Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sandeep_says
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ▶️ #kanpurdehat_Big_Breaking ▶️संदलपुर रोड पर ओवरलोड मोरंग से भरे डंपर लाइन में खड़े होते हैं ▶️जिससे स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है। ▶️मौरम ट्रांसपोर्ट का काम होता है। ▶️मौरम वहीं पर डाल फैली रहती है बड़े हादसे का दावत दे रहे हैं। ▶️ #प्रशासन क्यों नहीं करता इन पर कोई कार्यवाही। @adgzonekanpur @kanpurdehatpol @shraddha_pn @igrangekanpur @Artokdup @upprpb @Uppolice @hindipatrakar #kanpurdehat_traffic_police2
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद शौक पूरा करने की बजाय जरूरतमंदों की करें मदद कुरान मुकम्मल होने पर मौलाना यासीन चिस्ती को फूलो का हार पहनाया कानपुर देहात। मुकददस रमजान में इबादतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 27 वे रोजे पर मस्जिदों में खूब भीड़ रही। रोजेदारो ने खुदा की इबादत कर देश और दुनियाँ में अमन चैन कायम रखने की दुआएँ मांगी। सिकन्दरा कस्बे की बाबा वाली मस्जिद के इमाम हाफिज यासीन चिश्ती ने कहा कि रमजान के मुबारक महीने में सभी मोमिन खुदा की इबादत में जुटे हैं। लोग फिजूलखर्ची के बजाय गरीब, मजलूम और बेसहारा लोगों की मदद करे। रमजान यही सीख देता है। कहाँ कि अपनी खुशियाँ पूरी करने से पहले मजलूमों के दुखों को दूर करना चाहिए। अल्लाह ने रोजे इसलिए फर्ज किए हैं ताकि रोजेदार भीख प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर भूखे पेट रहने वाले मजलूमों की परेशानी समझ सके। मुसलमानों के लिए रमजान अल्लाह का दिया तोहफा मौलाना हाफिज यासीन चिश्ती मुकददस रमजान में जारी इबादतों के बीच तरावीह मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सिकंदरा की बाबा वाली मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर जश्न कुरान पाक आयोजन हुआ। इस दौरान मौलाना यासीन चिश्ती को को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उलेमाओं ने रमजान और कुरान की फजीलत, तरावीह और रोजे में अल्लाह और रसूल के हुक्म पर बयान किया गया। मौलाना यासीन चिश्ती ने बताया कि वह लोग खुशनसीब है जिनकोे तरावीह में अल्लाह का कलाम सुनने को मिला। इस मौके पर मौलाना जुल्फिकार मौलाना कौशर मौलाना जमाल अहमद मौलाना जाहिदुर रहमान हाफिज मुजाहिद हाफिज मुजीब हाफिज नवाजिश जनाब कुर्बान अली साहब के साथ सैकड़ो की तादाद में सिकंदरा नगर पंचायत सर जमीन के के सम्मानित लोग मौजूद रहे3
- रुरा थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव के पास नहर किनारे दो एयर गन पड़ी मिली।वहीं एयर गनों को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार ने बताया कि एयर गनों को कब्जे में ले लिया गया है, सम्भवतः नहर सफाई के दौरान वे पानी से बाहर गई होगी।1
- त्योहारों से पहले डेरापुर में हाई अलर्ट: रात 9 बजे एसपी का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी आगामी त्योहारों को लेकर डेरापुर में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। सोमवार रात करीब 9 बजे पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय खुद सड़कों पर उतरीं और थाना डेरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों और आसपास के मोहल्लों में भ्रमण कर आम लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने व्यापारियों और संभ्रांत लोगों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने चौकी कांधी, मुंगीसापुर और बिहार घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शस्त्रों के रखरखाव, ड्यूटी व्यवस्था और गश्त की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने और कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं बिहार घाट क्षेत्र में संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। एसपी के इस दौरे से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का साफ संदेश गया है और लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।1
- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 7बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंध लागू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। नो एंट्री के बावजूद डंपर और अन्य भारी वाहन बेखौफ होकर मार्ग पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो एंट्री प्वाइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मी सुविधा शुल्क लेकर वाहनों को निकलने की अनुमति दे रहे हैं, जिससे प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 1बजे हवासपुर गांव के पास नो एंट्री लागू होने के बावजूद कई डंपर मार्ग पर चलते हुए देखे गए। इससे राहगीरों और छोटे वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। फिलहाल सवाल यह है कि नो एंट्री का कड़ाई से पालन कब सुनिश्चित किया जाएगा, यह पूरी तरह जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई पर निर्भर करता है।1
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे धड़ल्ले से चलते हैं ओवर लोड वाहन जब कि प्रशासन की तरफ से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री लगी है लेकिन इनको रोकने वाला कोई नहीं1
- खबर यूपी के जालौन से पुलिस चौकी के सामने 2 गुमटियों में लगी आग ➡लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास ➡सूचना पर पुलिस, दमकल मौके पर पहुंची ➡दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू ➡कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी के पास का मामला1
- सिकंदरा: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय किया गया था। आरोप है कि गांव का ही सत्नेश कटियार 8 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता के अनुसार, उसकी पुत्री घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 70 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई है। महिला का आरोप है कि आरोपी अपनी कार से आया था, जिसमें आदेश और विनेश उर्फ लालू भी मौजूद थे। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ कोई गंभीर घटना कर सकते हैं, जिससे वह काफी भयभीत है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिकंदरा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 4 बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- थाना रुरा पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी मनोज कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी ग्राम सरकौड़ा थाना रुरा को गांव के पास से गिरफ्तार किया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।1