कदमों से सपनों तक” — रोटरी क्लब बालोतरा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल शूज़ एवं सफाई स्वास्थ्य सामग्री बालोतरा, 7 सितम्बर 2026। बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता माह के अंतर्गत रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, नया तेरापंथ भवन के पास, बालोतरा में विद्यार्थियों को स्कूल शूज़, एवं सफाई, स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया गया। यह सेवा प्रकल्प समाजसेवा के साथ शिक्षा के प्रति सहयोग और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में क्लब की एक सार्थक पहल रही। यह प्रकल्प श्रीमती ममता अल्केश जी लोहिया के सौजन्य से उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जूते वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ शिक्षा के मार्ग पर उनके कदमों को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी पूर्व सह प्रांतपाल सी.ए. ओमप्रकाश बांठिया ने विद्यार्थियों से अत्यंत सहज एवं प्रेरणादायी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने के विषय पर बातचीत की। बच्चों के साथ उनका यह आत्मीय संवाद कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने खूब सराहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष रोटेरियन हितेन्द्र छाजेड़ ने दानदाता परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति तभी दिखाई देती है जब हम जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को मजबूत करने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब के सदस्यों ने श्रीमती ममता अल्केश जी लोहिया एवं उनके परिवार के इस प्रेरणादायी सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन को सेवा के माध्यम से सार्थक बनाना समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम में रोटेरियन पवन गर्ग (Past President), भरत गोलेच्छा, सी.ए. अभिषेक गुप्ता, राजकुमार मालू, मांगीलाल मालू एवं मुकेश बाजारी सहित रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। “एक जोड़ी जूते केवल सुविधा नहीं—किसी बच्चे के सपनों की राह में बढ़ाया गया एक कदम है।” रोटरी क्लब बालोतरा — सेवा से समाज, संस्कार से भविष्य।

- कदमों से सपनों तक” — रोटरी क्लब बालोतरा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल शूज़ एवं सफाई स्वास्थ्य सामग्री बालोतरा, 7 सितम्बर 2026। बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता माह के अंतर्गत रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, नया तेरापंथ भवन के पास, बालोतरा में विद्यार्थियों को स्कूल शूज़, एवं सफाई, स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया गया। यह सेवा प्रकल्प समाजसेवा के साथ शिक्षा के प्रति सहयोग और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में क्लब की एक सार्थक पहल रही। यह प्रकल्प श्रीमती ममता अल्केश जी लोहिया के सौजन्य से उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जूते वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ शिक्षा के मार्ग पर उनके कदमों को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी पूर्व सह प्रांतपाल सी.ए. ओमप्रकाश बांठिया ने विद्यार्थियों से अत्यंत सहज एवं प्रेरणादायी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने के विषय पर बातचीत की। बच्चों के साथ उनका यह आत्मीय संवाद कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने खूब सराहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष रोटेरियन हितेन्द्र छाजेड़ ने दानदाता परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति तभी दिखाई देती है जब हम जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को मजबूत करने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब के सदस्यों ने श्रीमती ममता अल्केश जी लोहिया एवं उनके परिवार के इस प्रेरणादायी सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन को सेवा के माध्यम से सार्थक बनाना समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम में रोटेरियन पवन गर्ग (Past President), भरत गोलेच्छा, सी.ए. अभिषेक गुप्ता, राजकुमार मालू, मांगीलाल मालू एवं मुकेश बाजारी सहित रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। “एक जोड़ी जूते केवल सुविधा नहीं—किसी बच्चे के सपनों की राह में बढ़ाया गया एक कदम है।” रोटरी क्लब बालोतरा — सेवा से समाज, संस्कार से भविष्य।1
- सिवाना का विकास जनता के सामने कांग्रेस बीजेपी पार्टी निदरलीय उम्मीदवार भी साथ में आज की चोपाल3
- बायतु भोपजी में सड़क से अतिक्रमण हटाने की सार्वजनिक सूचना, ग्राम पंचायत ने आमजन से सहयोग की अपील बायतु भोपजी में सड़क से अतिक्रमण हटाने की सार्वजनिक सूचना, ग्राम पंचायत ने आमजन से सहयोग की अपील बायतु ग्राम पंचायत बायतु भोपजी के ग्राम विकास अधिकारी घमंडाराम बेनीवाल ने बताया कि गांव की सड़कों पर जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में आमजन को सार्वजनिक रूप से सूचना प्रदान की गई है। ग्राम विकास अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को अविलंब एवं तत्काल प्रभाव से स्वयं हटा लें, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क की सार्वजनिक भूमि का उपयोग सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग कानून का सम्मान करते हुए सार्वजनिक सड़क से अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें तथा ग्राम पंचायत को सहयोग प्रदान करें।1
- जालौर सोमवार को वार्ड नंबर 11 की प्रत्याशी हेमलता शर्मा ने किया जनसंपर्क जालौर सोमवार को नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 11 की निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता शर्मा ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्र जिसमें किले की घाटी फोलावास काकरिया वास उड़ेगर मोहल्ला सहित विपिन क्षेत्र में मतदाताओं के घर जाकर संपर्क किया साथी उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी मुझे अपना मत देकर विजय बनावे ताकि हम सब मिलकर इस वार्ड का विकास मजबूती के साथ विपिन समस्याओं का समाधान करते हुए वार्ड को विकसित कर सके4
- वाटर बॉक्स वाले खुद ही टैंकर भरवा कर भेज रहे हैं टैंकरों की लाइन लगी हुई है तो फिर गांव के अंदर पाइपलाइन में कहां से आएगा पानी और गांव वाले कैसे पियेंगे सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही फिर कहता है पानी की वाटर बॉक्स वाले यही बोलते हैं आज पानी आया नहीं कल आया नहीं आने आएगा जब गांव में देंगे और यह तो टैंकर भरवा भरवा कर भेज रहे हैं और पैसे कमाने में लगे हुए हैं1
- जैसलमेर1
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026* *लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बनें, मतदान अवश्य करें* *- जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से मतदान दिवस पर घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने का किया आह्वान* जोधपुर, 7 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जोधपुर श्री आलोक रंजन ने जिलेवासियों से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। श्री रंजन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्धारित मतदान दिवस पर अपने दैनिक कार्यों में से कुछ समय निकालकर मतदान केन्द्र पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। नगर पालिकाओं के लिए 9 सितंबर तथा जोधपुर नगर निगम के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें और अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की आधारभूत संस्थाएं और अधिक सशक्त होंगी।1
- सोनारों की बस्ती एवं लोहारों की बस्ती को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार सोनारों की बस्ती एवं लोहारों की बस्ती को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार बायतु सोनारों की बस्ती और लोहारों की बस्ती में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की आवाज को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की मांग और समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकारी प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बोरिंग स्वीकृत करवाने की पहल की गई, जिससे बस्तीवासियों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस जनहित के कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन, संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।1