डॉ. किसलय कांत ने धनगिरी अस्पताल में दी स्वास्थ्य परामर्श इस्लामपुर (नालंदा)। नगर स्थित धनगिरी अस्पताल में गुरुवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. किसलय कांत ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं डॉक्टरी परामर्श दिया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण तेजी से फैल रही बीमारियों पर चिंता जताई।डॉ. किसलय कांत ने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, थायराइड, गैस एवं मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित भोजन लेने और रोजाना व्यायाम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, शुद्ध पानी पीने और चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा का सेवन नहीं करने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग समय पर इलाज नहीं कराते, जिससे बीमारी गंभीर हो जाती है। धनगिरी अस्पताल का प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ सही समय पर उचित परामर्श भी उपलब्ध कराया जाए।डॉ. किसलय कांत ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों की सेवा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने पर ज़बरदस्त उत्साह दिखा। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक भारी भीड़ उमड़ी और उनकी एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है।1
- कोलकाता के मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रकांत रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से बंगाल से लेकर पूरे देश में सियासी पारा चढ़ गया है और तनाव का माहौल है।1
- नालंदा के बाजीतपुर गांव की मुख्य सड़क अभी तक नहीं बनी है, जबकि यह काफी समय पहले ही पास हो चुकी थी। विधायक जी के अपने गांव में सड़क का काम रुका होने से ग्रामीणों में रोष है। लोग इस अनदेखी पर सवाल उठा रहे हैं।1
- हल्दी लगाओ रे 😊 तेल चढ़ाओ रे 🤗 गोरी का गोरा बदन चमकाओ रे 🥰🥱😂😂😂1
- डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान ने बिहार में अंबेडकर मानववादी पुस्तकालय का उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय समाज में ज्ञान और विचारों के प्रसार का नया माध्यम बनेगा।1
- गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में अचानक भारी बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे मौसम में अप्रत्याशित बदलाव आया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- The Virat Show में डॉ. नीतीश कुमार ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के आसान उपाय बताए हैं। उनके असरदार टिप्स आपको और आपके परिवार को फिट व सुरक्षित रखने में मदद करेंगे, खासकर अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं।1
- नालंदा के काराई परसुराई स्थित विधायक के पैतृक गांव की मुख्य सड़क जर्जर हालत में है। बजीतपुर और कारी परसुराई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- कमल सी कोमल श्री लक्ष्मी 🪷🙏 कमल आशिन मार 💫🌺🙏🥀🪷🤗1