Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने सिवनी, पलारी और केवलारी क्षेत्रों के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस जांच अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के दस्तावेजों और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान बिना वैध पंजीयन, बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण-पत्र के सड़क पर दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को पलारी पुलिस चौकी में जब्त कर लिया गया। वहीं दो अन्य वाहनों से नियमों के उल्लंघन पर 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरटीओ ने बच्चों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बताते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Devendra thakur
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने सिवनी, पलारी और केवलारी क्षेत्रों के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस जांच अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के दस्तावेजों और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान बिना वैध पंजीयन, बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण-पत्र के सड़क पर दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को पलारी पुलिस चौकी में जब्त कर लिया गया। वहीं दो अन्य वाहनों से नियमों के उल्लंघन पर 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरटीओ ने बच्चों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बताते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने सिवनी, पलारी और केवलारी क्षेत्रों के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस जांच अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के दस्तावेजों और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान बिना वैध पंजीयन, बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण-पत्र के सड़क पर दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को पलारी पुलिस चौकी में जब्त कर लिया गया। वहीं दो अन्य वाहनों से नियमों के उल्लंघन पर 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरटीओ ने बच्चों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बताते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई अंतर्गत मोहगांव सड़क पर एनएचआई (NHI) द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत कुल 43 दुकानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।2
- मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी अंतर्गत नांदी में मानव धर्म आंदोलन का नौवाँ मासिक हवन संपन्न हुआ है। इस आयोजन के दौरान आध्यात्मिक जागृति फैलाने और सामाजिक सुधार लाने के संकल्पों पर विशेष जोर दिया गया।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी पुलिस कप्तान श्री कृष्ण लाल चंदानी जी के करकमलों से सब इंस्पेक्टर की पदोन्नति के क्रम में दो स्टार को तीन स्टार किया गया है। इसी कड़ी में धनोरा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) मनीष बंसोड़ को पदोन्नत कर थ्री स्टार दिया गया है। मनीष बंसोड़ के तीन फूल वाले दरोगा जी बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर धनोरा जनपद सदस्य, जनपद के कर्मचारियों, अधिकारियों और आम जनता द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर उनके अच्छे कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।1
- छिंदवाड़ा के अंबेडकर चौक पर आज से समाजसेवियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे सीजीपी छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित किया गया है, जहाँ समाजसेवियों ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है।1
- छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 12 शंकर चौक निवासी और 80 प्रतिशत दिव्यांग सिंधु सिंधुजी कराड़े ने आज दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना ज्ञापन सौंपा। आधार KYC अपडेट न होने के कारण उनका राशन, दिव्यांग पेंशन और अन्य सहायता बंद हो गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं कोई कार्य करने में असमर्थ हैं और उनकी देखभाल के लिए भी कोई सहारा नहीं है, जबकि KYC अपडेट कराने के उनके कई प्रयास अब तक विफल रहे हैं। जब वे कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैठकर अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, तब अपर कलेक्टर अग्रिम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को देखते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका KYC अपडेट कराकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए।1
- सिवनी जिले में प्रशासनिक, न्यायालयीन व भू-संसाधन प्रबंधन कार्यों को सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नेहा मीना ने तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना तथा कार्य विभाजन के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार नितिन चौधरी को सिवनी, पूजा राणा को बरघाट, शशांक मेश्राम को केवलारी, दिलीप हनवत को घंसौर, राजेन्द्र तेकाम को धनौरा, पूजा राय को लखनादौन, सौरभ मरावी को छपारा और शनिपाल परतेती को कुरई का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त याचिका परतेती को भू-संसाधन और हिम्मत सिंह सनोड़िया को नजूल संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।1
- सिवनी में आयोजित जनसुनवाई में कुल 259 फरियादी पहुंचे। आवेदकों की सुनवाई करते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने मौके पर ही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।1
- मध्य प्रदेश के कटंगी अंतर्गत चिरचिरा गांव का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सड़क न होने की वजह से कीचड़ के बीच से अंतिम यात्रा निकालने को मजबूर होना पड़ा। गांव के इस दर्द को बयां करते हुए सीधा सवाल उठाया गया है कि अगर यहां सड़क ही नहीं है, तो आखिर एंबुलेंस कैसे आएगी?1