logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समर्थकों का हंगामा; 24 घंटे का अल्टीमेटम जमालपुर थाना क्षेत्र के रेल इंजन कारखाना गेट संख्या-6 के समीप स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सोमवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने का मामला सामने आया है।

4 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
4 hrs ago

समर्थकों का हंगामा; 24 घंटे का अल्टीमेटम जमालपुर थाना क्षेत्र के रेल इंजन कारखाना गेट संख्या-6 के समीप स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सोमवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने का मामला सामने आया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • समर्थकों का हंगामा; 24 घंटे का अल्टीमेटम जमालपुर थाना क्षेत्र के रेल इंजन कारखाना गेट संख्या-6 के समीप स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सोमवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने का मामला सामने आया है।
    1
    समर्थकों का हंगामा; 24 घंटे का अल्टीमेटम
जमालपुर थाना क्षेत्र के रेल इंजन कारखाना गेट संख्या-6 के समीप स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सोमवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने का मामला सामने आया है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के मुंगेर विश्वविद्यालय के डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार पटना द्वारा प्रायोजित था। कार्यक्रम का नाम था युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में एसडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने मौजूद सभी छात्रों को सीपीआर और भूकंप से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना और उन्हें आवश्यक कौशल प्रदान करना था।
    1
    बिहार के मुंगेर विश्वविद्यालय के डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार पटना द्वारा प्रायोजित था। कार्यक्रम का नाम था युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में एसडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने मौजूद सभी छात्रों को सीपीआर और भूकंप से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना और उन्हें आवश्यक कौशल प्रदान करना था।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी बाजार से चुकती जाने वाली सड़क पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी जमा होने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। खासकर पैदल चलने वाले, स्कूली छात्र-छात्राओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा नाला निर्माण एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
    1
    खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी बाजार से चुकती जाने वाली सड़क पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी जमा होने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। खासकर पैदल चलने वाले, स्कूली छात्र-छात्राओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा नाला निर्माण एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
    user_गौतम कुमार चौरसिया
    गौतम कुमार चौरसिया
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • टेटियाबंबर बंबर प्रखंड इटवा गांव में एक बच्ची की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा प्रशासन के खिलाफ रोष, नहीं हो रही कोई कङी सुनवाई देखिये Ground Report Samrat Choudhary #टेटीयाबंबर #MungerNews #dmmunger #spmunger #DYSP #murder #samratchoudhary #tarapur #havelikharagpur #police #GroundReport Note... यह Ground Report ग्रामीण के द्वारा अपनी बातें 12:25 बजे का हैं?
    1
    टेटियाबंबर बंबर प्रखंड इटवा गांव में एक बच्ची की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा प्रशासन के खिलाफ रोष, नहीं हो रही कोई कङी सुनवाई देखिये Ground Report Samrat Choudhary 



#टेटीयाबंबर #MungerNews #dmmunger #spmunger #DYSP #murder #samratchoudhary #tarapur #havelikharagpur #police #GroundReport 


Note... यह Ground Report ग्रामीण के द्वारा अपनी बातें 12:25 बजे का हैं?
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • मटिहानी प्रखंड के गोरगामा पंचायत में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जहाँ जिलाधिकारी से पंचायत वासियो ने अपनी समस्या बताया.....
    1
    मटिहानी प्रखंड के गोरगामा पंचायत में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जहाँ जिलाधिकारी से पंचायत वासियो ने अपनी समस्या बताया.....
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • *भागलपुर हिंसा, पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 नामजद, 41 गिरफ्तार, 155 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी* *भागलपुर हिंसा, पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 नामजद, 41 गिरफ्तार, 155 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्ट - साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर में छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है तिलकामांझी चौक पर हुए बवाल के मामले में अब तक 49 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है वहीं 500 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि 16 लोगों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने उन 155 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं जिन पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, पथराव और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है एसएसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि जारी की गई तस्वीरों में यदि किसी की पहचान होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके बाइट --- प्रमोद कुमार, एसएसपी, भागलपुर। विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें- 9031618646
    4
    *भागलपुर हिंसा, पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 नामजद, 41 गिरफ्तार, 155 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी*
*भागलपुर हिंसा, पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 नामजद, 41 गिरफ्तार, 155 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी*
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
रिपोर्ट - साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर में छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है तिलकामांझी चौक पर हुए बवाल के मामले में अब तक 49 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है वहीं 500 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि 16 लोगों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने उन 155 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं जिन पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, पथराव और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है एसएसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि जारी की गई तस्वीरों में यदि किसी की पहचान होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके
बाइट ---  प्रमोद कुमार, एसएसपी, भागलपुर।                        
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें- 9031618646
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उसके शव को गंगा नदी में बहा दिया गया। इस मामले में महिला का पति समेत सभी परिजन फरार हैं। महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    1
    बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उसके शव को गंगा नदी में बहा दिया गया। इस मामले में महिला का पति समेत सभी परिजन फरार हैं।

महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • गोगरी एसडीओ आवास के समीप बाइक दुर्घटना में मां-बेटा घायल, डायल 112 पुलिस ने दिखाई तत्परता गोगरी एसडीओ आवास के समीप मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद डायल 112 पुलिस की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान अनीता देवी तथा उनके पुत्र अंकुश राज के रूप में हुई है। दोनों मुंगेर जिले के निवासी हैं। अंकुश राज अपनी मां को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे। इसी दौरान एसडीओ आवास के निकट अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल एएसआई मनजी साह, महिला सिपाही वंदना यादव एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों घायलों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अनीता देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उनके पुत्र को भी चोटें आई हैं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे तक दोनों का इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में जारी था। पुलिस दुर्घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    1
    गोगरी एसडीओ आवास के समीप बाइक दुर्घटना में मां-बेटा घायल, डायल 112 पुलिस ने दिखाई तत्परता
गोगरी एसडीओ आवास के समीप मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद डायल 112 पुलिस की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक जारी है।
जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान अनीता देवी तथा उनके पुत्र अंकुश राज के रूप में हुई है। दोनों मुंगेर जिले के निवासी हैं। अंकुश राज अपनी मां को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे। इसी दौरान एसडीओ आवास के निकट अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल एएसआई मनजी साह, महिला सिपाही वंदना यादव एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों घायलों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अनीता देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उनके पुत्र को भी चोटें आई हैं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे तक दोनों का इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में जारी था। पुलिस दुर्घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.