Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं
PGS INDIA NEWS
जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- #Sikar #जाजोद: बावड़ी के वार्ड नं. 03 में पिछले तीन दिन से घरों में आ रहा दूषित पानी रेलवे स्टेशन के पास जलदाय विभाग की पाइप... #BreakingNews #LatestNews #TopNews #TrendingNews1
- दो होटलों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार मामले में होटल मालिक सहित चार नामजद। नारनौल। जिला पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाष पार्क के निकट स्थित दो होटलों पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और एक पुरुष को बरामद किया, जबकि होटल मालिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर मॉडर्न होटल और सनसाइन होटल में छापेमारी की। जांच के दौरान मॉडर्न होटल के अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं और एक पुरुष मिले। पूछताछ में सामने आया कि होटल प्रबंधन की ओर से महिलाओं को फोन कर बुलाया जाता था तथा ग्राहकों से प्राप्त राशि में हिस्सेदारी की जाती थी। पुलिस ने मॉडर्न होटल के रिसेप्शन काउंटर से 11,420 रुपये नकद, निरोध के पैकेट तथा एक रजिस्टर बरामद कर कब्जे में लिया। इसके बाद टीम ने समीप स्थित सनसाइन होटल की जांच की, जहां एक कमरे से एक महिला मिली। होटल के रिसेप्शन से भी निरोध के पैकेट और रजिस्टर बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में दोनों होटलों का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार होटल कर्मचारियों ने भी मालिक के कहने पर महिलाओं को बुलाने की बात स्वीकार की है। मामले में होटल मालिक प्रवीण निवासी कमानिया, हरिश निवासी महलावास (रेवाड़ी), अंकित निवासी निवाज नगर, नारनौल तथा मोहित निवासी मोहनपुर, नारनौल के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी होटल, गेस्ट हाउस या अन्य स्थान पर संदिग्ध अथवा अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।3
- डीसी अनुपमा अंजली ने दिए लंबित मामलों के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश प्रशासन और जनता के बीच सुदृढ़ सेतु बना समाधान शिविर, त्वरित निस्तारण से नागरिकों को मिल रही राहत डीसी अनुपमा अंजली ने दिए लंबित मामलों के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश अब ग्राम सभाओं के माध्यम से होगा पीपीपी का वेरिफिकेशन नारनौल, 10 सितंबर। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे ये शिविर आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत व पारदर्शी सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की इस पहल से नागरिकों को अपनी शिकायतों का त्वरित और सकारात्मक समाधान मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के सभी उपमंडलों में प्राप्त हो रही जन-शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जा रहा है, और इस व्यवस्था की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए हर सप्ताह समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाती है। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी व लंबित शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अकारण परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उपस्थित परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का मूल उद्देश्य यही है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े सही और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के तहत परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सभी प्रमुख योजनाओं को एकीकृत किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि व्यवस्था को और अधिक सटीक व व्यावहारिक बनाने के लिए जल्द ही पीपीपी में ई-वेरिफिकेशन का कार्य ग्राम सभाओं के माध्यम से शुरू किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण स्वयं अपने गांव की वास्तविक स्थिति और पात्र परिवारों की सही जानकारी दर्ज करा सकेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में सामाजिक सहभागिता और पारदर्शिता बढ़ेगी।1
- नारनौल में दो होटलों पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार के मामले में होटल मालिक सहित चार आरोपी नामजद1
