Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नया राजनीतिक संदेश जारी किया है। यह संदेश राज्य की आगामी राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की भूमिका के लिए अहम माना जा रहा है।
Dinesh Chandra Rathore
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नया राजनीतिक संदेश जारी किया है। यह संदेश राज्य की आगामी राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की भूमिका के लिए अहम माना जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर में हाईटेक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली-दुबई से जुड़े तार #IndoreNews #CrimeBranch #BettingRacket #OnlineSatta #BreakingNews #MPNews #CyberCrime #IndorePolice #SattaRaid #CrimeNews #sundaramexpress इंदौर में पकड़ाए स्टोरियां का कनेक्शन दिल्ली और दुबई से जांच में जुटी पुलिस क्राइम ब्रांच के द्वारा मामले में कार्रवाई की गई है दिल्ली और मुंबई बेस्ड डायमंड सर्वर के जरिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम महिला सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है पकड़ा सटोरिया शिवपुरी और गुना के रहने वाले हैं बताया जा रहा है कि किराए का फ्लैट लेकर 6 महीने से रुके थे इंदौर में 39 मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड जप्त एंकर - इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है, इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सर्वर बेस्ड सिस्टम के जरिए लंबे समय से सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़े पैमाने पर डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत सामने आए हैं। वीओ - दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क सामने आया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई बेस्ड डायमंड सर्वर के जरिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम संचालित किया जा रहा था, इस नेटवर्क के माध्यम से बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का कारोबार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से एक लाख चालीस हजार रुपये नकद, तीन लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, साथ ही कई आईडी, बैंक स्टेटमेंट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के अवैध ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी बैंक खातों के जरिए अवैध लेनदेन संचालित करते थे और सट्टेबाजी के लिए विशेष सर्वर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करते थे, गिरफ्तार आरोपियों में शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, जतिन शर्मा, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन शामिल हैं, जो शिवपुरी और गुना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, आने वाले समय में और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। वही इस नेटवर्क के तार दिल्ली के साथ साथ दुबई से भी जुड़े है। बाइट - मीना चौहान --- एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच1
- एक लड़का दो मोबाइल अपनी स्कूटी पर भूल गया था जिसे सराफा पुलिस ने वापिस लौटाया सराफा इंदौर इंदौर के सराफा में नाश्ता के लिए आया एक लड़का अपने स्कूटीकी सीट रखकर मोबइल भूल कर चला गया इसी बीच पुलिस को यह मोबाइल सीट पर रखे हुए मिल गए सराफा पुलिस कर्मियों ने इन मोबाइल को उस लड़के को फोन कर बुलाया और कीमत 1.00000 के मोबाइल उसे लोटाए लड़के ने पुलिस जवानो को धन्यवाद दिया1
