*बदबूदार पानी से त्रस्त हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रशासन की लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश* *इंदौर जैसी घटना का इंतज़ार कर रही है क्या नगरपालिका? – प्रभात द्विवेदी* मैहर |मैहर नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। कॉलोनी निवासी महेश रमानी ने बदबूदार और संक्रमणयुक्त पानी की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले लंबे समय से घरों में जो पानी सप्लाई हो रहा है, उसमें इतनी दुर्गंध है कि उसे पीना तो दूर, उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। महेश रमानी ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों के घरों में आने वाला पानी इतना दूषित है कि इससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कॉलोनी के लोग भय और असहाय स्थिति में जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या की जानकारी मिलने पर पूर्व नगर पालिका पार्षद एवं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की पूरी बात सुनी। उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मैहर में भी इंदौर जैसी जलजनित बीमारी की भयावह स्थिति पैदा हो सकती है। प्रभात द्विवेदी ने कहा कि शासन और प्रशासन का पहला कर्तव्य नागरिकों को स्वच्छ जल और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। यदि कोई व्यवस्था जनता को साफ पानी और साफ हवा तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है तो ऐसी व्यवस्था के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए, अन्यथा यह समस्या किसी बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है। द्विवेदी ने नगर पालिका के सीएमओ और जिम्मेदार अधिकारियों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पेयजल की गुणवत्ता की तुरंत जांच कराई जाए, दूषित पाइपलाइन और जलस्रोत की सफाई कराई जाए तथा नियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नगर पालिका प्रशासन समय रहते जागेगा, या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी? *✍️ धर्मेन्द्र रजक हिलाउंधा*

- भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली निकली। हवाई पट्टी मोड़ से शुरू हुई रैली सर्किट हाउस, सिविल लाइन, राजेंद्र नगर से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर पहुंची1
- मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत में जनसुनवाई लगाई जाती है जिसमें ग्राम वासियों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाता है इसी संदर्भ में ग्राम पंचायत सकरिया जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह पटवारी श्रीकोंनदर रोजगार सहायक लोकेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के द्वारा दिए गए समस्याओं के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निदान किया गया समस्याओं का निदान किया गया।1
- नई दिल्ली/तेहरान | 11 मार्च, 2026 मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में युद्ध की भीषण आग के बीच वहां फंसे करीब 90 लाख भारतीयों की सुरक्षा पर संकट गहरा गया है। ताज़ा हालातों ने उन परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है जिनके अपने शिक्षा या रोज़गार के लिए वहां मौजूद हैं। सबसे मर्मस्पर्शी खबर कश्मीर के अनंतनाग से आई है, जहां एक पिता अपनी बेटी की जान की सलामती के लिए सरकार से गुहार लगा रहा है। हॉस्टल के पास गिरे मिसाइल, फोन पर फूट-फूट कर रोई बेटी अनंतनाग के रहने वाले बिलाल अहमद भट्ट की बेटी वर्तमान में ईरान की राजधानी तेहरान में MBBS की पढ़ाई कर रही है। 9 मार्च की रात 3 बजे जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब बिलाल के फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ उनकी बेटी बिलख रही थी। उसने कांपती आवाज़ में कहा— "अब्बू, मेरे हॉस्टल के पास मिसाइलें गिरने की आवाज़ आ रही है, ज़ोरदार बमबारी हो रही है। पूरा हॉस्टल हिल रहा है। पता नहीं आज की रात बचूंगी या नहीं... मुझे बचा लो!" बिलाल कहते हैं कि ऐसी फोन कॉल सिर्फ उनके घर नहीं, बल्कि ईरान में रह रहे हजारों भारतीय छात्रों के घरों में आ रही हैं। तेहरान के आसमान में बारूद की गंध और धमाकों की गूंज ने छात्रों को दहशत में डाल दिया है। 90 लाख भारतीयों को बचाना बड़ी चुनौती मिडिल ईस्ट में छिड़ी इस जंग ने भारत सरकार के सामने अब तक की सबसे बड़ी कूटनीतिक और लॉजिस्टिक चुनौती खड़ी कर दी है। आंकड़े: खाड़ी देशों और ईरान-इजराइल मिलाकर करीब 90 लाख भारतीय वहां निवास करते हैं। बड़ी समस्या: एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद होने और समुद्री रास्तों पर बढ़ते खतरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन (निकासी अभियान) चलाना बेहद जटिल हो गया है। दूतावास की भूमिका: भारतीय दूतावास लगातार छात्रों के संपर्क में है और उन्हें सुरक्षित स्थानों या बंकरों में रहने की सलाह दी जा रही है। छात्रों की वतन वापसी की आस ईरान में फंसे ज्यादातर छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। कई छात्र 5 मार्च की अपनी परीक्षाएं पूरी होने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन युद्ध के अचानक बढ़ने से वे वहीं फंस गए। अब परिजनों की केवल एक ही मांग है— 'ऑपरेशन गंगा' या 'वंदे भारत' की तर्ज पर सरकार जल्द से जल्द सुरक्षित कॉरिडोर बनाकर इन बच्चों को वापस लाए। ब्यूरो रिपोर्ट, मध्य भारत न्यूज़1
- मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भेडा गेट के पास चलती बस मे लगी आग, गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर ने सभी को निकाला बाहर, जिसके चलते बड़ी घटना टली जा सकी, आग लगने के कारण सड़क पर बन रही ट्रैफिक जाम की स्थिति, डायल 100पुलिस पहुंची मौके पर, फायर ब्रिगेड को दी गयी सूचना4