- bharat fiber landline BSNL broadband internet connection is ded phone number 01568-294170 सर मेरे घर भारत फाइबर landline brdband phone कनेक्शन है जिसके न 01568-294170 है विभाग के कार्मिकों आला अधिकारीयों एवं ठेकेदार को बार बार फोन पर सूचित करने के उपरांत भी इनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है विभाग v ठेकेदार ki मिलीभगत से ये सब हो रहा है। भारत सरकार की ये लोगों के हित में लोग कल्याणकारी योजना को गाँव गांव ढाणी ढाणी पहुंचाये जाने का लक्ष्य है लेकिन इस देश का दुर्भाग्य है कि सरकारी के कारिंदे सरकार से मोटी तनख्वाव लेकर भी इनका पेट नहीं भरता इसी का परिणाम है कि मेरा भारत फाइबर landline brdband phone internet पिछले 10 दिन से डेड पड़ा है कल sdo सुजानगढ़ का फोन आया था कि आपका कनेक्शन बिल्कुल बंद पड़ा है मैने बोला आज तो 9 va दिन आज 10 दिन हो रहे हैं ऐसे नौकसाहो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और ठेकेदार का टेंडर शर्ते पूरी नहीं करने के कारण तत्काल सस्पेंड करते हुए जिम्मेदार ऑफिसर्स v ठेकेदार के खिलाफ सरकारी खजाने पर डाका डालने के जुर्म में कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए2
- 🌺🚩 सादर आभार एवं गौरवपूर्ण सहभागिता 🚩🌺 खंडेला महाराजाधिराज श्री नरदेव जी की द्वितीय स्मृति में आयोजित विशाल केसरियामय राजपूत एकता समारोह में शामिल होना हमारे लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय रहा। दिनांक 7 सितंबर 2026 को राजस्थान की पावन धरा पपरणा, खेतड़ी स्थित श्री शाकंभरी माता धाम में आयोजित इस भव्य एवं ऐतिहासिक राजपूत एकता समारोह में गांव कैरू, जिला भिवानी (हरियाणा) से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर— 🚩 सुभाष सिंह शेखावत, कैरू प्रदेश सचिव, हरियाणा एवं जिला अध्यक्ष, भिवानी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना 🚩 मुनीम सिंह निर्वाण जिला सचिव, भिवानी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तथा कैरू के समस्त निर्वाण परिवार के सम्मानित सदस्य— शिव कुमार सिंह निर्वाण, बाबूलाल सिंह निर्वाण, मुकेश सिंह निर्वाण, वीर सिंह निर्वाण, केशव सिंह निर्वाण, बंटी सिंह निर्वाण, कालिया सिंह निर्वाण, सीटू सिंह निर्वाण, बिट्टू सिंह निर्वाण, टिंकू सिंह निर्वाण एवं अरविंद सिंह निर्वाण ने इस गौरवमयी आयोजन में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। 🌺 विशेष आभार एवं धन्यवाद 🌺 श्री सुरेंद्र सिंह निर्वाण ‘फौजी’ जी, जिला अध्यक्ष, झुंझुनूं, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने हमारी कैरू की पूरी टीम का अत्यंत आत्मीयता एवं सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया। आपके द्वारा दिए गए इस स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से एवं कैरू से पहुंचे समस्त साथियों की ओर से हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। 🙏🌺 आपका अपनापन और सम्मान सदैव स्मरणीय रहेगा। ऐसे ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान से ही हमारा राजपूत समाज और अधिक संगठित एवं मजबूत बनेगा। महाराजा ‘निर्वाण’ श्री नरदेव जी की पुण्य स्मृति को समर्पित यह आयोजन समाज की एकता, भाईचारे, स्वाभिमान, इतिहास एवं गौरवशाली संस्कृति को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक समारोह रहा। इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजकगण, महाराजा श्री नरदेव स्मृति संस्थान, निर्वाण राजपूत समाज एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजबंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🚩 जय राजपूताना 🚩 जय श्री नरदेव जी 🚩 जय श्री शाकंभरी माता 🚩 राजपूत एकता — जिंदाबाद 🚩4
- जयपुर जिले के मनोहरपुर नगरपालिका वार्ड 2 में भाजपा द्वारा फ़र्ज़ी मतदान अर्जुन टाटला बिशनगढ़1
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई. चिकानी-बहादुरपुर में 45 किलो दूषित मिठाई को किया नष्ट. खैरथल-तिजारा। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देशन में टीम ने चिकानी बस स्टैंड,बहादुरपुर,तहसील किशनगढ़ बास क्षेत्र में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने चिकानी स्टैंड स्थित प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान झिलमिल मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स सैनी मिष्ठान भंडार से दूध एवं चीनी निर्मित दूध पाक के नमूने लिए गए। वहीं भगत जी चाट एवं मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई एवं बर्फी का नमूना लिया। निरीक्षण में भगत जी चाट एवं मिष्ठान भंडार पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।टीम ने मौके पर करीब 45 किलो पुरानी,दूषित एवं बदबूदार मिठाई को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नियमानुसार ही मौके पर नष्ट करवाया। प्रतिष्ठान संचालक को एफएसएसएआई अधिनियम, 2006 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी कर तथा भविष्य में प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए भी पाबंद किया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी स्वच्छता,गुणवत्ता,निर्माण एवं समाप्ति तिथि पर जरूर ध्यान दें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता एवं मनीषा शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।4
- Mosquito-Borne Diseases Alert: Stay Safe & Take Precautions | DC Mandeep Kaur’s Appeal1