Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर: कचहरी परिसर में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान। लखीमपुर खीरी। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए सोमवार को सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) के जवानों ने पूरे कचहरी परिसर की सघन तलाशी ली। सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार ने टीम के साथ परिसर के प्रत्येक कोने, पार्किंग स्थल और अधिवक्ताओं के बस्तों के आस-पास संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच की। चेकिंग के दौरान वहां मौजूद संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। अभियान के अंत में सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि पूरी जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है और परिसर की सुरक्षा स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
Kayyoom idrishi
लखीमपुर: कचहरी परिसर में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान। लखीमपुर खीरी। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए सोमवार को सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) के जवानों ने पूरे कचहरी परिसर की सघन तलाशी ली। सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार ने टीम के साथ परिसर के प्रत्येक कोने, पार्किंग स्थल और अधिवक्ताओं के बस्तों के आस-पास संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच की। चेकिंग के दौरान वहां मौजूद संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। अभियान के अंत में सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि पूरी जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है और परिसर की सुरक्षा स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर में आयोजित किसान हुंकार महापंचायत में राकेश टिकैत ने भारत–अमेरिका कृषि व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका समेत अन्य देशों से सस्ते कृषि उत्पादों का आयात बढ़ा और उन पर पर्याप्त शुल्क नहीं लगाया गया तो इसका नुकसान भारतीय किसानों को उठाना पड़ेगा। टिकैत ने कहा कि विदेशी उत्पादों से स्थानीय मंडियां, छोटे व्यापारी और किसान प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि ऐसी नीतियों से बड़े उद्योग समूहों को फायदा मिलेगा जबकि छोटे किसान हाशिये पर चले जाएंगे। महापंचायत के दौरान वे मंच छोड़कर किसानों के बीच जाकर बैठ गए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मयंक सिंह ने की।1
- Post by Raja Bhaiya1
- स्टेशन चौराहा बना प्रतिदिन का जाम पॉइंट पलियाकलां-खीरी। पलिया की जनता अब रोज़-रोज़ के जाम से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। नगर में आज तक रोडवेज बस अड्डे का न बन पाना सरकार और जिम्मेदार विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। हालात यह हैं कि रोडवेज की सारी बसें स्टेशन चौराहा क्षेत्र में पुलिस चौकी व पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आसपास सड़क किनारे खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे दिन भर यातायात बाधित रहता है। बसों के सड़क पर खड़े होने से स्टेशन चौराहा पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीर, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर होते हैं। इस वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि किस तरह एक के पीछे एक खड़ी रोडवेज बसें पूरे मार्ग को संकरा कर रही हैं, जिससे वाहन रेंगते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पलिया में एक व्यवस्थित रोडवेज बस अड्डा बना दिया जाए, तो न केवल बसों के ठहराव की समुचित व्यवस्था हो जाएगी, बल्कि आम जनमानस को प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को धूल-मिट्टी, तेज धूप और बरसात में खुले आसमान के नीचे बैठने की मजबूरी से भी छुटकारा मिलेगा। चौंकाने वाली बात यह है कि पलिया जैसे महत्वपूर्ण कस्बे में यह स्थिति तब है, जब यहां दुधवा नेशनल पार्क जैसी अंतरराष्ट्रीय पहचान है और एयरपोर्ट जैसी बड़ी सुविधा भी है। जिस तरह एयरपोर्ट के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए, यदि उसी तत्परता से रोडवेज बस अड्डे के लिए पहल होती, तो आज पलिया को यह दुर्दशा नहीं झेलनी पड़ती। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता जाम, अव्यवस्था और असुविधाओं का दंश झेलती रहेगी? पलिया की आम जनता शासन-प्रशासन से मांग कर रही है कि शीघ्र रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की ठोस योजना बनाई जाए, ताकि नगर को जाम से मुक्ति मिले और यात्री सुविधाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सके।1
- sad shayari यहां नए लड़के फसे जाते हैं 💔🫰1
- सीतापुर में सोमवार को आयोजित किसान हुंकार महापंचायत में पहुंचे किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सीतापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि यदि अमेरिका समेत विदेशों से कृषि उत्पादों का आयात बढ़ाया गया और उन पर पर्याप्त आयात शुल्क नहीं लगाया गया, तो इसका सीधा नुकसान देश के किसानों को उठाना पड़ेगा। जिला संवाददाता असद जुनैद भारत नेशन सीतापुर1
- लखनऊ/लखीमपुर- स्पीकर का निर्देश- सभी विधायकों को रोमी साहनी की तरफ से मिला मिठाई का डिब्बा.... राजा भैया ने खड़े होकर की तारीफ.... पूरे सदन ने तालियां बजाकर स्वागत किया1
- ब्रेकिंग *निघासन नगर पंचायत अध्यक्ष को सरकारी जमीन पर चोरी से शीशम के पेड़ काटने वाले आरोपियों की शिकायत करना पड़ा भारी* - बीते 26 अगस्त 2025 को अटल नगर वार्ड में सरकारी भूमि पर लगे शीशम के पेड़ को बगैर अनुमति पत्र के मनमोहन सुबोध कुमार व लकड़ी के ठेकेदार रुखसार के द्वारा जबरन काटा गया था। - नगर पंचायत निघासन के सुपरवाइजर के विरोध करने पर ठेकेदार ने उक्त लोगों के साथ मिलकर सुपरवाइजर के साथ किया था गाली गलौज - नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर लकड़ी के ठेकेदार समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम समेत संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। - 26 अगस्त को दबंगों के द्वारा चोरी से काटी गई लकड़ी के गटों को ट्रैक्टर ट्राली से ढोया गया था। - घटनास्थल का वीडियो सामने आया है। - नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है जबकि आरोपी उन पर दबाव बनाने की फिराक में है।1
- पलिया में सीएनजी पम्प का शुभारम्भ न होने से जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी अभी तक पम्प संचालन नहीं किया गया1
- भारत-अमेरिका कृषि व्यापार को लेकर सरकार से जवाब मांगा सीतापुर में सोमवार को आयोजित किसान हुंकार महापंचायत में पहुंचे किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सीतापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि यदि अमेरिका समेत विदेशों से कृषि उत्पादों का आयात बढ़ाया गया और उन पर पर्याप्त आयात शुल्क नहीं लगाया गया, तो इसका सीधा नुकसान देश के किसानों को उठाना पड़ेगा।1