- मालवा उत्सव का शुभारंभ ,तलवार रास, प्राचीन गरबा धनगरी गाजा,गोवा का कुनबी,गेडी सिद्धि धमाल गुस्साडी मालवा उत्सव का शुभारंभ ,तलवार रास, प्राचीन गरबा धनगरी गाजा,गोवा का कुनबी,गेडी सिद्धि धमाल गुस्साडी *शिल्प बाजार हुआ गुलजार प्रतिदिन शुरू होगा 4:00 बजे* इंदौर। मध्य प्रदेश की पहचान बन चुका मालवा उत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ। लोक संस्कृति मंच एवं नगर पालिका निगम , संस्कृति संचनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से मनाए जा रहे इस उत्सव में आज कला प्रेमियों की उपस्थिति दशहरा मैदान परिसर पर देखी गई। लोक संस्कृति मंच के संयोजक शंकर लालवानी ने बताया कि पांडा गांव गोवा के प्राचीन मंदिर मंगेश मंदिर की प्रतिकृति बने मंच पर जनजाति एवं लोक नृत्यो ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी जहां भील आदिवासी जनजाति का भगोरिया नृत्य आदिवासी अंचल की बांनगी दिखा रहा था जो की होली के अवसरों पर प्रमुख रूप से बाजारों में जवान आदिवासी लड़के लड़कियों के द्वारा किया जाता हैं। छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों द्वारा गेड़ी नृत्य जो की गोंड मोरिया और भत्रा जनजाति द्वारा किया जाता है। मानसून के समय किया जाने वाला यह नृत्य लयबद्ध तरीके से बंबू स्टिक पर पुरुषों के द्वारा महिलाओं सथ खूबसूरती से पेश किया गया ।स्थानीय कलाकारों पूजा पटवर्धन जी समूह ने कालिया मर्दन का शास्त्रीय रूप में प्रस्तुतिकरण दिया वही कलाकारों द्वारा राम स्तुति और हनुमान चालीसा की प्रस्तुति नृत्य के माध्यम से दी गई। ओडिसी नृत्य का प्रस्तुतीकरण हुआ *गोवा की संस्कृति झलकी मंच पर* लोक संस्कृति मंच के संकल्प वर्मा एवं विशाल गिद्वानी ने बताया कि गोवा की कुनबी जनजाति के द्वारा किया जाने वाला परंपरागत नृत्य कुनबी प्रस्तुत किया गया जिसमें मछुआरों जैसे परिधान में प्रस्तुत किया गया था। तेलंगाना राज्य का गुस्साडी नृत्य जो की राज गोंड जनजाति द्वारा दीपावली के बाद आने वाले फेस्टिवल में किया जाता है बड़ा ही खूबसूरत बन पड़ा था जिसमें उन्होंने सिर पर खूबसूरत मोर पंख की घेरदार साफा पहन रखा था और गले में कई तरह की मालाए डालकर नृत्य कर रहे थे। गुजरात का सिद्धि धमाल जो की अफ्रीकन जनजाति जो 750 साल पहले यहां आकर बसी थी उनके द्वारा खूबसूरत हुआ जिसमें उन्होंने सर से नारियल फोड़ने का करतब दिखाए। प्राचीन गरबा रास जिसमें लाल पीली चनिया चोली पहनकर नृत्य किया गया यह नवरात्रि के अवसर पर किया जाने वाला रास है । वही झाला वारी रास का प्रस्तुतीकरण भी खास रहा जिसमें पगड़ी बंडी केडिया पहनकर हाथ में छोटे डंडे के साथ भगवान कृष्ण की आराधना की गई। महाराष्ट्र सांगली से आए कलाकारों द्वारा भगवान वारोबा देवता की आराधना धनगरी गाजा नृत्य के द्वारा की गई जिसमें सर पर गुलाबी फेटा बांध रखा था और पांव पर धोती पहन रखी थी आदिवासी तलवार नृत्य गुजरात के 21 कलाकारों द्वारा जिसमें से 8 महिलाएं थी प्रस्तुत किया गया जिसमें ढोल, थाली ,कुंडी शहनाई के साथ उछल-उछलकर तलवार से नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। मालवा की मटकी जिसमें छतरी के साथ मटक मटक कर डांस किया गया चटकीले रंगों के परिधान में यह नृत्य खूबसूरत बन पड़ा था लोक संस्कृति मंच के संकल्प वर्मा एवं पवन शर्मा ने बताया कि आज कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई. मंच पर विभिन्न राज्यों से आए कलाकार एवं स्थानीय कलाकार मौजूद थे। विधायक महेंद्र जी हार्डिया भी मौजूद थे।सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ. मंच के दीपक लवंगडे ने बताया कि शिल्प मेला सायंकाल 4:00 बजे से लालबाग पर प्रारंभ हुआ जिसमें कला प्रेमियों की उपस्थिति दर्ज की गई। 7 मई के कार्यक्रम शिल्प मेला सायंकाल 4:00 बजे सेत् सांस्कृतिक कार्यक्रम 7:30 बजे से गोवा का देखनी, धनगरी गाजा, सिद्धि धमाल नृत्य, तेलंगाना का गुस्सादी भगोरिया तलवार रस गरबा अहीर लाठी एवं स्थानीय कलाकारों के नृत्य होंगे।1
- इंदौर। = की कनाडिया थाना क्षेत्र में जीआरपी थाने में पद्यस्त आरक्षक सचिन चंद्रवंशी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है ।। महाराष्ट्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 2018 में फेसबुक पर पहचान के बाद आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। ।।1
