होंने प्रसूति वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधे संवाद किया… और जाना कि असल में जमीनी हकीकत क्या है। 👉 क्या समय पर इलाज मिल रहा है? 👉 क्या दवाइयां उपलब्ध हैं? 👉 साफ-सफाई की क्या स्थिति है? इन सभी सवालों के जवाब खुद मरीजों से लिए गए। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी सामने आई… जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 👉 कलेक्टर के इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया… 👉 और अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल ये है— क्या ये सुधार सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहेगा… या सच में बदलेगी अस्पताल की तस्वीर? फिलहाल के लिए इतना ही… हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ।
    2
    “अस्पताल में सब ठीक है… या सिर्फ कागजों में?”
👉 “जब खुद कलेक्टर पहुंच जाएं वार्ड में… तो सच सामने आ ही जाता है!”
नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, जहां दिखाई जाती हैं सच की सूरत।
और आज की बड़ी खबर आ रही है जिला अस्पताल से, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया।
जी हां, बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्टर सीधे अस्पताल पहुंचीं… और एक-एक वार्ड का सघन निरीक्षण किया।
सबसे खास बात—उन्होंने प्रसूति वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधे संवाद किया… और जाना कि असल में जमीनी हकीकत क्या है।
👉 क्या समय पर इलाज मिल रहा है?
👉 क्या दवाइयां उपलब्ध हैं?
👉 साफ-सफाई की क्या स्थिति है?
इन सभी सवालों के जवाब खुद मरीजों से लिए गए।
इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी सामने आई… जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
👉 कलेक्टर के इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया…
👉 और अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।
अब बड़ा सवाल ये है—
क्या ये सुधार सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहेगा… या सच में बदलेगी अस्पताल की तस्वीर?
फिलहाल के लिए इतना ही…
हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ।
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.