logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, गरिमामय समारोह में हुआ अभिनंदन ==== शहडोल 01 अप्रैल 2026- नगर पालिका परिषद शहडोल में मनोनीत (एल्डरमैन) पार्षदों ने विधिवत रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर दिनांक 31 मार्च 2026 को नगर पालिका सभागार में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त पार्षदों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी मनोनीत पार्षदों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद शहडोल में एल्डरमैन के रूप में नियुक्त पार्षदों में श्रीमती सावित्री सेन, श्री विनय केवट, श्री आशीष तिवारी, श्री स्वप्निल जायसवाल, श्री नागेंद्र गोले एवं श्री सचिन गुप्ता शामिल हैं। समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष पार्षद श्री शक्ति लक्ष्यकार ने नगर में संचालित स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्य प्रभावी एवं अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर पार्षद श्री राकेश सोनी, श्री अनमोल सोनी, श्री विकास तिवारी, श्री संतोष रावत, श्री संजीव प्रताप सिंह, श्री होलकर सिंह परस्ते, श्री प्रकाश नारायण शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही नगर के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर बल दिया गया।

23 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
23 hrs ago
e23d4016-5997-471b-869c-40acf90d3697

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, गरिमामय समारोह में हुआ अभिनंदन ==== शहडोल 01 अप्रैल 2026- नगर पालिका परिषद शहडोल में मनोनीत (एल्डरमैन) पार्षदों ने विधिवत रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर दिनांक 31 मार्च 2026 को नगर पालिका सभागार में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त पार्षदों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी मनोनीत पार्षदों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद शहडोल में एल्डरमैन के रूप में नियुक्त पार्षदों में श्रीमती सावित्री सेन, श्री विनय केवट, श्री आशीष तिवारी, श्री स्वप्निल जायसवाल, श्री नागेंद्र गोले एवं श्री सचिन गुप्ता शामिल हैं। समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष पार्षद श्री शक्ति लक्ष्यकार ने नगर में संचालित स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्य प्रभावी एवं अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर पार्षद श्री राकेश सोनी, श्री अनमोल सोनी, श्री विकास तिवारी, श्री संतोष रावत, श्री संजीव प्रताप सिंह, श्री होलकर सिंह परस्ते, श्री प्रकाश नारायण शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही नगर के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर बल दिया गया।

More news from Shahdol and nearby areas
  • बाणसागर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर प्रभारी प्राचार्य श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर भव्य 'प्रवेश उत्सव' का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत पारंपरिक और उत्साहपूर्ण तरीके से तिलक लगाकर हुआ स्वागत विद्यालय की गरिमा के अनुरूप, शिक्षकों और वरिष्ठ छात्रों ने नव-प्रवेशी विद्यार्थियों का प्रवेश द्वार पर ही तिलक लगाकर और फूल-मालाओं के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर नई कक्षा और नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना के साथ हुई। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर माता का आशीर्वाद लिया।। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोक गीतों, नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के महत्व और 'स्कूल चलें हम' अभियान का संदेश दिया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को उनकी अंकसूची प्रदान की गई। साथ ही, आगामी शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन हेतु शासन की योजना के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंकसूची प्राप्त करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को नए सत्र की पुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई समय पर शुरू कर सकें। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों का उद्बोधन: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय नगर परिषद खांड (बाणसागर) अध्यक्ष श्री मती सुशीला सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बैस, वरिष्ठ समाजसेवी गया पयासी और निपेंद्र सिंह, रामजी गौतम संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य का संबोधन:इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि "शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। नई पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए नए सपनों की शुरुआत हैं।" उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और उन्हें नियमित विद्यालय भेजें।परीक्षा परिणाम पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और वे नई पुस्तकें पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।
    1
    बाणसागर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर  प्रभारी प्राचार्य श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर भव्य 'प्रवेश उत्सव' का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत पारंपरिक और उत्साहपूर्ण तरीके से तिलक लगाकर हुआ स्वागत