- घाटे से उबरने की कोशिश: भोपाल-इंदौर मेट्रो अब 'प्री वेडिंग शूट, बर्थडे सेलिब्रेशन से करेगी कमाई मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर मेट्रो में लगातार घटती सवारी और बढ़ते घाटे के बीच भोपाल और इंदौर मेट्रो ने कमाई का नया रास्ता तलाश लिया है. अब मेट्रो सिर्फ सफर का जरिया नहीं रहेगी, बल्कि जश्न का प्लेटफॉर्म भी बनेगी. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' पहल शुरू की है, जिसके तहत प्री-वेडिंग शूट, फिल्म शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन जैसे आयोजन मेट्रो परिसर में किए जा सकेंगे. मेट्रो मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इससे अतिरिक्त राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी. इसके लिए लोगों को एक घंटे के हिसाब से 5-7 हजार रुपए तक खर्च करने होंगे. बुकिंग करीब 15 दिन पहले करानी होगी. तय नियमों और टाइमिंग का सख्ती से पालन करना होगा.1
- श्री सत्य साईं सेवा संस्थान ने इंदौर के भीड़भाड़ वाले राजवाड़ा इलाके में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 25 से ज़्यादा निःशुल्क प्याऊ लगाए हैं। संस्था के सदस्यों ने सफेद ड्रेस कोड में सेवा दी, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने दिल से धन्यवाद दिया। निवासियों ने भविष्य में भी ऐसी सेवा गतिविधियों को जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।1
- इंदौर के नेमावर रोड स्थित उद्योग नगर क्षेत्र में बने श्री सिद्धेश्वर लेटे हनुमान मंदिर में मंगलवार को आयोजित भव्य महाआरती में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और शाम होते-होते हजारों भक्त महाआरती में शामिल होने पहुंचे। पूरे परिसर में “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।1
- नेहरू पार्क के पास ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की ड्रग्स जब्त #IndoreNews #DrugBust #IndorePolice #BreakingNews #MPNews #BrownSugar #CrimeNews #NDPSAct #IndoreCrime #PoliceAction #sundaramexpress इंदौर पुलिस ने 11.60 ग्राम मादक पदार्थ बरामद की गई पुलिस कर रही जांच नेहरू पार्क के पास से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार 2 लाख की ड्रग्स और मोबाइल जब्त इंदौर। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुकोगंज थाना पुलिस ने नेहरू पार्क के सामने स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को दबोचा है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की गई है। वियो तुकोगंज पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क इलाके में एक व्यक्ति मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेहरू पार्क शिव मंदिर के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल साबिर उर्फ सलमान पिता अब्दुल रउफ निवासी आजाद नगर, इंदौर बताया।पुलिस ने जब आरोपी अब्दुल साबिर की तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई। तौल कराने पर इसका कुल वजन 11.60 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।तुकोगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और इंदौर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था। बाइट अमरेन्द्र सिंह, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1
- इन्दौर के लोक संस्कृति मंच द्वारा 6 से 12,मई तक आयोजित मालवा उत्सव का हुआ उद्घाटन v दशहरा मैदान इंदौर लोक संस्कृति मां द्वारा इंदौर के लाल बाग पर पिछले 24 सालों से मालवा उत्सव का निरंतर आयोजन किया जा रहा था किसी कारणवश इस साल मालवा उत्सव को दशहरा मैदान पर 6 मैं से 12 में तक आयोजित किया जा रहा है इसका 6 मई को रात 9.30 बजे विधिवध उद्घाटन इंदौर सांसद शंकर लालवानी विधायक बाबा महेंद्र आइडिया मने दीप जागरण का विधिवध रंगा रंग इसका शुभारंभ किया1