श्री राम नवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के श्रीराम भक्तों के द्वारा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आकर्षक झाँकिया...... श्री राम नवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा होगा भव्य भभुआ/कैमूर : श्री राम नवमी के पावन पर्व को लेकर कैमूर जिले में धार्मिक माहौल बनने लगा है। आगामी श्री राम नवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा इस वर्ष भी राम भक्तों के स्वागत, उत्साहवर्धन तथा सनातन धर्म की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से भव्य सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। समिति की ओर से शहर के मुख्य एकता चौक पर विशाल मंच तैयार किया जाएगा, जहां शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और राम भक्तों के स्वागत के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीत, धार्मिक झांकियां, आध्यात्मिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बीते दिन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, श्रद्धालुओं के स्वागत, पुष्पवर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा लाइव प्रसारण की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर जिम्मेदारियां तय की गईं। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा के दौरान मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, शंखनाद, कन्या पूजन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष रूप से कारसेवकों के सम्मान समारोह को प्रमुख स्थान दिया गया है। साथ ही पहली बार मुख्य रूप से गौ पूजन कार्यक्रम भी शामिल किया गया है, जिसे लेकर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा ताकि जो श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी घर बैठे धार्मिक आयोजन का लाभ ले सकें। समिति ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में परशुराम सेना एवं करणी सेना भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं और सभी संगठन मिलकर सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राम नवमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा शांति, अनुशासन और भाईचारे का परिचय दें। श्री राम नवमी को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भव्य आयोजन को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
श्री राम नवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के श्रीराम भक्तों के द्वारा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आकर्षक झाँकिया...... श्री राम नवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा होगा भव्य भभुआ/कैमूर : श्री राम नवमी के पावन पर्व को लेकर कैमूर जिले में धार्मिक माहौल बनने लगा है। आगामी श्री राम नवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा इस वर्ष भी राम भक्तों के स्वागत, उत्साहवर्धन तथा सनातन धर्म की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से भव्य सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। समिति की ओर से शहर के मुख्य एकता चौक पर विशाल मंच तैयार
किया जाएगा, जहां शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और राम भक्तों के स्वागत के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीत, धार्मिक झांकियां, आध्यात्मिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बीते दिन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, श्रद्धालुओं के स्वागत, पुष्पवर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा लाइव प्रसारण की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर जिम्मेदारियां तय की गईं। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा के दौरान मनमोहक झांकियां निकाली
जाएंगी, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, शंखनाद, कन्या पूजन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष रूप से कारसेवकों के सम्मान समारोह को प्रमुख स्थान दिया गया है। साथ ही पहली बार मुख्य रूप से गौ पूजन कार्यक्रम भी शामिल किया गया है, जिसे लेकर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा ताकि जो श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी घर बैठे धार्मिक आयोजन का लाभ ले सकें। समिति ने बताया कि आयोजन को
सफल बनाने में परशुराम सेना एवं करणी सेना भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं और सभी संगठन मिलकर सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राम नवमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा शांति, अनुशासन और भाईचारे का परिचय दें। श्री राम नवमी को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भव्य आयोजन को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
- कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन कैमूर (भभुआ )के द्वारा जगजीवन स्टेडियम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन मे कथक नृत्य (नृत्य समूह शिवोहम प्रयागराज के द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई तो वही इंडियन आइडल फेम लोक प्रिय गायिका राधा श्रीवास्तव ने अपनी संगीत की धुन पर दर्शकों को तालियों के गूंज के साथ झूमने पर मजबूर कर दिया मौके पर जिलाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह उप विकास आयुक्त दिव्यशक्ति अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहें4
- Post by आजाद जमावादी1
- बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह डेहरी में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की पावन निशान यात्रा में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भक्तों के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाए और यात्रा में सहभागिता कर आस्था का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बाबा श्याम की कृपा से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- वाराणसी में “West Solution Private Company” (या इसी तरह की कंपनी) में मेंटेनेंस ड्राइवर के लिए सर्टिफिकेट ट्रेनिंग के बारे में पूछ रहे हैं। इस तरह की ट्रेनिंग आमतौर पर निम्न चीज़ों को कवर करती है:आपको ऐसा सर्टिफिकेट चाहिए जिसमें लिखा हो कि ड्राइवर को अभी ट्रेनिंग दी जा रही है (Training in progress)। नीचे इसका सही फॉर्मेट दे रहा हूँ 👇1
- गांव पोस्ट rewasada ब्लाक भावरकोल तहसील मुहम्मदाबाद जिला गाजीपुर pine कोड 233233 राधा राम के kuva मरमत एवं लोहा का चादर से ढकने के लिए आए दिन घटना होते होते कई बार बच गया है1
- सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर हावड़ा से गैंग हैंडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।1
- कैमूर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर भभुआ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज खेल मैदान में जिला प्रशासन और मीडिया बंधुओ के बीच एक रोमांचक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया इस मैत्रीपूर्ण मुकाबला ने खेल भावना के साथ प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सौहार्द का संदेश दिया आयोजित मैच का उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने पिता काटकर किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला एसडीएम अमित कुमार कला संस्कृति पदाधिकारी सौरभ सुमन डीपीओ शिक्षा विभाग विकास कुमार डिप्टी कलेक्टर उज्जवल कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार डीपीओ मनरेगा डीपीएम जीविका सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे टॉस जीतकर मीडिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया मीडिया टीम की ओर से मनीष राज गौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन छक्के और तीन चौकों की मदद की शुभम सिंह ने 9रन रंजीत कुमार ने 8रन तथा संदीप कुमार ने 5 रन का योगदान दिया निर्धारित 12 ओवर में मीडिया टीम ने कुल 88 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन टीम ने संतुलित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार ने 16 रन उपाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा ओमप्रकाश कुमार ने 15 रन तथा शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाएं जीविका डीपीएम ने भी 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली प्रशासन टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया गेंदबाजी में जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया अंपायर की भूमिका वसीम अली और उमेश प्रसाद ने निभाई जबकि स्कोरर सूरज कुमार रहे मंच संचालन डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह एवं वरिष्ठ खिलाड़ी शौकत अली गद्दी ने संयुक्त रूप से किया मीडिया टीम की ओर से श्रीकांत पांडे उर्फ मनोज पांडे मुकुल जायसवाल विकास कुमार सिंह सच्चिदानंद पाठक अमित सिंह प्रमोद कुमार रणजीत सिंह प्रज्ञा सिंह रवि जडेजा प्रदीप कुमार सुनील सिंह ओमप्रकाश तिवारी मनीष राज गौरव सत्यम कुमार संदीप कुमार विवेक सिंह मनीष पांडे बिशाल कुमार साबिर अहमद और शुभम कुमार सहित कई पत्रकारों ने भाग लिया इस दौरान खेल प्रेमी बिरजू पटेल डॉक्टर तुलसी प्रसाद सिंह दिलीप कुमार पटेल इम्तियाज अली पप्पू कुमार अशरफ अली राजू सोनी और जीरान अली समेत सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे जिलाधिकारी ने जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद और समन्वय मजबूत होता है साथ ही उन्होंने लोगों से खेल एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की रिपोर्ट --ओम प्रकाश तिवारी4
- Post by आजाद जमावादी1
- *सोनभद्र पुलिस द्वारा शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर, गैंग हैंडलर की हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।👆🏾👆🏾*1