Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारनौल में दो होटलों पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार के मामले में होटल मालिक सहित चार आरोपी नामजद
Bolti Awaaz news
नारनौल में दो होटलों पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार के मामले में होटल मालिक सहित चार आरोपी नामजद
More news from हरियाणा and nearby areas
- महेंद्रगढ़ जिले की सड़कों पर चल रहे थे बजरी वाले ट्रक। पुलिस के सामने दौड़े ओवरलोड ट्रक।1
- > "के घुटन्या और कमर के दर्द नै जीना हराम कर राख्या सै? > > अब टेंशन लेण की जरूरत ना सै! > > आ जाओ अपने *मूर्ति देवी EH हॉस्पिटल, अटेली में।* > > अठै डॉ. आर.बी. यादव,आप नै देंगे घुटने दर्द, कमर दर्द अर जोड़ां के दर्द का पक्का इलाज। > > 24 घंटा इमरजेंसी, OPD अर दवाई की सारी सुविधा। > > *पता है - अटेली कनीना रोड, शिवा मार्बल के सामने।* > > फोन करो - *99916 17137, 87089 11797*1
- डीसी अनुपमा अंजली ने दिए लंबित मामलों के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश प्रशासन और जनता के बीच सुदृढ़ सेतु बना समाधान शिविर, त्वरित निस्तारण से नागरिकों को मिल रही राहत डीसी अनुपमा अंजली ने दिए लंबित मामलों के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश अब ग्राम सभाओं के माध्यम से होगा पीपीपी का वेरिफिकेशन नारनौल, 10 सितंबर। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे ये शिविर आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत व पारदर्शी सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की इस पहल से नागरिकों को अपनी शिकायतों का त्वरित और सकारात्मक समाधान मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के सभी उपमंडलों में प्राप्त हो रही जन-शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जा रहा है, और इस व्यवस्था की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए हर सप्ताह समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाती है। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी व लंबित शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अकारण परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उपस्थित परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का मूल उद्देश्य यही है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े सही और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के तहत परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सभी प्रमुख योजनाओं को एकीकृत किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि व्यवस्था को और अधिक सटीक व व्यावहारिक बनाने के लिए जल्द ही पीपीपी में ई-वेरिफिकेशन का कार्य ग्राम सभाओं के माध्यम से शुरू किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण स्वयं अपने गांव की वास्तविक स्थिति और पात्र परिवारों की सही जानकारी दर्ज करा सकेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में सामाजिक सहभागिता और पारदर्शिता बढ़ेगी।1
- नारनौल में दो होटलों पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार के मामले में होटल मालिक सहित चार आरोपी नामजद1
- 17वें श्याम महोत्सव में गूंजेंगे बाबा श्याम के जयकारे, आज होगा भव्य संकीर्तन। तिजारा के सुधांशु गौतम और कानपुर के अभिषेक शुक्ला भजनों से बांधेंगे समां नारनौल, भगवत शर्मा। शहर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम स्वयंसेवक मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को 17वें श्याम महोत्सव एवं भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा से सजाया जा रहा है तथा आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले श्याम महोत्सव में राजस्थान के तिजारा से सुप्रसिद्ध भजन गायक सुधांशु गौतम तथा उत्तर प्रदेश के कानपुर से ख्यातिप्राप्त भजन प्रवाहक अभिषेक शुक्ला अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। दोनों कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक बाबा श्याम के गुणगान में लीन रहेंगे और पूरा वातावरण जय श्री श्याम के उद्घोष से भक्तिमय हो उठेगा। उन्होंने बताया कि यह भव्य संकीर्तन 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को सायं 7:15 बजे से श्री श्याम मंदिर, चौकी नंबर 45-सी, नारनौल में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक पुष्प सज्जा और संगीतमय भजनों के बीच श्रद्धालु बाबा के चरणों में अपनी आस्था एवं श्रद्धा अर्पित करेंगे। मंडल पदाधिकारियों के अनुसार श्याम महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को भक्ति और संस्कारों के सूत्र में पिरोने का एक सशक्त माध्यम है। हर वर्ष की भांति इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्री श्याम स्वयंसेवक मंडल ने नारनौल शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मंडल ने "कल की शाम बाबा श्याम के नाम" के संदेश के साथ श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत इस दिव्य संध्या का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।3
- Mosquito-Borne Diseases Alert: Stay Safe & Take Precautions | DC Mandeep Kaur’s Appeal1
- छात्राओं के बीच पुलिस अफसर ने कही ऐसी बात! 😱 | चरखी दादरी पुलिस | #Shorts छात्राओं के बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी ने नशे, अपराध और साइबर सुरक्षा को लेकर अहम बातें साझा कीं। आखिर ऐसा क्या कहा कि सभी छात्राएं ध्यान से सुनती रहीं? 👀 देखिए वीडियो और जानिए पूरी बात। 📍 चरखी दादरी 🚨 जागरूकता अभियान 🎥 दादरी निर्भीक दर्पण न्यूज़ #CharakhiDadri #HaryanaNews #Police #Awareness #Students #CyberSafety #NashaMukti #DadriNirbhikDarpan #Shorts #BreakingNews1
- दो होटलों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार मामले में होटल मालिक सहित चार नामजद। नारनौल। जिला पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाष पार्क के निकट स्थित दो होटलों पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और एक पुरुष को बरामद किया, जबकि होटल मालिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर मॉडर्न होटल और सनसाइन होटल में छापेमारी की। जांच के दौरान मॉडर्न होटल के अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं और एक पुरुष मिले। पूछताछ में सामने आया कि होटल प्रबंधन की ओर से महिलाओं को फोन कर बुलाया जाता था तथा ग्राहकों से प्राप्त राशि में हिस्सेदारी की जाती थी। पुलिस ने मॉडर्न होटल के रिसेप्शन काउंटर से 11,420 रुपये नकद, निरोध के पैकेट तथा एक रजिस्टर बरामद कर कब्जे में लिया। इसके बाद टीम ने समीप स्थित सनसाइन होटल की जांच की, जहां एक कमरे से एक महिला मिली। होटल के रिसेप्शन से भी निरोध के पैकेट और रजिस्टर बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में दोनों होटलों का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार होटल कर्मचारियों ने भी मालिक के कहने पर महिलाओं को बुलाने की बात स्वीकार की है। मामले में होटल मालिक प्रवीण निवासी कमानिया, हरिश निवासी महलावास (रेवाड़ी), अंकित निवासी निवाज नगर, नारनौल तथा मोहित निवासी मोहनपुर, नारनौल के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी होटल, गेस्ट हाउस या अन्य स्थान पर संदिग्ध अथवा अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।3