logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ पंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ आलीराजपुर । नगर के वार्षिक नगरपालिका मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जोबट विधायक एवं आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के आस्था केंद्र पंचेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वज वंदन के उपरांत मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, पुष्पराज रावत पटेल, सुनीता सचिन राठौड़, पल्लवी चीतल पवार, विक्रम सेन, प्रियंका दिलीप पटेल, समर्थ राठौड़ राजू साह, रितेश राठौड,परिषद कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश राठौर, भाजपा नेता संतोष थेपड़िया,चीतल पावर,अज़हर चंदेरी, सचिन राठौड सहित नगरपालिका सीएमओ सहित सभी विभागों स्टाफ, समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे परिषद में हुई महत्वपूर्ण बैठक उद्घाटन के पश्चात नगरपालिका परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एमपीबी कार्यालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों एवं जिला चिकित्सालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, नियमों के पालन एवं समयसीमा के अंतर्गत संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों की नीलामी से प्राप्त राजस्व का उपयोग नगर के विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूले एवं अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि मेले में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका मेला नगर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर में मेले को लेकर उत्साह का वातावरण है और प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

14 hrs ago
user_आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर समाचार
Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

पंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ पंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ आलीराजपुर । नगर के वार्षिक नगरपालिका मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जोबट विधायक एवं आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के आस्था केंद्र पंचेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वज वंदन के उपरांत मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, पुष्पराज रावत पटेल, सुनीता सचिन राठौड़, पल्लवी चीतल पवार, विक्रम सेन, प्रियंका दिलीप पटेल, समर्थ राठौड़ राजू साह, रितेश राठौड,परिषद कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश राठौर, भाजपा नेता संतोष थेपड़िया,चीतल पावर,अज़हर चंदेरी, सचिन राठौड सहित नगरपालिका सीएमओ सहित सभी विभागों स्टाफ, समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे परिषद में हुई महत्वपूर्ण बैठक उद्घाटन के पश्चात नगरपालिका परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एमपीबी कार्यालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों एवं जिला चिकित्सालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, नियमों के पालन एवं समयसीमा के अंतर्गत संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों की नीलामी से प्राप्त राजस्व का उपयोग नगर के विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूले एवं अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि मेले में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका मेला नगर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर में मेले को लेकर उत्साह का वातावरण है और प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आम्बुआ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्र-छात्राओं के आंदोलन का असर प्राचार्य सहित पांच शिक्षक हटाए हॉस्टल वार्डन सस्पेंड
    1
    आम्बुआ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्र-छात्राओं के आंदोलन का असर प्राचार्य सहित पांच शिक्षक हटाए हॉस्टल वार्डन सस्पेंड
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by संजय मोहनिया
    1
    Post by संजय मोहनिया
    user_संजय मोहनिया
    संजय मोहनिया
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by MP 11 NEWS
    1
    Post by MP 11 NEWS
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Lalesh Bhuriya
    1
    Post by Lalesh Bhuriya
    user_Lalesh Bhuriya
    Lalesh Bhuriya
    झाबुआ, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़वानी। वार्ड क्रमांक 08, रामनगर कॉलोनी स्थित श्री त्रिनेत्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ आज 13 फरवरी को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस दोपहर 1 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सायंकाल 6 बजे हल्दी की रस्म उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई। मंदिर परिसर में भक्तों ने भगवान शिव-पार्वती के मंगल मिलन उत्सव की तैयारियों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। रात्रि 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर समिति ने बताया कि 14 फरवरी को मेंहदी, भजन संध्या एवं महिला संगीत का आयोजन होगा, वहीं 15 फरवरी को महाप्रसादी, बाबा की बारात एवं महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    बड़वानी।
वार्ड क्रमांक 08, रामनगर कॉलोनी स्थित श्री त्रिनेत्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ आज 13 फरवरी को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस दोपहर 1 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सायंकाल 6 बजे हल्दी की रस्म उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई। मंदिर परिसर में भक्तों ने भगवान शिव-पार्वती के मंगल मिलन उत्सव की तैयारियों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। रात्रि 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मंदिर समिति ने बताया कि 14 फरवरी को मेंहदी, भजन संध्या एवं महिला संगीत का आयोजन होगा, वहीं 15 फरवरी को महाप्रसादी, बाबा की बारात एवं महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़वानी, 13 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ​बड़वानी पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा माफियाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन और एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने ग्राम बिजासन के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। ​दुर्गम पहाड़ियों में पुलिस की घेराबंदी ​थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन को सूचना मिली थी कि नलती रोड स्थित बिजासन माता मंदिर के पीछे ऊंची पहाड़ियों पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर कई जुआरी झाड़ियों और गड्ढों के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की, जबकि अन्य साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। ​जब्त सामग्री और आरोपी ​पुलिस ने मौके से वाल सिंह पिता जगदीश सोलंकी (निवासी: ग्राम नलती, पाटी) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की: ​नकदी: फड़ से 4000/- रुपये और आरोपी के पास से 1200/- रुपये (कुल 5200/- रुपये)। ​वाहन: जुआरियों द्वारा मौके पर छोड़ी गई 04 मोटरसाइकिलें। ​अन्य: ताश के 52 पत्ते और फड़ पर बिछी त्रिपाल। ​कड़ी धाराओं में मामला दर्ज ​पकड़े गए आरोपी और फरार साथियों के विरुद्ध थाना बड़वानी में धारा 13 जुआ एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। ​टीम की सराहना ​इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उनि राजीव सिंह औसाल, सउनि दीपक ठाकुर और प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह चौहान सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    बड़वानी, 13 फरवरी 2026।
