Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैनपुर प्रखंड के सिकंदरपुर पंचायत का पैक्स अध्यक्ष विभूति सिंह पुराना रहे बरकरार
आजाद जमावादी
चैनपुर प्रखंड के सिकंदरपुर पंचायत का पैक्स अध्यक्ष विभूति सिंह पुराना रहे बरकरार
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- श्री राम नवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा होगा भव्य भभुआ/कैमूर : श्री राम नवमी के पावन पर्व को लेकर कैमूर जिले में धार्मिक माहौल बनने लगा है। आगामी श्री राम नवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा इस वर्ष भी राम भक्तों के स्वागत, उत्साहवर्धन तथा सनातन धर्म की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से भव्य सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। समिति की ओर से शहर के मुख्य एकता चौक पर विशाल मंच तैयार किया जाएगा, जहां शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और राम भक्तों के स्वागत के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीत, धार्मिक झांकियां, आध्यात्मिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बीते दिन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, श्रद्धालुओं के स्वागत, पुष्पवर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा लाइव प्रसारण की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर जिम्मेदारियां तय की गईं। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा के दौरान मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, शंखनाद, कन्या पूजन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष रूप से कारसेवकों के सम्मान समारोह को प्रमुख स्थान दिया गया है। साथ ही पहली बार मुख्य रूप से गौ पूजन कार्यक्रम भी शामिल किया गया है, जिसे लेकर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा ताकि जो श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी घर बैठे धार्मिक आयोजन का लाभ ले सकें। समिति ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में परशुराम सेना एवं करणी सेना भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं और सभी संगठन मिलकर सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राम नवमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा शांति, अनुशासन और भाईचारे का परिचय दें। श्री राम नवमी को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भव्य आयोजन को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी4
- Bihar ke mananiy mukhymantri Nitish Kumar chunav ke bare mein kya bole aur channel ko like aur subscribe Karen1
- (दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र ) अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित SIT (एसआईटी) टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले कफ सिरप (फेंसाडील) की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य हैंडलर जुबेर हुसैन शेख को पश्चिम बंगाल के हावड़ा (लिलुआ) से गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य तथ्य: बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क: पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त, वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के 'शैली ट्रेडर्स' (रांची) से नशीले सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर तक भेजता था, जहाँ से इसे बांग्लादेश तस्करी कर दिया जाता था। बांग्ला भाषी गिरोह: तस्करी को आसान बनाने के लिए इस गिरोह में ज्यादातर बांग्ला भाषी लोगों और ड्राइवरों को शामिल किया गया था। पकड़े जाने पर 'फैमिली सपोर्ट' का लालच: गिरोह बेहद सुनियोजित था। पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक मदद और जमानत का खर्च गिरोह उठाता था ताकि वे पुलिस के सामने राज न खोलें। ईद के नाम पर बांटने थे पैसे: अभियुक्त जुबेर हावड़ा के एक होटल में जेल में बंद ड्राइवरों के परिवारों को ईद के अवसर पर ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता देने के लिए पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। सोनभद्र SIT की टीम: इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में निरीक्षक सदानन्द राय (प्रभारी ओबरा), उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, मु0आ0 प्रकाश सिंह और मु0आ0 मनीष सिंह की मुख्य भूमिका रही। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है।2
- सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर हावड़ा से गैंग हैंडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।1
- *सोनभद्र पुलिस द्वारा शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर, गैंग हैंडलर की हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।👆🏾👆🏾*1
- सोनभद्र। जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु०अOसं० 1191/2025 धारा 318 (4), 338,336(3), 340 (2), 61(2) (क) बीएनएस एवं धारा 21 (C), 27-ए, 29एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोनभद्र । पुलिस ने नशीले सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम ने आज इस गिरोह के सक्रिय हैंडलर को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 1191/2025 (बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं) के तहत आरोपी शुभम जायसवाल व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि रांची (झारखंड)स्थित शैली ट्रेडर्स के माध्यम से नशीले कफ सिरप "फेंसाडील"की तस्करी बांग्लादेश तक की जा रही थी। इसी क्रम में एसआईटी टीम ने 16 मार्च 2026 को हावड़ा सिटी के लिलुआ क्षेत्र से जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसेन शेख उम्र 42 वर्ष निवास ए प्लॉट नंबर 276 व03गेट नम्बर 4पटेल नगर थाना चिकल औरंगाबाद (महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़कर कफ सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजता था। वहां से बांग्ला भाषी चालकों के माध्यम से माल को बांग्लादेश पहुंचाया जाता था। गिरोह में अधिकांश सदस्य बांग्ला भाषी हैं, जिससे सीमा पार तस्करी में आसानी होती थी। उसने बताया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता है। ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी वह सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमाने थे कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है इसी क्रम में रविवार को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेस वे स्थित एक होटल में हीरो के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली निरीक्षक सदस्य सदानंद राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा एसआईटी सोनभद्र,उ०नि० मानवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत एसआईटी सोनभद्र,मु०आ० प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल,मु०आ० मनीष सिंह एसओजी टीम सोनभद्र शामिल रहे3
- Post by आजाद जमावादी1
- कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन कैमूर (भभुआ )के द्वारा जगजीवन स्टेडियम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन मे कथक नृत्य (नृत्य समूह शिवोहम प्रयागराज के द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई तो वही इंडियन आइडल फेम लोक प्रिय गायिका राधा श्रीवास्तव ने अपनी संगीत की धुन पर दर्शकों को तालियों के गूंज के साथ झूमने पर मजबूर कर दिया मौके पर जिलाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह उप विकास आयुक्त दिव्यशक्ति अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहें4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1