Shuru
Apke Nagar Ki App…
संत रामपाल जी महाराज द्वारा अन्नपूर्णा मुहिम के तहत महासमुंद जिले के गरीबों को निशुल्क आवास दिए जा रहे हैं। इस पहल से बेघर लोगों को अपना घर मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
MANNU SIDAR ji
संत रामपाल जी महाराज द्वारा अन्नपूर्णा मुहिम के तहत महासमुंद जिले के गरीबों को निशुल्क आवास दिए जा रहे हैं। इस पहल से बेघर लोगों को अपना घर मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के चंपा में जंजीर-पीकांपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर बड़ा चक्का जाम किया गया। स्थानीय लोग खराब सड़क को लेकर परेशान हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- new post New post New post New post New post New post New post1
- मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा मे पानी भारी किल्लत स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित शासन प्रशासन गहरी नींद मे.... मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम बकरकुदा मे पानी की समस्या से जूझ रहे लोग 2 किलोमीटर दूर से ला रहे पीने का पानी आधे से ज्यादा नलकूप सुखा पड़ा है जल जीवन मिशन भी ढप पड़ी है सूत्रों के अनुसार तो सरकारी नलों को गांव के कई लोग कब्जा कर लिए हैं वही दूसरी ओर गांव के सरपंच को पानी की समस्या के बारे मे ग्रामीणों द्वारा बोलने पर मै तुमलोगो का सरपंच ही नहीं हूं बोला जाता है....1
- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ₹1.5 करोड़ की LPG गैस चोरी और हेराफेरी मामले में जिला खाद्य अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने करीब 92 टन LPG गैस की हेराफेरी का खुलासा किया, जिसे अवैध रूप से बेचकर फर्जी रिपोर्टें तैयार की गईं। इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।2
- कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़: विधायक फूल सिंह राठिया ने शिक्षा के क्षेत्र में किया भूमि पूजन1
- बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी गांव में आवारा कुत्ते के हमले में घायल दो मासूम बच्चों बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी गांव में आवारा कुत्ते के हमले में घायल दो मासूम बच्चों का सिम्स में सफल उपचार शनिवार की रात 8:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार नेत्र रोग विभाग की टीम ने किया जटिल पलक सर्जरी, समय पर इलाज से बची आंखों की रोशनी बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत बरतोरी गांव में एक दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में दो वर्षीय बालक एवं दो वर्षीय बालिका के चेहरे और आंखों की पलकों पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन तत्काल बच्चों को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर लेकर पहुंचे, जहां नेत्र रोग विभाग की टीम ने तुरंत आपातकालीन उपचार प्रारंभ कर दोनों बच्चों की आंखों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों के चेहरे, आंखों एवं पलकों के आसपास गहरे घाव होने के कारण यह मामला “कैटेगरी-3 डॉग बाइट” की श्रेणी में आया, जिसमें रेबीज संक्रमण का खतरा अत्यधिक रहता है। अस्पताल पहुंचते ही घावों की गहन सफाई की गई तथा तत्काल एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) शुरू की गई। साथ ही संक्रमण को शुरुआती स्तर पर रोकने के लिए रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (RIG) भी लगाया गया। आंखों की पलकों के गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण उसी दिन सिम्स के नेत्र रोग ऑपरेशन थिएटर में बच्चों की “अर्जेंट लिड रिपेयर सर्जरी” की गई। सर्जरी के दौरान क्षतिग्रस्त ऊतकों की सूक्ष्मता से मरम्मत कर आंखों की संरचना और दृष्टि को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया। वर्तमान में दोनों बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं तथा उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस जटिल उपचार एवं सर्जरी में नेत्र रोग विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें डॉ. प्रभा सोनवानी, डॉ. संजय चौधरी, डॉ आरती, डॉ. अनिकेत निश्चेतना विभाग से डॉ यशा तिवारी और डॉ द्रोपती सहित अन्य चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि सिम्स अस्पताल गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि डॉग बाइट जैसे मामलों में समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी जानवर के काटने या खरोंच लगने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें। सिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लखन सिंह ने कहा कि रेबीज एक घातक लेकिन पूर्णतः रोके जाने योग्य बीमारी है। यदि समय रहते एंटी-रेबीज वैक्सीन एवं आवश्यक उपचार दिया जाए तो मरीज को सुरक्षित बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से घरेलू उपचार, झाड़-फूंक अथवा अंधविश्वास से बचने और वैज्ञानिक उपचार अपनाने की अपील की। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुचिता सिंह ने बताया कि बच्चों की आंखों एवं पलकों पर गंभीर चोट थी, जिसके कारण तत्काल सर्जरी करना जरूरी था। विशेषज्ञ टीम द्वारा सावधानीपूर्वक सर्जरी कर आंखों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया, जिससे बच्चों की दृष्टि बचाने में सफलता मिली। चिकित्सकों ने बताया कि रेबीज संक्रमित कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने, खरोंच अथवा लार के संपर्क से फैलने वाली अत्यंत खतरनाक वायरल बीमारी है। बीमारी बढ़ने पर मरीज में पानी से डर लगना, सांस लेने में कठिनाई, मानसिक भ्रम, आक्रामक व्यवहार और लकवा जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि किसी भी डॉग बाइट की घटना को हल्के में न लें तथा तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नगर निगम एवं प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाने, नसबंदी एवं टीकाकरण कार्यक्रम को तेज करने तथा गांव एवं शहरी क्षेत्रों में रेबीज जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता भी बताई।1
- new post New post New post New post New post New post New1
- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए करही गोलीकांड को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस वारदात में एक युवक की जान चली गई थी, जिसके बाद 'स्मार्ट पुलिसिंग' के बड़े-बड़े दावों पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार IG से लेकर जनप्रतिनिधियों तक न्याय की गुहार लगा चुका है, पर नतीजा शून्य है।2
- कोरबा के रामपुर विधायक ने अदानी पताढी़ प्रोजेक्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों की चिंताओं को उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। इस सियासी कदम से क्षेत्र में अब तनाव बढ़ने की आशंका है।1