गुमला के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरकेला नदी पुल पर एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार चार युवक घायल हो गए। ये सभी युवक कुम्हारी डोमरा बगीचा से अपने गांव टेंगरा जा रहे थे। स्कूटी पर क्षमता से अधिक कुल चार लोग सवार थे और रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया। हादसे में घायल युवकों की पहचान ग्राम टेंगरा निवासी प्रकाश उरांव, प्रभु तिर्की, सुधीर उरांव और संतोष उरांव के रूप में हुई है, जो सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर बसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अपने प्रशासनिक वाहन से बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल संतोष उरांव का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गुमला के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरकेला नदी पुल पर एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार चार युवक घायल हो गए। ये सभी युवक कुम्हारी डोमरा बगीचा से अपने गांव टेंगरा जा रहे थे। स्कूटी पर क्षमता से अधिक कुल चार लोग सवार थे और रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया। हादसे में घायल युवकों की पहचान ग्राम टेंगरा निवासी प्रकाश उरांव, प्रभु तिर्की, सुधीर उरांव और संतोष उरांव के रूप में हुई है, जो सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर बसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अपने प्रशासनिक वाहन से बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल संतोष उरांव का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
- झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव से इंसानियत और सिस्टम को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात के बाद पुलिस को सूचित करने के बजाय गांव में पंचायत बैठा दी गई। पंचायत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामले को रफा-दफा करने की शर्मनाक कोशिश की। इतना ही नहीं, मौके पर मिले 20 हजार रुपये से कुछ लोगों ने शराब और मांस की पार्टी भी कर ली। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब गांव के ही एक शख्स ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। यह घटना शाम करीब चार बजे की है, जब आरोपी सुनील लोहरा पीड़िता के घर पहुंचा और उसकी मां से बच्ची को संभालने की बात कहकर उसे कमरे में ले गया। कुछ देर बाद जब बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां कमरे में पहुंची, तो मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। इसके बाद परिवार को दुष्कर्म की आशंका हुई और गांव में हड़कंप मच गया। बच्ची को पहले एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसके बाद रविवार को बुलाई गई पंचायत में आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से उसने 20 हजार रुपये तुरंत दे दिए और बाकी 80 हजार रुपये एक हफ्ते में देने को कहा गया। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई घाघरा थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण पीड़िता का परिवार थाने नहीं पहुंच पा रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के खिलाफ ऐसे गंभीर यौन अपराधों में किसी भी प्रकार का समझौता मान्य नहीं है। अब पुलिस न केवल मुख्य आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है, बल्कि मामले को दबाने और पंचायत कर सौदा करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।1
- खूंटी जिले के कर्रा अंचल कार्यालय में मंगलवार को कार्य के दौरान सुनगी पंचायत के हल्का कर्मचारी दुर्गा भगत अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इस घटना के बाद कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी (सीओ) अन्वेशा ओना और अन्य कर्मियों ने तत्काल दुर्गा भगत को उठाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्रा पहुंचाया। वहां डॉ. अनीता कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। इस घटना के बाद अंचल कार्यालय के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने दुर्गा भगत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।1
- Available for Sale Price : 45000 Quantity Available : 80 Item : RATO Power Weeder 7.5 HP City / Locality : Khunti Farming Sector : Machinery angrabari1
- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत उगरा भगत टोली में ननद और भोजाई के बीच अंतरजातीय विवाह को लेकर हुआ विवाद एक खतरनाक साजिश में बदल गया। दरअसल, ननद के अंतरजातीय विवाह से लड़की के माता-पिता और अन्य परिवार वालों को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन भोजाई ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। भोजाई द्वारा ननद को घर में घुसने से रोकने पर दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया। इसी गुस्से में आकर बहू ने पूरे परिवार को जान से मारने की साजिश रच डाली और घर के खाना व पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर मौके से फरार हो गई।1
- लोहरदगा जिले के भंडारा प्रखंड अंतर्गत बड़ा गए पंचायत के बड़ा गए गांव की एक छोटी सी सड़क आज तक नहीं बन पाई है। यहां स्थानीय मुखिया के रहते हुए भी यह सड़क पूरी तरह से बर्बाद पड़ी है। इस खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए मुखिया, बीडीओ (BDO) और सीओ (CO) साहब से गुहार लगाई गई है कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।1
- खूंटी जिला के अड़की प्रखंड परिसर में सोमवार को बोहंडा, कोचांग, मदहातु और तिरला पंचायत के किसानों के बीच अरहर, उड़द और मड़ुआ के बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित रहे। किसानों को संबोधित करते हुए मनोज मंडल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को बीजों के सही उपयोग, खेती की नई तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया। इस बीज वितरण कार्यक्रम में अड़की प्रमुख कृष्णा सिंह मुंडा, उप प्रमुख जोसेफ कंडीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजार अंजुम, बीटीएम संजय कुमार, कसमार ग्राम प्रधान पौलूस हेंब्रम, रतन मुंडा, मसीह सोए, दिनेश हेंब्रम, प्रेम मानकी और पवन समेत बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गुमला के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरकेला नदी पुल पर एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार चार युवक घायल हो गए। ये सभी युवक कुम्हारी डोमरा बगीचा से अपने गांव टेंगरा जा रहे थे। स्कूटी पर क्षमता से अधिक कुल चार लोग सवार थे और रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया। हादसे में घायल युवकों की पहचान ग्राम टेंगरा निवासी प्रकाश उरांव, प्रभु तिर्की, सुधीर उरांव और संतोष उरांव के रूप में हुई है, जो सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर बसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अपने प्रशासनिक वाहन से बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल संतोष उरांव का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।1