- पन्ना पुलिस द्वारा शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम पुरैना मे हुये अंधे हत्या काण्ड का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी एवं खून से सने कपड़े किये गये जप्त मामले में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एस0डी0ओ0पी0 पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम तत्परता पूर्वक घटना स्थल पहुँची साथ ही तथा एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जाककर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । जाचं उपरान्त पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक को किसी किसी ठोस या धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है । जाँच उपरान्त मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना शाहनगर में हत्या का अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से घटना के संबंध में पूँछताछ शुरू की गई एवं क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप मुखबिर द्वारा जानकारी दी गई कि घटना के समय घटनास्थल के समीप पत्थर की खखरी के पीछे छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर को देखा गया था, उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर को दिनांक 08/03/2026 को तलाश कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूँछताछ की गई। पूँछताछ के दौरान संदेही द्वारा बताया गया कि जिस स्थान पर मेरे जानवर बंधते है उसी स्थान के पास मृतक नित्य क्रिया करता था । इस बात को लेकर हम लोगो में कई बार झगड़ा हो चुका था एवं आपसी रंजिस बनी हुई थी । घटना दिनांक को मेरे मना करने के बाद भी जब मृतक नही माना तो मैने मौका पाकर मृतक के सिर में कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी । मामले में आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना के दिन पहने हुये कपडे जप्त किये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना जारी है । नाम पता आरोपीः- - छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता श्री साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर जिला पन्ना (म.प्र.) । जप्त सामग्री - मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी, खून में सने हुये आरोपी के कपड़े (जो घटना कारित करते समय पहने गये थे) जप्त किये गये है । सराहनीय योगदान- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर, उपनिरीक्षक मनोज यादव, प्र0आर0 मनोज त्रिपाठी, आरक्षक रविन्द्र अहिरवार, राकेश, भजन लाल, सोहन सिंह, महिला आर. दीक्षा चालक प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई है ।घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी एवं खून से सने कपड़े किये गये जप्त।2
- कांग्रेस कार्यालय में उड़ा रंग गुलाल, फाग गीतों और ठंडाई के साथ मना होली मिलन समारोह मैहर। जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जनपद पंचायत के सामने स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में 'होली मिलन समारोह' का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीतिक मर्यादाओं से परे जाकर सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों के पदाधिकारी शामिल हुए। रंग-गुलाल से सराबोर हुए कार्यकर्ता समारोह की शुरुआत एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुई। उपस्थित जनों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पूरा कार्यालय परिसर सतरंगी रंगों और उल्लास से भर गया। फाग मंडली ने बांधा समां, गानों पर थिरके कदम कार्यक्रम में स्थानीय फाग मंडली ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिए। पारंपरिक फाग गीतों की मधुर धुनों के बीच जब "रंग बरसे भीगी चुनर वाली"और होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे लोकप्रिय गीत गूंजे, तो कार्यकर्ता और धर्मेश घई रोमीभैया खुद को रोक नहीं पाए और जमकर धमाल मचाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ठंडाई और स्वल्पाहार का आनंद होली के इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए शीतल ठंडाई और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति समारोह में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेश घई . सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू भैया ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति मुन्ना . रामभद्र पांडे जितेंद्र कुशवाहा महेंद्र पटेल. बैजनाथ कुशवाहा गणेश चतुर्वेदी महेंद्र त्रिपाठी पप्पू भैया. पंकज कुशवाहा नरेंद्र सराफ. यशवंतसिंह चंदेल समर्पण शुक्ला रजनीश . महेंद्र पटेल अक्षत दहिया राजेंद्र बबलू पटेल अरविंद पटेल रानू पटेल.रजनीश रमापति गौतम बृजभान कोल विपिन सिंह बघेलअखंड सिंह जितेंद्र बंशकार अजय वंशकार राकेश वंशकार सुरेश अयोध्या कुशवाहा अमजद खान बड़ा देव जितेंद्र पांडे जिला पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा हरबंस तिवारी रमेश शुक्ला पंकज सोनी. शुभम सोनी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा राजेंद्र बुंदेला सहित जिला और ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि होली का यह त्यौहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।2
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:2
- *आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, हत्या के तीसरे दिन हुआ शव का अग्नि संस्कार,* मैहर के वार्ड न.4 हरदुआ मे 8 मार्च को शाम 4 बजे मृतक के साथ हुई थी घटना, परिजन के अनुसार जमीन के एग्रीमेंट के बाद बिना पैसे के रजिस्ट्री करने का बना रहे थे दबाव जिसके बाद मोतीलाल कुशवाहा व उसके चार भाइयो ने घर मे घुसकर की थी मारपीट, हाथपाई करने के दौरान विष्णुनाथ कुशवाहा की गयी जान, संस्कार के दौरान पुलिस रही मौजूद, लोगों में आक्रोश1