इंदौर में हाईटेक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली-दुबई से जुड़े तार #IndoreNews #CrimeBranch #BettingRacket #OnlineSatta #BreakingNews #MPNews #CyberCrime #IndorePolice #SattaRaid #CrimeNews #sundaramexpress इंदौर में पकड़ाए स्टोरियां का कनेक्शन दिल्ली और दुबई से जांच में जुटी पुलिस क्राइम ब्रांच के द्वारा मामले में कार्रवाई की गई है दिल्ली और मुंबई बेस्ड डायमंड सर्वर के जरिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम महिला सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है पकड़ा सटोरिया शिवपुरी और गुना के रहने वाले हैं बताया जा रहा है कि किराए का फ्लैट लेकर 6 महीने से रुके थे इंदौर में 39 मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड जप्त एंकर - इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है, इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सर्वर बेस्ड सिस्टम के जरिए लंबे समय से सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़े पैमाने पर डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत सामने आए हैं। वीओ - दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क सामने आया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई बेस्ड डायमंड सर्वर के जरिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम संचालित किया जा रहा था, इस नेटवर्क के माध्यम से बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का कारोबार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से एक लाख चालीस हजार रुपये नकद, तीन लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, साथ ही कई आईडी, बैंक स्टेटमेंट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के अवैध ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी बैंक खातों के जरिए अवैध लेनदेन संचालित करते थे और सट्टेबाजी के लिए विशेष सर्वर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करते थे, गिरफ्तार आरोपियों में शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, जतिन शर्मा, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन शामिल हैं, जो शिवपुरी और गुना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, आने वाले समय में और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। वही इस नेटवर्क के तार दिल्ली के साथ साथ दुबई से भी जुड़े है। बाइट - मीना चौहान --- एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच

- नर्मदा का कंकर-कंकर बन जाता है शंकर -परिक्रमावासी आचार्य रविकांत शास्त्री नर्मदा का कंकर-कंकर बन जाता है शंकर -परिक्रमावासी आचार्य रविकांत शास्त्री इंदौर,। भगवान शंकर से माँ नर्मदा का बहुत गहरा सम्बन्ध है। नर्मदा की सबसे बड़ी महत्ता तो यही है कि इसका प्रत्येक कंकर ‘शंकर’ बन जाता है। जब भगवान शिव मेकल पर्वत पर गहरी तपस्या में लीन थे, तब उनके शरीर से निकली ऊर्जा और पसीने की बूंदों से एक पवित्र जल कुंड बना और उसी कुंड से जो दिव्य कन्या प्रकट हुई, उसी का नाम नर्मदा रखा गया। नर्मदा का शाब्दिक अर्थ होता है सुख देने वाली। यह देश की ऐसी जीवन रेखा है जो सुख, शांति और आनंद का स्त्रोत मानी जाती है। नर्मदा किनारे किया गया जप, तप और ध्यान कई गुना अधिक फलदायी माना गया है। माँ नर्मदा आस्था, भक्ति और ऊर्जा का अनूठा संगम है। ये दिव्य विचार हैं नर्मदा परिक्रमावासी आचार्य पं. रविकांत शास्त्री के, जो उन्होंने शहर में पहली बार खजराना गणेश मन्दिर स्थित सत्संग सभागृह पर अ.भा. दादा गुरु परिवार इंदौर नर्मदा मिशन की मेजबानी में प्रारम्भ हुए 7 दिवसीय नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ सत्र में व्यक्त किए। कथा शुभारंभ के पूर्व अ.भा. दादागुरु परिवार इंदौर नर्मदा मिशन की ओर से राजेंद्र बंसल, नित्यम बंसल, संजय शर्मा, नारायण अग्रवाल, देवांग शर्मा, कैलाश बंसल, अनिल अग्रवाल, हर्ष जैन, नितिन अग्रवाल, स्वप्निल, अजय अग्रवाल, हरजीत मल्होत्रा आदि ने व्यास पीठ का पूजन किया। मातृशक्ति की ओर से ज्योति बंसल, प्रेरणा बंसल सहित सैकड़ों महिलाओं ने परिक्रमावासी आचार्य पं. रविकांत शास्त्री की अगवानी की। