logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।

9 hrs ago
user_Kotputli-Behror
Kotputli-Behror
कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बानसूर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठकआयोजित , संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन बानसूर। बानसूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ बानसूर ब्लॉक प्रभारी मेहरसिंह धनकड़, बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह, नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र रैगर, विधानसभा प्रभारी रामप्रसाद तिवाड़ी और सुभाष यादव प्रधान ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने जनसंपर्क अभियान को गति देने और आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला महासचिव राजेश बागड़ी, जिला सचिव रणबीर, जिला सचिव रजनीश पुरोहित, सोशल मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मुक्कड़, जिला पार्षद रामवतार मीणा, सरपंच महेश रावत, सरपंच रामसिंह, सरपंच अमर सिंह यादव, कृषि मंडी अध्यक्ष माडाराम गुर्जर, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला सचिव महेश सैनी, बानसूर मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, नगर अध्यक्ष राहुल आर्य, महनपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, गूता मंडल अध्यक्ष अजीत यादव, हमीरपुर मंडल अध्यक्ष सुबेसिंह अवाना, रामपुर मंडल अध्यक्ष योगेश पलसानिया, पंचायत समिति सदस्य हरिराम धाकड़, एड. शिव रावत, महेश प्रधान, कृष्ण सुदू, पवन योगी, हवासिंह, प्रदीप यादव, रमेश, धौलाराम, भूप बागड़ी, प्रशांत यादव, सावत चनेजा, सुभाष सैनी, रणजीत कसाना, दिनेश यादव, प्रमोद मीणा, चेतराम सहित सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए संकल्प लिया।
    1
    बानसूर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठकआयोजित , संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन
बानसूर। बानसूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया।
बैठक में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ बानसूर ब्लॉक प्रभारी मेहरसिंह धनकड़, बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह, नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र रैगर, विधानसभा प्रभारी रामप्रसाद तिवाड़ी और सुभाष यादव प्रधान ने भी संबोधित किया।
वक्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने जनसंपर्क अभियान को गति देने और आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महासचिव राजेश बागड़ी, जिला सचिव रणबीर, जिला सचिव रजनीश पुरोहित, सोशल मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मुक्कड़, जिला पार्षद रामवतार मीणा, सरपंच महेश रावत, सरपंच रामसिंह, सरपंच अमर सिंह यादव, कृषि मंडी अध्यक्ष माडाराम गुर्जर, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला सचिव महेश सैनी, बानसूर मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, नगर अध्यक्ष राहुल आर्य, महनपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, गूता मंडल अध्यक्ष अजीत यादव, हमीरपुर मंडल अध्यक्ष सुबेसिंह अवाना, रामपुर मंडल अध्यक्ष योगेश पलसानिया, पंचायत समिति सदस्य हरिराम धाकड़, एड. शिव रावत, महेश प्रधान, कृष्ण सुदू, पवन योगी, हवासिंह, प्रदीप यादव, रमेश, धौलाराम, भूप बागड़ी, प्रशांत यादव, सावत चनेजा, सुभाष सैनी, रणजीत कसाना, दिनेश यादव, प्रमोद मीणा, चेतराम सहित सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए संकल्प लिया।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 9461062705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए। डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    1
    अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 9461062705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए।

डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    user_NEWS BANSUR
    NEWS BANSUR
    Graphic designer बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बागावास चौरासी (विराटनगर) स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस धार्मिक उत्सव में पूज्य संतों के प्रति अगाध श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। फुलचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री परमानन्द जी महाराज के समाधि स्थल पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिस पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर पूज्य संतों के जयकारों और भक्तिमय भजनों से दिनभर गुंजायमान रहा । सुबह की पहली किरण के साथ ही समाधि स्थल पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ कतारबद्ध होकर संतों की समाधि के दर्शन किए, मत्था टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत सभी भक्तों ने सुव्यवस्थित ढंग से भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। कालुराम रूण्डला, रामस्वरूप शर्मा, रामलाल, फुलचंद भावरिया,नाथु, जगदीश रूण्डला ,राजु लाल,जितेंद्र,संजय प्रजापत,पंकज कुमार,मोहित,जयराम वर्मा, साधुराम मीणा, धर्मपाल मीणा, अजय सहित हजारों कि संख्या पहुंचे
    1
    बागावास चौरासी (विराटनगर) स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस धार्मिक उत्सव में पूज्य संतों के प्रति अगाध श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। फुलचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री परमानन्द जी महाराज के समाधि स्थल पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिस पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर पूज्य संतों के जयकारों और भक्तिमय भजनों से दिनभर गुंजायमान रहा । सुबह की पहली किरण के साथ ही समाधि स्थल पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ कतारबद्ध होकर संतों की समाधि के दर्शन किए, मत्था टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत सभी भक्तों ने सुव्यवस्थित ढंग से भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। कालुराम रूण्डला, रामस्वरूप शर्मा, रामलाल, फुलचंद भावरिया,नाथु, जगदीश रूण्डला ,राजु लाल,जितेंद्र,संजय प्रजापत,पंकज कुमार,मोहित,जयराम वर्मा, साधुराम मीणा, धर्मपाल मीणा, अजय सहित हजारों कि संख्या पहुंचे
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    8 hrs ago
  • न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता: देवराज मीणा, मुंडावर जिला: खैरथल-तिजारा (राजस्थान) SC/ST की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुंडावर/खैरथल-तिजारा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे SC/ST वर्ग के किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो सके तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ, मेघवाल समाज), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार तथा कामरेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि SC/ST किसानों के लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कर उन्हें खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं। न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता: देवराज मीणा, मुंडावर जिला: खैरथल-तिजारा (राजस्थान) SC/ST की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुंडावर/खैरथल-तिजारा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे SC/ST वर्ग के किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो सके तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ, मेघवाल समाज), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार तथा कामरेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि SC/ST किसानों के लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कर उन्हें खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं।
    4
    न्यूज़ नेशन 81
संवाददाता: देवराज मीणा, मुंडावर
जिला: खैरथल-तिजारा (राजस्थान)
SC/ST की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुंडावर/खैरथल-तिजारा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे SC/ST वर्ग के किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो सके तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ, मेघवाल समाज), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार तथा कामरेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि SC/ST किसानों के लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कर उन्हें खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं।