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)
​बड़वानी पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा माफियाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन और एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने ग्राम बिजासन के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है।
​दुर्गम पहाड़ियों में पुलिस की घेराबंदी
​थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन को सूचना मिली थी कि नलती रोड स्थित बिजासन माता मंदिर के पीछे ऊंची पहाड़ियों पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर कई जुआरी झाड़ियों और गड्ढों के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की, जबकि अन्य साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
​जब्त सामग्री और आरोपी
​पुलिस ने मौके से वाल सिंह पिता जगदीश सोलंकी (निवासी: ग्राम नलती, पाटी) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की:
​नकदी: फड़ से 4000/- रुपये और आरोपी के पास से 1200/- रुपये (कुल 5200/- रुपये)।
​वाहन: जुआरियों द्वारा मौके पर छोड़ी गई 04 मोटरसाइकिलें।
​अन्य: ताश के 52 पत्ते और फड़ पर बिछी त्रिपाल।
​कड़ी धाराओं में मामला दर्ज
​पकड़े गए आरोपी और फरार साथियों के विरुद्ध थाना बड़वानी में धारा 13 जुआ एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
​टीम की सराहना
​इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उनि राजीव सिंह औसाल, सउनि दीपक ठाकुर और प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह चौहान सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सीएम राइज स्कूल के वर्ग विशेष शिक्षक ने नाबालिग पांचवीं की छात्राओं से कि अभद्रता, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कठोर कार्यवाही करने कि मांग का ज्ञापन दिया निवाली 13 फरवरी शुक्रवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर के पलसूद रोड़ स्थित सीएम राइज स्कूल के शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने का मामला सामने आया है छात्राओं के परिजनों ने बताया कि स्कूल शिक्षक इमरान शेख द्वारा हमारी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की गई जिसको लेकर हम आज थाने पर पहुँचे साथ ही सकल हिन्दू समाज द्वारा कारवाई को लेकर पुलिस थाना निवाली में ज्ञापन सौपा गया वही सेंधवा ग्रामीण थाने से पूजा मोरे द्वारा पूरे मामले की विवेचना की गई वही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। व गिरफ्तार किया गया
    3
    सीएम राइज स्कूल के वर्ग विशेष  शिक्षक ने नाबालिग पांचवीं की छात्राओं से कि अभद्रता, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कठोर कार्यवाही करने कि मांग का ज्ञापन दिया
निवाली 13 फरवरी शुक्रवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर के पलसूद रोड़ स्थित सीएम राइज स्कूल के शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्राओं  के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने का मामला सामने आया है छात्राओं के परिजनों ने बताया कि स्कूल शिक्षक इमरान शेख द्वारा हमारी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की  गई जिसको लेकर हम आज थाने पर पहुँचे साथ ही सकल हिन्दू समाज द्वारा कारवाई को लेकर पुलिस थाना निवाली में ज्ञापन सौपा गया वही  सेंधवा ग्रामीण थाने से पूजा मोरे द्वारा पूरे मामले की विवेचना की गई वही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। व गिरफ्तार किया गया
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    6 hrs ago
  • पंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ आलीराजपुर । नगर के वार्षिक नगरपालिका मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जोबट विधायक एवं आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के आस्था केंद्र पंचेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वज वंदन के उपरांत मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, पुष्पराज रावत पटेल, सुनीता सचिन राठौड़, पल्लवी चीतल पवार, विक्रम सेन, प्रियंका दिलीप पटेल, समर्थ राठौड़ राजू साह, रितेश राठौड,परिषद कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश राठौर, भाजपा नेता संतोष थेपड़िया,चीतल पावर,अज़हर चंदेरी, सचिन राठौड सहित नगरपालिका सीएमओ सहित सभी विभागों स्टाफ, समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे परिषद में हुई महत्वपूर्ण बैठक उद्घाटन के पश्चात नगरपालिका परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एमपीबी कार्यालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों एवं जिला चिकित्सालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, नियमों के पालन एवं समयसीमा के अंतर्गत संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों की नीलामी से प्राप्त राजस्व का उपयोग नगर के विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूले एवं अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि मेले में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका मेला नगर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर में मेले को लेकर उत्साह का वातावरण है और प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    1
    पंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ
आलीराजपुर । नगर के वार्षिक नगरपालिका मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जोबट विधायक एवं  आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के आस्था केंद्र पंचेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वज वंदन के उपरांत मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पार्षदगण, पुष्पराज रावत पटेल, सुनीता सचिन राठौड़, पल्लवी चीतल पवार, विक्रम सेन,  प्रियंका दिलीप पटेल, समर्थ राठौड़  राजू साह, रितेश राठौड,परिषद कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश राठौर, भाजपा नेता संतोष थेपड़िया,चीतल पावर,अज़हर चंदेरी, सचिन राठौड सहित नगरपालिका  सीएमओ सहित सभी विभागों स्टाफ, समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे 
परिषद में हुई महत्वपूर्ण बैठक
उद्घाटन के पश्चात नगरपालिका परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एमपीबी कार्यालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों एवं जिला चिकित्सालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, नियमों के पालन एवं समयसीमा के अंतर्गत संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों की नीलामी से प्राप्त राजस्व का उपयोग नगर के विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान
नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूले एवं अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए।
उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि मेले में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका मेला नगर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर में मेले को लेकर उत्साह का वातावरण है और प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.