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त, परिक्रमावासी और नर्मदा तट स्थित धर्मस्थलों के संत-महंत भी आ रहे हैं। देश के तपोनिष्ठ संत दादागुरु भी इस पावन कथा को सानिध्य प्रदान करने 9 से 11 मई तक रहंगे। वे देश के एकमात्र ऐसे तपस्वी संत हैं जो पिछले 2029 दिनों से केवल नर्मदा के जल पर आश्रित हैं। कथा 11 मई तक खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित दौलतराम छाबछरिया सत्संग भवन पर प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक हो रही है। आचार्य रविकांत शास्त्री ने बहुत सुन्दर और सरल शब्दों में माँ नर्मदा की महत्ता बताते हुए कहा कि गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है जबकि नर्मदा के तो दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के पापों का शमन हो जाता है। यदि पूरी श्रद्धा और आस्था से माँ नर्मदा का स्मरण, पूजन, दर्शन और आचमन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन के सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। नर्मदा का कंकर-कंकर शंकर बन जाता है। नर्मदा के प्रत्येक कंकर को नर्मदेश्वर महादेव कहा जाता है। इसीलिए लोग घरों में नर्मदा से लाए गए शिवलिंग की पूजा करते हैं। इसका प्रत्येक तट तपोभूमि माना गया है। प्राचीन समय से ही नर्मदा के सभी तट हमारे ऋषि मुनियों की तपस्थली रहे हैं। इनमें अगस्त्य, अत्रि, भृगु, भारद्वाज और मार्कण्डेय जैसे नाम प्रमुख हैं जिन्होंने नर्मदा के तट पर कई बरसों तक तपस्या की और इसीलिए नर्मदा के सभी तटों को तपोभूमि कहा जाता है। नर्मदा की परिक्रमा केवल यात्रा नहीं, आत्म शुद्धि, तपस्या और आध्यात्मिक जागरण का प्रवेश द्वार है। संयोजक राजेंद्र बंसल एवं नित्यम बंसल ने बताया कि कथा में गुरुवार 7 मई को माँ भगवती नर्मदा के प्राकट्य उत्सव, 8 को अनेक कल्पों में माँ नर्मदा की लीलाओं का वर्णन, 9 को माँ नर्मदा की परिक्रमा की महिमा, 10 को नर्मदा तट के तीर्थों का वर्णन और सोमवार 11 मई को तपोनिष्ठ संत अवधूत श्री दादागुरु भगवान के आशीर्वचन, दर्शन के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। दादागुरु भगवान रविवार 10 मई को भी कथा में पावन सानिध्य प्रदान करेंगे।1
- रिस्तेदार द्वारा युवती को शादी के बाद भी लगातार ब्लेक किया, किया यौन शोषण, पीड़िता नें की एफ आई आर, पुलिस द्वारा गंभीर धाराएं लगाकर किया आरोपी राम चालके को जेल के अंदर1
- मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट कांग्रेस आज बड़ा आंदोलन कर रही है पार्टी एमपी से गुजरने वाले आगरा मुंबई NH 52 पर चक्का जाम कर रही है1
- इंदौर में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, बसों की चेकिंग में वसूला जुर्माना #IndoreNews #RTOAction #BusChecking #IndorePolice #BreakingNews #MPNews #RoadSafety #TransportDept #IndoreUpdate #PublicSafety #sundaramexpress इंदौर में आरटीओ ने की बसों की चैकिंग अनियमिताओं पर जुर्माना वसूला बस चालकों को नियम से चलने की हिदायत अनियमिताओं के कारण कुछ बसों को जप्त किया गया बसों में सुरक्षा उपकरणों की भी जांच पड़ताल की गई शहर से कई बसें कई राज्यों और शहरों को कनेक्टिव करती है इंदौर में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, एक बस जब्त_ कलेक्टर के निर्देश पर यात्री बसों की चेकिंग, खामियों पर पेनल्टी इंदौर- आरटीओ कार्रवाई यात्री बसों की सघन चेकिंग, एक बस जब्त, कई पर पेनल्टी मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद इंदौर में यात्री बसों की जांच तेज कर दी गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ और एसडीएम की टीम ने कल बसों की कंडीशन चेक की टीम ने सभी बसों की जांच की। एक वाहन को नियमों का पालन नहीं करने पर जब्त किया गया। जिन बसों में जरूरी सुरक्षा संसाधन नहीं थे उन पर पेनल्टी भी लगाई गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इंदौर हमारी यात्रा सुगम हो और बसों की कंडीशन अच्छी हो इसके लिए मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं। इसी क्रम में आरटीओ और एसडीएम की टीम ने जांच की। एक वाहन जब्त किया गया है और जिन वाहनों में जरूरी संसाधन नहीं थे उन पर पेनल्टी लगाई गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। आगे भी बसों की औचक चेकिंग जारी रहेगी। बाईट.... इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा1
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ पर बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने नजदीक से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि वह राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।1
- एक लड़का दो मोबाइल अपनी स्कूटी पर भूल गया था जिसे सराफा पुलिस ने वापिस लौटाया सराफा इंदौर इंदौर के सराफा में नाश्ता के लिए आया एक लड़का अपने स्कूटीकी सीट रखकर मोबइल भूल कर चला गया इसी बीच पुलिस को यह मोबाइल सीट पर रखे हुए मिल गए सराफा पुलिस कर्मियों ने इन मोबाइल को उस लड़के को फोन कर बुलाया और कीमत 1.00000 के मोबाइल उसे लोटाए लड़के ने पुलिस जवानो को धन्यवाद दिया1
- इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में जीआरपी के आरक्षक सचिन चंद्रवंशी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 2018 में फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का वादा कर आरक्षक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।1
- इन्दौर के नए ग्रामीण आयुक्त महोदय नें किया पदभार ग्रहण1