न्यूज़ नेशन 81
संवाददाता: देवराज मीणा, मुंडावर
जिला: खैरथल-तिजारा (राजस्थान)
SC/ST की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुंडावर/खैरथल-तिजारा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे SC/ST वर्ग के किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो सके तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ, मेघवाल समाज), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार तथा कामरेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि SC/ST किसानों के लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कर उन्हें खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पुराना इंटरव्यू फिर वायरल, कंगना रनौत के बयान पर चर्चा पुराना इंटरव्यू फिर वायरल, कंगना रनौत के बयान पर चर्चा अभिनेत्री कंगना रनौत का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कंगना कथित तौर पर कहती नजर आती हैं कि उन्हें लगभग 30 वर्ष का पाकिस्तानी दूल्हा पसंद होगा। साथ ही वह सामान्य जीवन जीने और अपने कुकिंग शौक का भी जिक्र करती हैं। हालांकि यह एक पुराना इंटरव्यू है और वीडियो किस संदर्भ में दिया गया था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
    1
    पुराना इंटरव्यू फिर वायरल, कंगना रनौत के बयान पर चर्चा
पुराना इंटरव्यू फिर वायरल, कंगना रनौत के बयान पर चर्चा
अभिनेत्री कंगना रनौत का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कंगना कथित तौर पर कहती नजर आती हैं कि उन्हें लगभग 30 वर्ष का पाकिस्तानी दूल्हा पसंद होगा। साथ ही वह सामान्य जीवन जीने और अपने कुकिंग शौक का भी जिक्र करती हैं। हालांकि यह एक पुराना इंटरव्यू है और वीडियो किस संदर्भ में दिया गया था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    6 hrs ago
  • मानावास में लेपर्ड का हमला, भैंस के बच्चे की मौत, ग्रामीणों में दहशत बानसूर। ग्राम मानावास में जंगल से निकले एक लेपर्ड ने किसान शेखर धानका की भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में भैंस के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार जंगल से निकलकर लेपर्ड पालतू पशुओं पर हमले कर रहा है। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। पशुपालक सुबह-शाम मवेशियों को चराने और बाड़ों में रखने को लेकर भी चिंतित हैं। किसान नेता राकेश दायमा ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाएं होने के बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी निगरानी, गश्त और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गश्त बढ़ाई जाए, पिंजरे लगाकर लेपर्ड को पकड़ा जाए और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने भी वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    मानावास में लेपर्ड का हमला, भैंस के बच्चे की मौत, ग्रामीणों में दहशत
बानसूर। ग्राम मानावास में जंगल से निकले एक लेपर्ड ने किसान शेखर धानका की भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में भैंस के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार जंगल से निकलकर लेपर्ड  पालतू पशुओं पर हमले कर रहा है। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। पशुपालक सुबह-शाम मवेशियों को चराने और बाड़ों में रखने को लेकर भी चिंतित हैं।
किसान नेता राकेश दायमा ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाएं होने के बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी निगरानी, गश्त और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गश्त बढ़ाई जाए, पिंजरे लगाकर लेपर्ड को पकड़ा जाए और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों ने भी वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मुंडावर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों में हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार मुंडावर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों में हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार
    1
    मुंडावर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों में हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार
मुंडावर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों में हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.