logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान रजिस्ट्रेशन व eKYC को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित। प्रखंड सभागार में बीडीओ डॉ. राजीव रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों के साथ किसान रजिस्ट्रेशन एवं eKYC से संबंधित जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर किसानों को सरकार द्वारा संचालित किसान रजिस्ट्रेशन और eKYC प्रक्रिया के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देना था, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि किसान रजिस्ट्रेशन और eKYC पूर्ण होने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, अनुदान तथा अन्य कृषि आधारित योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन और eKYC के कई योजनाओं का लाभ रुक सकता है, इसलिए सभी पात्र किसानों को समय रहते यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करानी चाहिए। उन्होंने प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरूक करें, शिविरों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराएं और अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन एवं eKYC सुनिश्चित कराएं। बैठक में प्रखंड कर्मी, कृषि विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

22 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Majhaulia, Pashchim Champaran•
22 hrs ago

किसान रजिस्ट्रेशन व eKYC को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित। प्रखंड सभागार में बीडीओ डॉ. राजीव रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों के साथ किसान रजिस्ट्रेशन एवं eKYC से संबंधित जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर किसानों को सरकार द्वारा संचालित किसान रजिस्ट्रेशन और eKYC प्रक्रिया के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देना था, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि किसान रजिस्ट्रेशन और eKYC पूर्ण होने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, अनुदान तथा अन्य कृषि आधारित योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन और eKYC के कई योजनाओं का लाभ रुक सकता है, इसलिए सभी पात्र किसानों को समय रहते यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करानी चाहिए। उन्होंने प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरूक करें, शिविरों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराएं और अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन एवं eKYC सुनिश्चित कराएं। बैठक में प्रखंड कर्मी, कृषि विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • मझौलिया। प्रखंड अंतर्गत सरिसवा बाजार, जो वर्षों से बदहाली, खंडहरनुमा स्थिति और कचरे के ढेर के कारण अपनी पहचान खो चुका था, अब नए स्वरूप में संवरने जा रहा है। बुधवार से बाजार के सौंदर्यीकरण कार्य की विधिवत शुरुआत होने के साथ ही स्थानीय बाजारवासियों में खुशी और उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। लंबे समय से उपेक्षित इस बाजार को जिला परिषद के माध्यम से आधुनिक और व्यवस्थित रूप देने की पहल को लोग क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सरिसवा बाजार में गंदगी, अव्यवस्था और जर्जर ढांचे के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा था, बल्कि आम राहगीरों और ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बाजारवासियों प्रमोद बरनवाल, मंशी साह, प्रहलाद कुमार, रेयाज आलम, विनोद कुमार, कुंदन कुमार, हर्षित राज और फिरोज आलम सहित अन्य लोगों ने बताया कि बाजार कचरे का अड्डा बन गया था, जिससे दुर्गंध और अस्वच्छता बनी रहती थी। अब सौंदर्यीकरण कार्य के तहत नई सेड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बाजार की गंदगी साफ होगी और दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से व्यापार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही बाजार आने-जाने वाले ग्राहकों और आम लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। लोगों का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ बाजार की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी। बाजारवासियों ने जिला परिषद और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा। सरिसवा बाजार के नए रूप में विकसित होने से क्षेत्र के समग्र विकास को भी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।
    4
    मझौलिया। प्रखंड अंतर्गत सरिसवा बाजार, जो वर्षों से बदहाली, खंडहरनुमा स्थिति और कचरे के ढेर के कारण अपनी पहचान खो चुका था, अब नए स्वरूप में संवरने जा रहा है। बुधवार से बाजार के सौंदर्यीकरण कार्य की विधिवत शुरुआत होने के साथ ही स्थानीय बाजारवासियों में खुशी और उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। लंबे समय से उपेक्षित इस बाजार को जिला परिषद के माध्यम से आधुनिक और व्यवस्थित रूप देने की पहल को लोग क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सरिसवा बाजार में गंदगी, अव्यवस्था और जर्जर ढांचे के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा था, बल्कि आम राहगीरों और ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बाजारवासियों प्रमोद बरनवाल, मंशी साह, प्रहलाद कुमार, रेयाज आलम, विनोद कुमार, कुंदन कुमार, हर्षित राज और फिरोज आलम सहित अन्य लोगों ने बताया कि बाजार कचरे का अड्डा बन गया था, जिससे दुर्गंध और अस्वच्छता बनी रहती थी।
