logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

7 hrs ago
user_SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
Media company खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    1
    गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण व  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    user_SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
    SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
    Media company खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान नौशाद बदमाश के साथ हुई मुठभेड़
    1
    बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान नौशाद बदमाश के साथ हुई मुठभेड़
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    19 hrs ago
  • मां से झगड़े के बाद नहर में कूदा युवक पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों और ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बचाई जान ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने पेश की बहादुरी की मिसाल बुलन्दशहर : गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव सनोटा के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब 112 पुलिस पीआरवी की मुस्तैदी और ड्राइवर की जांबाजी के कारण नहर में डूबे एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है जानकारी के अनुसार सनोटा निवासी अनस पुत्र यासीन ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी कि गांव के पास नहर के समीप मां-बेटे के बीच विवाद हो रहा है झगड़ा इतना बढ़ गया कि विवाद के दौरान बेटा अचानक सनोटा नहर में कूद गया सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस की गाड़ी बिना कोई समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची युवक को नहर में डूबता देख गाड़ी के कार ड्राइवर नितिन यादव और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए तुरन्त नहर में छलांग लगा दी काफी मशक्कत और कड़े प्रयासों के बाद टीम ने डूब रहे युवक को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया 112 डायल पुलिस गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल रेंग सिंह सरदार जी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पारिवारिक कलह के चलते शैलेन्द्र पुत्र जय किशन निवासी ग्राम सनोटा गुलावठी बुलन्दशहर ने नहर में छलांग लगा दी है हेड कांस्टेबल रेंग सिंह, और उनकी टीम ने समय पर घटनास्थल पर पहुँच कर और सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचा ली समय रहते पुलिस की इस तत्परता ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजड़ने से बचा लिया पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाल कर राहत की सांस ली है ।
    1
    मां से झगड़े के बाद नहर में कूदा युवक पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों और ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बचाई जान ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने पेश की बहादुरी की मिसाल
बुलन्दशहर : गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव सनोटा के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब 112 पुलिस पीआरवी की मुस्तैदी और ड्राइवर की जांबाजी के कारण नहर में डूबे एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है जानकारी के अनुसार सनोटा निवासी अनस पुत्र यासीन ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी कि गांव के पास नहर के समीप मां-बेटे के बीच विवाद हो रहा है झगड़ा इतना बढ़ गया कि विवाद के दौरान बेटा अचानक सनोटा नहर में कूद गया सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस की गाड़ी बिना कोई समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची युवक को नहर में डूबता देख गाड़ी के कार ड्राइवर नितिन यादव और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए तुरन्त नहर में छलांग लगा दी काफी मशक्कत और कड़े प्रयासों के बाद टीम ने डूब रहे युवक को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया 112 डायल पुलिस गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल रेंग सिंह सरदार जी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पारिवारिक कलह के चलते शैलेन्द्र पुत्र जय किशन निवासी ग्राम सनोटा गुलावठी बुलन्दशहर ने नहर में छलांग लगा दी है हेड कांस्टेबल रेंग सिंह, और उनकी टीम ने समय पर घटनास्थल पर पहुँच कर और सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचा ली समय रहते पुलिस की इस तत्परता ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजड़ने से बचा लिया पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाल कर राहत की सांस ली है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • बुलन्दशहर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि ll​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे बुलंदशहर ​सीएम योगी ने अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ​उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।
    1
    बुलन्दशहर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
ll​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे बुलंदशहर
​सीएम योगी ने अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
​उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नाली पर पत्थर रखने को लेकर विवाद, फायरिंग में महिला समेत दो घायल बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसनपुर में मंगलवार को नाली पर रखे पत्थर को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक ही जाति के बताए जा रहे हैं और पूर्व से एक-दूसरे से परिचित हैं। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    1
    नाली पर पत्थर रखने को लेकर विवाद, फायरिंग में महिला समेत दो घायल
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसनपुर में मंगलवार को नाली पर रखे पत्थर को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक ही जाति के बताए जा रहे हैं और पूर्व से एक-दूसरे से परिचित हैं। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बुलंदशहर आज 2:00 बजे बुलंदशहर आएंगे सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। लोकेशन बुलंदशहर पूर्व राज्य मंत्री और शिकारपुर के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना करेंगे व्यक्त। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हेलीपैड बनाने की तैयारी में जुटा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर शिकारपुर के रानऊ पर बने अवंतिका फार्म हाउस पर तैयारी हुई तेज अवंतिका फार्म हाउस के बराबर में ही बनाया जा रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर हेलीपैड। मुख्यमंत्री शिकारपुर के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पर पहुंचेंगे। वहां वे शिकारपुर के दिवंगत विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। 4 बार विधायक रहे अनिल शर्मा का 3 सितंबर को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। वे 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। आज 14 सितंबर को ही रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में उनकी श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, मुख्यमंत्री के कल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिला प्रशासन ने अवंतिका फार्म हाउस पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
    1
    बुलंदशहर आज 2:00 बजे बुलंदशहर आएंगे सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
लोकेशन बुलंदशहर
पूर्व राज्य मंत्री और शिकारपुर के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना करेंगे व्यक्त।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हेलीपैड बनाने की तैयारी में जुटा।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर शिकारपुर के रानऊ पर बने अवंतिका फार्म हाउस पर तैयारी हुई तेज
अवंतिका फार्म हाउस के बराबर में ही बनाया जा रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर हेलीपैड।
मुख्यमंत्री शिकारपुर के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पर पहुंचेंगे। वहां वे शिकारपुर के दिवंगत विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
4 बार विधायक रहे  अनिल शर्मा का 3 सितंबर को दिल्ली के  अस्पताल में निधन हो गया था। वे 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। 
आज 14 सितंबर को ही रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में उनकी श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, 
मुख्यमंत्री के कल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिला प्रशासन ने अवंतिका फार्म हाउस पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं
बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं
मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल
बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल
मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Abhishek Prajapati
    Abhishek Prajapati
    Aadhar center बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस शिकारपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे यहाँ उन्होंने शिकारपुर के विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा, के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के छोटे भाई केशव शर्मा के पुत्र सार्थक शर्मा के बेटे वेदार्थ को भी अपनी गोद में खिलाया और दुलार किया इस शोक सभा के दौरान भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर, भी विशेष रूप से मौजूद रहे सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय अनिल शर्मा, द्वारा जनहित और समाज सेवा में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही अवंतिका फार्म हाउस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रिय नेता को याद किया और उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को नमन किया ।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
शिकारपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे यहाँ उन्होंने शिकारपुर के विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा, के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के छोटे भाई केशव शर्मा के पुत्र सार्थक शर्मा के बेटे वेदार्थ को भी अपनी गोद में खिलाया और दुलार किया इस शोक सभा के दौरान भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर, भी विशेष रूप से मौजूद रहे सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय अनिल शर्मा, द्वारा जनहित और समाज सेवा में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही अवंतिका फार्म हाउस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रिय नेता को याद किया और उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को नमन किया ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.