विद्यालय की गरिमा के अनुरूप, शिक्षकों और वरिष्ठ छात्रों ने नव-प्रवेशी विद्यार्थियों का प्रवेश द्वार पर ही तिलक लगाकर और फूल-मालाओं के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर नई कक्षा और नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत  वैदिक मंत्रोच्चार और मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना के साथ हुई। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर माता का आशीर्वाद लिया।। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोक गीतों, नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के महत्व और 'स्कूल चलें हम' अभियान का संदेश दिया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को उनकी अंकसूची  प्रदान की गई। साथ ही, आगामी शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन हेतु शासन की योजना के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंकसूची प्राप्त करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को नए सत्र की पुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई समय पर शुरू कर सकें। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। 
अतिथियों का उद्बोधन:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय नगर परिषद खांड (बाणसागर) अध्यक्ष श्री मती सुशीला सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बैस, वरिष्ठ समाजसेवी गया पयासी और निपेंद्र सिंह, रामजी गौतम संबोधन में  विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।
प्राचार्य का संबोधन:इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि "शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। नई पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए नए सपनों की शुरुआत हैं।" उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और उन्हें नियमित विद्यालय भेजें।परीक्षा परिणाम पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और वे नई पुस्तकें पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    6 hrs ago
  • Post by Thakur Saheb
    9
    Post by Thakur Saheb
    user_Thakur Saheb
    Thakur Saheb
    Voice of people ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Shivam Kushwaha
    1
    Post by Shivam Kushwaha
    user_Shivam Kushwaha
    Shivam Kushwaha
    रामपुर नैकिन, सीधी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ॐ नमः शिवाय 🙏
    1
    ॐ नमः शिवाय 🙏
    user_Damodar kushwaha
    Damodar kushwaha
    Farmer Rampur Naikin, Sidhi•
    17 hrs ago
  • मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा देखने को मिला। अनियंत्रित गति से दौड़ रहा एक ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो मौके पर ही पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए छात्रा को ऑटो से बाहर निकाला और बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑटो चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। इससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। बढ़ती लापरवाही पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मांग फरार चालक की तुरंत गिरफ्तारी व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक निगरानी बढ़ाई जाए स्कूल टाइम में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू हो
    1
    मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा देखने को मिला। अनियंत्रित गति से दौड़ रहा एक ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो मौके पर ही पलट गया।
इस हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए छात्रा को ऑटो से बाहर निकाला और बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑटो चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। इससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।
बढ़ती लापरवाही पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
मांग
फरार चालक की तुरंत गिरफ्तारी
व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक निगरानी बढ़ाई जाए
स्कूल टाइम में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू हो
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Prime 24 News
    1
    Post by Prime 24 News
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    पत्रकार Huzur Nagar, Rewa•
    53 min ago
  • विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल प्रखण्ड मझौली के तत्वावधान में मड़वास खण्ड में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामचरित मानस पाठ एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें रामचरित मानस प्रारम्भ 1 अप्रैल 2026 और समापन 2 अप्रैल 2026 वहीं 1 अप्रैल को शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसमें DJ ,बैंड के साथ पूरे मड़वास क्षेत्र में भृमड करवाया गया सुंदर झाँकी के साथ जगह जगह पूजन पाठ किया गया तथा शोभायात्रा महावीरन धाम मड़वास से प्रारम्भ होकर मड़वास बाजार के आस पास के सभी गाँवो में भृमड कर मड़वास तहसील होते हुए महावीरन धाम में यात्रा का समापन हुआ इसमें मुख्य रूप से आयोजक महावीरन धाम युवा मंडली ,तथा बजंरग दल प्रखण्ड मझौली तथा कृष्ण कुमार पांडेय जी समस्त परिवार की ओर से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई इसमें मुख्य रूप से कृष्ण कुमार पांडेय,अंकित सोनी,रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय,रोहणी रमन मिश्रा,रमेश साहू,पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय,रतन सिंह,पवन यादव,कपिल केसरी,रामभजन जयसवाल, धनेसवेर यादव,निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय,चंद्रेश,प्रिंस,सुधांशु,संदीप, अम्बुजेस एवं समस्त युवा साथी रहे मौजूद