अब सौंदर्यीकरण कार्य के तहत नई सेड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बाजार की गंदगी साफ होगी और दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से व्यापार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही बाजार आने-जाने वाले ग्राहकों और आम लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। लोगों का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ बाजार की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी।
बाजारवासियों ने जिला परिषद और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा। सरिसवा बाजार के नए रूप में विकसित होने से क्षेत्र के समग्र विकास को भी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    23 hrs ago
  • नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।
    3
    नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक  विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुगौली के फुलवरिया टॉल प्लाजा पर ओवरलोडिंग ने नाम पर जबरदस्ती करने के मामले में हुआ प्राथमिकी दर्ज,पुलिस जुटी कार्रवाई में।
    1
    सुगौली के फुलवरिया टॉल प्लाजा पर ओवरलोडिंग ने नाम पर जबरदस्ती करने के मामले में हुआ प्राथमिकी दर्ज,पुलिस जुटी कार्रवाई में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    पत्रकार सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • #Gujarat
    1
    #Gujarat
    user_Maahi Pandey
    Maahi Pandey
    Teacher अरेराज, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोपालगंज । बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहुलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व फुलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है...
    1
    गोपालगंज । बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहुलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व फुलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    55 min ago
  • माननीय विधायक सह दर्जा प्राप्त मंत्री Amrendra Kumar Pandey उर्फ पप्पू पाण्डेय का जलवा पटना में दिखा! रेयाजुल हक राजू और हरेंद्र यादव ने लिया जदयू सदस्य ता,,
    1
    माननीय विधायक सह दर्जा प्राप्त मंत्री Amrendra Kumar Pandey उर्फ पप्पू पाण्डेय का जलवा पटना में दिखा! रेयाजुल हक राजू और हरेंद्र यादव ने लिया जदयू सदस्य ता,,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Digital printing service गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • श्रीनगर थाना क्षेत्र में सागवान की अवैध कटाई, ट्रैक्टर जब्त श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव में सागवान की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उदयपुर जंगल से सागवान की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले में स्थानीय मुखिया के भाई रंजीत कुमार पर आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार वार्ड नंबर 13, पूजहाँ के पास से लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वन विभाग की गाड़ी को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर बगही बघंबरपुर का बताया जा रहा है, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों राजेश्वर सिंह, विपिन कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई और बिक्री हो रही है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। अब देखना होगा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    श्रीनगर थाना क्षेत्र में सागवान की अवैध कटाई, ट्रैक्टर जब्त
श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव में सागवान की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उदयपुर जंगल से सागवान की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले में स्थानीय मुखिया के भाई रंजीत कुमार पर आरोप लगाया गया है।
आवेदन के अनुसार वार्ड नंबर 13, पूजहाँ के पास से लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वन विभाग की गाड़ी को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर बगही बघंबरपुर का बताया जा रहा है, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों राजेश्वर सिंह, विपिन कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई और बिक्री हो रही है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। अब देखना होगा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • #ugc
    1
    #ugc
    user_Maahi Pandey
    Maahi Pandey
    Teacher अरेराज, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • पूजाहा पटजीरवा से भवानीपुर जाने वाला सड़क जर्जर , जिसके कारण आवागमन में हो रही लोगों की परेशानी|इस सड़क का हालत इतना खराब है कि आते जाते समय लोग डरकर रात को नहीं जा पा रहे है|
    1
    पूजाहा पटजीरवा से भवानीपुर जाने वाला सड़क जर्जर , जिसके कारण आवागमन में हो रही लोगों की परेशानी|इस सड़क का हालत इतना खराब है कि आते जाते समय लोग डरकर रात को नहीं जा पा रहे है|
    user_Chitranjan kumar media
    Chitranjan kumar media
    पत्रकार बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.