गंगरोल में जलभराव से जनजीवन बेहाल: मुख्य रास्तों पर भरा पानी, श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में हो रही भारी परेशानी गंगरोल में जलभराव से जनजीवन बेहाल: मुख्य रास्तों पर भरा पानी, श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में हो रही भारी परेशानी गंगरोल। क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य रास्तों पर भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर जलजमाव होने से ग्रामीणों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस विकट समस्या के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान सड़कों पर कई-कई फीट पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोगों और वृद्ध श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो जाने के कारण लोग गांव के मंदिरों तक दर्शन-पूजन के लिए भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पूजा-पाठ के लिए निकलने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है या फिर बिना दर्शन किए ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बीमारियों का बढ़ा खतरा, प्रशासनिक लापरवाही पर रोष जलभराव और नालियों के गंदे पानी के सड़कों पर फैलने से क्षेत्र में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। स्थानीय निवासियों में प्रशासनिक अनदेखी को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
गंगरोल में जलभराव से जनजीवन बेहाल: मुख्य रास्तों पर भरा पानी, श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में हो रही भारी परेशानी गंगरोल में जलभराव से जनजीवन बेहाल: मुख्य रास्तों पर भरा पानी, श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में हो रही भारी परेशानी गंगरोल। क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य रास्तों पर भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर जलजमाव होने से ग्रामीणों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस विकट समस्या के चलते
आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान सड़कों पर कई-कई फीट पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोगों और वृद्ध श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो जाने के कारण लोग गांव के मंदिरों तक दर्शन-पूजन के लिए भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पूजा-पाठ के लिए निकलने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है या फिर बिना दर्शन
किए ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बीमारियों का बढ़ा खतरा, प्रशासनिक लापरवाही पर रोष जलभराव और नालियों के गंदे पानी के सड़कों पर फैलने से क्षेत्र में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। स्थानीय निवासियों में प्रशासनिक अनदेखी को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- बुलन्दशहर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि llउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे बुलंदशहर सीएम योगी ने अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।1
- छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है। छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।1
- गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा1
- दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, छह कुंतल बिजली तार और अवैध हथियार बरामद; सुरेंद्र पर 41, शेरू पर 19 मुकदमे दर्ज हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत लाइन तार चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से करीब छह कुंतल विद्युत तार, ऑटो लोडर, अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा विद्युत लाइन तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र चन्दी सिंह निवासी ग्राम नगला आलमपुर, थाना खानपुर, जनपद बुलंदशहर, दीपक पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ और शेरू उर्फ जयदीप पुत्र बूजपाल निवासी ग्राम अतलपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ, वर्तमान पता किराये का मकान, 14 फुटा रोड हर्ष विहार, थाना साहिबाबाद, ट्रांस हिंडन कमिश्नरेट गाजियाबाद बताया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से विद्युत लाइन तार चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाइन तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन घटनाओं के संबंध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र उर्फ सुंदर पर करीब 41 मुकदमे, जबकि शेरू उर्फ जयदीप पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दीपक के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और अन्य जनपदों में विद्युत लाइन तार चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।3
- बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान नौशाद बदमाश के साथ हुई मुठभेड़1
- बुलन्दशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के गाँव कुड़वल बनारस में तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में घायल युवक को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, युवक कोई गंभीर चोटे आई हैं। हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान बुलन्दशहर के डीएम रोड स्थित गाँव मऊखेड़ा का रहने वाले फतेह के रूप में हुई है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट l1
- बुलंदशहर आज 2:00 बजे बुलंदशहर आएंगे सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। लोकेशन बुलंदशहर पूर्व राज्य मंत्री और शिकारपुर के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना करेंगे व्यक्त। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हेलीपैड बनाने की तैयारी में जुटा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर शिकारपुर के रानऊ पर बने अवंतिका फार्म हाउस पर तैयारी हुई तेज अवंतिका फार्म हाउस के बराबर में ही बनाया जा रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर हेलीपैड। मुख्यमंत्री शिकारपुर के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पर पहुंचेंगे। वहां वे शिकारपुर के दिवंगत विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। 4 बार विधायक रहे अनिल शर्मा का 3 सितंबर को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। वे 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। आज 14 सितंबर को ही रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में उनकी श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, मुख्यमंत्री के कल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिला प्रशासन ने अवंतिका फार्म हाउस पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।1
- सीआईएसएफ जवान का सराहनीय वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने बताया सच्चा देशभक्त! एक गाय असहाय अवस्था में दीवार की रेलिंग में सिर फंसाकर फंस गई। डरी हुई और खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती हुई उस जानवर पर एक सीआईएसएफ जवान की नजर पड़ी।धैर्य और करुणा के साथ, उन्होंने सावधानीपूर्वक गाय को रेलिंग से मुक्त किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि भयभीत जानवर पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षित रहे। अंततः जानवर को मुक्त और खतरे से बाहर निकालने के साथ ही बचाव कार्य समाप्त हुआ।यह बचाव अभियान जरूरतमंद हर जीवन के प्रति सीआईएसएफ की करुणा, देखभाल और प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाता है।1
- गाजियाबाद गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 16 वर्षीय छात्रा ने, 15वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, आई लव यू मम्मी पापा, गाजियाबाद :- विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर में, मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 16 वर्षीय किशोरी शनाया बिष्ट ने एकेडमिक प्रेशर के चलते 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शनाया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पिता देवेंद्र सिंह के साथ फ्लैट नंबर 1576 में रहती थी। पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शनाया ने पढ़ाई और एकेडमिक प्रेशर को सहन न कर पाने की बात लिखी है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी और को नहीं बल्कि खुद को ठहराया और अंत में 'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2