logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुशासन तिहार 2026,जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान,आमजनों को मिलेगी त्वरित राहत बलरामपुर। शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराये जाने हेतु सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत लंबित विषयों जैसे भूमि संबंधि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, आय, जाति, निवास, बिजली, पेयजल, राशन, आयुष्मान कार्ड, समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि पर 22 से 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्राप्त कर, 30 अप्रैल 2026 तक निराकरण की कार्यवाही की जानी है। आगामी चरण में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य किया जा रहा है। इन शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण यथासंभव शिविर में ही किया जाना है, साथ ही शेष आवेदनों का निराकरण अधिकतम 01 माह में किया जाना है। जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन :- कलेक्टर श्री कटारा ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण करने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, जिला खाद्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता, (सं.सं.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.,कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सदस्य बनाया गया है इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समिति के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, छ.स्टे.पा.डि.कं.लि., सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सदस्य बनाया गया है। उपरोक्त समिति प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।

3 hrs ago
user_Puran Dewangan
Puran Dewangan
Rajpur, Balrampur•
3 hrs ago
8391c6d9-41e7-4140-bbf1-11d179daea9d

सुशासन तिहार 2026,जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान,आमजनों को मिलेगी त्वरित राहत बलरामपुर। शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराये जाने हेतु सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत लंबित विषयों जैसे भूमि संबंधि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, आय, जाति, निवास, बिजली, पेयजल, राशन, आयुष्मान कार्ड, समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि पर 22 से 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्राप्त कर, 30 अप्रैल 2026 तक निराकरण की कार्यवाही की जानी है। आगामी चरण में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य किया जा रहा है। इन शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण यथासंभव शिविर में ही किया जाना है, साथ ही शेष आवेदनों का निराकरण अधिकतम 01 माह में किया जाना है। जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन :- कलेक्टर श्री कटारा ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण करने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, जिला खाद्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता, (सं.सं.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.,कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सदस्य बनाया गया है इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समिति के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, छ.स्टे.पा.डि.कं.लि., सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सदस्य बनाया गया है। उपरोक्त समिति प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर
    1
    पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • गरियाबंद_पुलिया निर्माण की मांग को लेकर फिर नेशनल हाइवे जाम किया नेशनल हाइवे 130 सी को जुगाड़ के पास जाम किया गया है पट्टाबहाल नाला पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाम किया ग्राम पंचायत अमाड़ के ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन सड़क के दोनों छोर लगी है वाहनों की लंबी कतार जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में शामिल मंजूर पुलिया के निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर काम बंद करने से आक्रोशित हैं ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन देकर पखवाड़े भर पहले अवगत करा चुके थे समस्या
    4
    गरियाबंद_पुलिया निर्माण की मांग को लेकर फिर नेशनल हाइवे जाम किया
नेशनल हाइवे 130 सी को जुगाड़ के पास जाम किया गया है
पट्टाबहाल नाला पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाम किया
ग्राम पंचायत अमाड़ के ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन
सड़क के दोनों छोर लगी है वाहनों की लंबी कतार
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में शामिल
मंजूर पुलिया के निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर काम बंद करने से आक्रोशित हैं ग्रामीण
कलेक्टर को ज्ञापन देकर पखवाड़े भर पहले अवगत करा चुके थे समस्या
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
    1
    दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत
जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है।
घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई।
जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    56 min ago
  • सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान कोंडागांव :- जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उमंग का माहौल रहा और पालक एवं शिक्षक भी गौरवान्चित नजर आए। विद्यार्थियों ने कलेक्टर से वादा किया कि वे कक्षा 12वीं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हे आगामी कक्षाओं में और अधिक प्रतिशत् लाने की प्रेरणा मिली है। कलेक्टर के इस पहल की सभी ने सराहना की। इससे बच्चों में उत्साह और पढाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल, डीएव्ही, एकलव्य सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित विद्यार्थियों के साथ उनके पालक एवं शिक्षकगण शामिल हुए। नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत् छात्रा कु० वंदना कश्यप 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, डी०ए०व्ही० बड़ेडोंगर फरसगांव की छात्रा कु० प्रीति सरकार 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं डी०ए०व्ही० केशकाल की छात्रा कु० वनशिखा खबास, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल कोण्डागांव का छात्र आर्यन जायसवाल एवं नवोदय विद्यालय कोण्डागांव का छात्र देवदत्त सोम इन तीनों ने 94 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के साथ जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सियाराम नेताम्, श्री अजय राठौर, श्री गुलशन भारद्वाज, श्री रविंद्र देवांगन एवं श्रीमती शीला शार्दुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान
कोंडागांव :- जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उमंग का माहौल रहा और पालक एवं शिक्षक भी गौरवान्चित नजर आए।
विद्यार्थियों ने कलेक्टर से वादा किया कि वे कक्षा 12वीं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हे आगामी कक्षाओं में और अधिक प्रतिशत् लाने की प्रेरणा मिली है। कलेक्टर के इस पहल की सभी ने सराहना की। इससे बच्चों में उत्साह और पढाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस दौरान विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल, डीएव्ही, एकलव्य सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित विद्यार्थियों के साथ उनके पालक एवं शिक्षकगण शामिल हुए।
नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत् छात्रा कु० वंदना कश्यप 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, डी०ए०व्ही० बड़ेडोंगर फरसगांव की छात्रा कु० प्रीति सरकार 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं डी०ए०व्ही० केशकाल की छात्रा कु० वनशिखा खबास, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल कोण्डागांव का छात्र आर्यन जायसवाल एवं नवोदय विद्यालय कोण्डागांव का छात्र देवदत्त सोम इन तीनों ने 94 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के साथ जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सियाराम नेताम्, श्री अजय राठौर, श्री गुलशन भारद्वाज, श्री रविंद्र देवांगन एवं श्रीमती शीला शार्दुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।
    1
    छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • नारायणपुर में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा। तोता पेड़ पर जा बैठा था, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए फायर टीम ने मशक्कत की और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #Narayanpur #CGNews #FireBrigade #ViralVideo #Chhattisgarh #LocalNews
    1
    नारायणपुर में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा।
तोता पेड़ पर जा बैठा था, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए फायर टीम ने मशक्कत की और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Narayanpur #CGNews #FireBrigade #ViralVideo #Chhattisgarh #LocalNews
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Local News Reporter Narayanpur, Chhattisgarh•
    5 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.