    1
    विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल प्रखण्ड मझौली के तत्वावधान में मड़वास खण्ड में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामचरित मानस पाठ एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें रामचरित मानस प्रारम्भ 1 अप्रैल 2026 और समापन 2 अप्रैल 2026 वहीं 1 अप्रैल को शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसमें DJ ,बैंड के साथ पूरे मड़वास क्षेत्र में भृमड करवाया गया सुंदर झाँकी के साथ जगह जगह पूजन पाठ किया गया तथा शोभायात्रा महावीरन धाम मड़वास से प्रारम्भ होकर मड़वास बाजार के आस पास के सभी गाँवो में भृमड कर मड़वास तहसील होते हुए महावीरन धाम में यात्रा का समापन हुआ इसमें मुख्य रूप से आयोजक महावीरन धाम युवा मंडली ,तथा बजंरग दल प्रखण्ड मझौली तथा कृष्ण कुमार पांडेय जी समस्त परिवार की ओर से शोभायात्रा  सफलतापूर्वक संपन्न हुई इसमें मुख्य रूप से कृष्ण कुमार पांडेय,अंकित सोनी,रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय,रोहणी रमन मिश्रा,रमेश साहू,पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय,रतन सिंह,पवन यादव,कपिल केसरी,रामभजन जयसवाल, धनेसवेर यादव,निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय,चंद्रेश,प्रिंस,सुधांशु,संदीप, अम्बुजेस एवं समस्त युवा साथी रहे मौजूद
    user_हरित प्रवाह न्यूज़
    हरित प्रवाह न्यूज़
    हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विकासखण्ड ब्यौहारी में मनाया गया प्रवेश उत्सव मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार माननीय कलेक्टर महोदय शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र शहडाल के कुशल मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शासकीय उच्तर माध्यमिक विद्यालय निपनिया में माननीय जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी प्रीतू सिंह मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष पौध श्यामपाल तिवारी की अध्यक्षता में मनोज कुमार केशरवानी समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र ब्यौहारी तथा प्राचार्य सुनील कुमार साकेत की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में छात्रों को तिलक लगाकर तथा पुस्तक वित्तरण कर मनाया गया। नगरीय क्षेत्र के शासकीय पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता 'राजन' मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता 'मोनू' की अध्यक्षता में ब्रम्हानंद श्रीवास्तव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ब्यौहारी तथा प्राचार्य श्रीमती प्रक्सेद एक्का की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव सम्पन्न कराया गया। शासकीय हाई स्कूल घरी नं. 02 में जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी एवं शासकीय मॉडल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खडौली में पुष्पेन्द्र पटेल जिला पंचायत सदस्य द्वारा छात्रो को तिलक लगाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। इसी तरह विकासखण्ड के समस्त विद्यालयों में छात्रों को तिलक लगाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण कर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
    1
    विकासखण्ड ब्यौहारी में मनाया गया प्रवेश उत्सव
मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार माननीय कलेक्टर महोदय शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र शहडाल के कुशल मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शासकीय उच्तर माध्यमिक विद्यालय निपनिया में माननीय जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी प्रीतू सिंह मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष पौध श्यामपाल तिवारी की अध्यक्षता में मनोज कुमार केशरवानी समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र ब्यौहारी तथा प्राचार्य सुनील कुमार साकेत की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में छात्रों को तिलक लगाकर तथा पुस्तक वित्तरण कर मनाया गया। नगरीय क्षेत्र के शासकीय पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता 'राजन' मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता 'मोनू' की अध्यक्षता में ब्रम्हानंद श्रीवास्तव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ब्यौहारी तथा प्राचार्य श्रीमती प्रक्सेद एक्का की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव सम्पन्न कराया गया। शासकीय हाई स्कूल घरी नं. 02 में जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी एवं शासकीय मॉडल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खडौली में पुष्पेन्द्र पटेल जिला पंचायत सदस्य द्वारा छात्रो को तिलक लगाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। इसी तरह विकासखण्ड के समस्त विद्यालयों में छात्रों को तिलक लगाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण कर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.