ट्रैक्टर-ट्रॉली से मैक्स गाड़ी की भिड़ंत, आठ लोग गंभीर घायल फतेहाबाद: फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे मैक्स गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव महाराजपुर में मंगलवार को त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर दावत का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जगराजपुर निवासी रामबरन पुत्र कालीचरन, उनकी बेटी गोलू, मनीष पुत्र बलवीर सिंह, किट्टू पुत्र भोगेंद्र सिंह, खुशबू पुत्री भूरी सिंह, रूची पुत्री कामराज और अमित पुत्र मनोज मैक्स गाड़ी से महाराजपुर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग मैक्स गाड़ी से वापस अपने गांव जगराजपुर लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी मैक्स गाड़ी फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार और थाना फतेहाबाद के इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Narendra kumarAgra, Uttar Pradesh💣4 hrs ago
- फिरोजाबाद में मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव के 10 दिवसीय महा महोत्सव के अंतर्गत आज पांचवें दिन भव्य 1108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह आयोजन यज्ञाधीश श्रीश्री 1008 रामदास जी महाराज के नेतृत्व में चल रहा है। वहीं यज्ञाचार्य पंडित विष्णु भारद्वाज जी के मार्गदर्शन में वेदपाठी आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कराया जा रहा है। महोत्सव के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ लेने पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय रामकथा के प्रखर वक्ता मनोज अवस्थी जी ने यज्ञ के बारे में विस्तृत भाव प्रकट किए उन्होंने कहा मानव जीवन में जो कुछ मिलना संभव है तो उसका माध्यम केवल यज्ञ ही है हमारे ऋषि मुनियों ने जो प्राप्त किया जो समाज को दिया वह यज्ञ से ही मिला! बाईट मनोज अवस्थी अंतरराष्ट्रीय श्री रामकथा वक्ता2
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस पर झोंका फायर1
- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम सुजालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर उसके शव को दीवार के नीचे दबाया गया है।1
- की मदद से 93 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्समें आयोजित कार्यक्रम में एसपी प्रतापगढ़ द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।1
- प्याऊ एवं विकास समिति द्वारा नागौरी गेट स्थित कागा तीर्थ स्थल में विधिवत रूप से प्याऊ का उद्घाटन श्री विष्णु मित्तल प्रबंध निदेशक Rss Ra प्रदूषण कंट्रोल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष द्वारा किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में श्री 108 परमहंस डॉक्टर श्री राम प्रसाद महाराज श्री राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद मौजूद रहे।श्री अग्रसेन संस्थान सचिव अनिल कुमार सिंधल, जोधपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हीरालाल मोदी, की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में समिति के संरक्षक शिवरतन अग्रवाल, कमल किशोर बजारी, अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सहसचिव चंद्रप्रकाश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, प्रचार मंत्री विवेक अग्रवाल, जुगल किशोर गर्ग, नवल किशोर गर्ग, आनंद गर्ग एवं समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कर जिसमें फुल मंडली की गई नेक कार्य से समाज को बढ़ावा मिलता है और ऐसे नेक कार्य में भामाशाहो का सहयोग रहा मंदिर ट्रस्ट द्वारा समाज के लोगों का साफा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।1
- उत्तरप्रदेश के मथुरा मे 112 साल क़ी अम्मा वृद्धा पेंशन क़ी आस लेकर पहुंची जिलाधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी सीपी सिंह नें वृद्धावस्था पेंशन के दिए आदेश | जिलाधिकारी के परिजनों ने अम्मा के बारे में जानकारी साझा की | डी एम सीपी सिंह ने अम्मा का आवेदन तत्काल ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किया और उन्होंने परिजनों को यह आश्वासन दिया कि 5 से 7 दिन में माता जी की पेंशन बन जाएगी | सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिलाधिकारी के कार्य की भी भरपूर सराहना की जा रही है कि जिस तरह से उन्होंने अम्मा की बात जानने के बाद तत्काल प्रभाव से पेंशन संबंधित निर्देश जारी कर दिए | Updated News-11/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | अगर आप पत्रकारिता में रुचि रखते हैं और हमसे जुड़कर कार्य करना चाहते हैं तो आज ही संपर्क करें अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील का ब्लॉक से कार्य करने हेतु युवक युवतियों की | प्रधान संपादक अनुज रावत मोबाइल नंबर -91932503521
- फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।1
- करहरा में उमड़ा आस्था का समंदर: भजन गायक कन्हैया मित्तल के सुरों से गुंजायमान हुआ सामोर बाबा महोत्सव, उमड़ा जनसैलाब.1
- फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Firozabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #Ramgarh #SadakHadsa 🚨1