Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा में वर्षों से निर्माण हो रहे ताजपुर बख्तियारपुर फॉर लाइन में मोहम्मद तौफीक आलम सड़क
सुनो सच बिहार
बिहार के समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा में वर्षों से निर्माण हो रहे ताजपुर बख्तियारपुर फॉर लाइन में मोहम्मद तौफीक आलम सड़क
- Waseem Kahnसमस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार😂6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र में थ्रेसर पलटने से एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, चालक हुआ फरार । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा वार्ड संख्या-3 के निवासी सागर दास के 30 वर्षीय पुत्र बिरजू दास के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बिरजू दास अपने भाइयों के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया करते थे। आज अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से बिरजू दास का मौके पर ही मौत हो गई। और ट्रैक्टर चालक रितिक कुमार मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा मजदूर जितेंद्र दास बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की खबर आग की फैलते हैं परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मोहनपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि थ्रेसर से दबकर एक मजदूर की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय, शाहपुर पटोरी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित करसंयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ___ सहित कई गणमान्य अतिथि एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम मैं महामहिम राज्यपाल को सलामी दी गई तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई “विकसित भारत 2047 और नई शिक्षा नीति” विषय पर आयोजित इस सेमिनार में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, नवाचार, गुणवत्ता सुधार एवं भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मुख्य अतिथि ने लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत सैयद अता हसनैन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को कौशल, नवाचार और अनुसंधान आधारित शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, उन्होंने कहा कि शिक्षा और कृषि दोनों क्षेत्रों में समन्वय स्थापित कर ही देश का समग्र विकास संभव है। साथ ही विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं शोध आधारित अध्ययन की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस सेमिनार के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों के विचारों का आदान-प्रदान होगा, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई दिशा मिलेगी। सेमिनार के दौरान विभिन्न सत्रों में देश-विदेश के विद्वान अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका पर गहन मंथन करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। दो दिवसीय आयोजित इस सेमिनार में देश और विदेश के कई विद्वान लोग शामिल होंगे वहीं महामहिम राजपाल की सुरक्षा को लेकर हजारों प्रिंसिपल की तनाती की गई थी जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा डीसी सूर्य प्रताप सिंह एसपी अनिकेत कुमार द्विवेदी समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे1
- Post by सुनो सच बिहार1
- नालंदा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां बिहार थाना परिसर में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्मघाती प्रयास किया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।1
- शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती का 9 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के समझाने पर नीचे उतरी महनार के स्टेशन रोड स्थित झुरुखिया के पास सोमवार को प्रेमी से शादी की जिद में एक युवती बिजली के हाईटेंशन वायर के टावर पर चढ़ गई। करीब नौ घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का देर रात पटाक्षेप हुआ, जब समझाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी। अब पुलिस इस मामले में यह जांच कर रही है कि वह किसके उकसावे पर टावर पर चढ़ी थी। मिली जानकारी के अनुसार महनार नगर के टांरा चौड़ी निवासी युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर झुरुखिया के पास बाढ़ एनटीपीसी से उत्तर प्रदेश जा रही बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और नौ घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रेमी के समझाने पर नीचे उतरी युवती जब कथित प्रेमी मौके पर पहुंचा और समझाया, तब युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। इस दौरान महनार एसडीओ नीरज कुमार, एसडीआरएफ, अग्निशमन टीम और महनार थाना की पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही और युवती को सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास करती रही। टावर के नीचे खड़े स्वजन, स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम लगातार युवती को नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। मोबाइल के जरिए उससे संपर्क कर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह बार-बार अपनी जिद पर अड़ी रही। लगातार कई घंटे तक चले प्रयास और समझाइश के बाद देर रात युवती नीचे उतरी। इसके बाद उसे महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।1
- Post by Mankhush kumar1
- Post by JMBNEWS1
- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जन-जन के नेता मुकेश साहनी समस्तीपुर जिले के गुनाई बसही गांव पहुंचकर स्वर्गीय प्रमोद कापर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुकेश साहनी ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर स्थानीय लोग एवं समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।1