logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा थाना पुलिस ने शिवपुर रोड पर हुई लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार फरियादी रामभरोस जाट (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुस आए और फरियादी के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से डराकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी और बैंटेक्स के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/26 धारा 331(6), 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने संदेही आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरा, लूट कीये गए 7 हजार रुपये नकदी, चांदी और बैंटेक्स के जेवर तथा सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का नाम भी बताया, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी इस प्रकार हैं आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव, अनिल बाथव पिता राम बाथव तीनों निवासी सिवनी मालवा हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा के खिलाफ भी चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर एवं थाना सिवनी मालवा पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

2 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा थाना पुलिस ने शिवपुर रोड पर हुई लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार फरियादी रामभरोस जाट (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुस आए और फरियादी के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से डराकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी और बैंटेक्स के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/26 धारा 331(6), 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने संदेही आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरा, लूट कीये गए 7 हजार रुपये नकदी, चांदी और बैंटेक्स के जेवर तथा सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का नाम भी बताया, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी इस प्रकार हैं आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव, अनिल बाथव पिता राम बाथव तीनों निवासी सिवनी मालवा हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा के खिलाफ भी चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर एवं थाना सिवनी मालवा पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
    1
    सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
सिवनी मालवा थाना पुलिस ने शिवपुर रोड पर हुई लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार फरियादी रामभरोस जाट (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुस आए और फरियादी के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से डराकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी और बैंटेक्स के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/26 धारा 331(6), 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने संदेही आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरा, लूट कीये गए  7 हजार रुपये नकदी, चांदी और बैंटेक्स के जेवर तथा सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का नाम भी बताया, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी इस प्रकार हैं आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव, अनिल बाथव पिता राम बाथव तीनों निवासी सिवनी मालवा हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा के खिलाफ भी चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर एवं थाना सिवनी मालवा पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरदा के हंडिया में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद लोगों ने देर रात तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना से रात भर आवागमन ठप रहा और पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
    4
    हरदा के हंडिया में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद लोगों ने देर रात तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना से रात भर आवागमन ठप रहा और पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
    user_Mohanlal Nagle
    Mohanlal Nagle
    संवाददाता वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में 80 वर्षीय बुजुर्ग की जहर से हुई मौत के बाद भारी गुस्सा भड़क उठा। इसके चलते थाने से लेकर हाईवे तक जमकर हंगामा हुआ और एक हेड कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया।
    4
    मध्य प्रदेश में 80 वर्षीय बुजुर्ग की जहर से हुई मौत के बाद भारी गुस्सा भड़क उठा। इसके चलते थाने से लेकर हाईवे तक जमकर हंगामा हुआ और एक हेड कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद रैली में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आवश्यक है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद रैली में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आवश्यक है।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर दादा की अस्थि विसर्जन करने आया 16 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। छिंदवाड़ा से आए परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया; करीब पांच घंटे बाद किशोर का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
    2
    नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर दादा की अस्थि विसर्जन करने आया 16 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। छिंदवाड़ा से आए परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया; करीब पांच घंटे बाद किशोर का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा हो गया, जहां एक युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। मंडीदीप से आए छह दोस्तों में से एक ने दूसरे की जान बचाई, पर कैलाश नाम का युवक अब भी लापता है। अंधेरा होने के कारण रविवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया, जो सोमवार सुबह फिर शुरू होगा।
    1
    मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा हो गया, जहां एक युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। मंडीदीप से आए छह दोस्तों में से एक ने दूसरे की जान बचाई, पर कैलाश नाम का युवक अब भी लापता है। अंधेरा होने के कारण रविवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया, जो सोमवार सुबह फिर शुरू होगा।
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कुसमानिया-हरणगांव मार्ग पर बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, 10 घायल
    1
    कुसमानिया-हरणगांव मार्ग पर बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, 10 घायल
    user_Rajput
    Rajput
    Voice of people खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के हंडिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। न्याय की मांग को लेकर हुए इस विरोध से इलाके में भारी तनाव फैल गया है। पुलिस और प्रशासन मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के हंडिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। न्याय की मांग को लेकर हुए इस विरोध से इलाके में भारी तनाव फैल गया है। पुलिस और प्रशासन मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
    user_Mohanlal Nagle
    Mohanlal Nagle
    संवाददाता वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.